• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वस्थ महाकुम्भ अभियान के तहत प्रयागराज रेल मण्डल के स्टेशनों पर फर्स्ट एड बूथ तैयार

Writer D by Writer D
08/01/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में महाकुम्भ (Maha Kumbh) के दिव्य भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस दौरान महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए डबल इंजन की सरकार ने महाकुम्भ 2025 को स्वस्थ और सुरक्षित महाकुम्भ (Maha Kumbh) भी घोषित किया है। इसी दिशा क्रम में भारतीय रेलवे ने प्रयागराज रेल मण्डल के स्टेशनों पर 30 से अधिक फर्स्ट एड बूथ स्थापित किए हैं। रेलवे की यह पहल श्रद्धालुओं की सुविधा और आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।

प्रयागराज रेल मण्डल के स्टेशनों पर तैयार हैं फर्स्ट एड बूथ

महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज रेल मण्डल के लगभग सभी स्टेशनों पर फर्स्ट एड बूथ स्थापित किए गए हैं। महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और किसी भी तरह की आपात स्थिति में त्वरित स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा सके। इस दिशा क्रम में प्रयागराज जंक्शन, नैनी जंक्शन, फाफामऊ, प्रयाग जंक्शन, झूंसी, रामबाग, छिवकी, प्रयागराज संगम और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन आदि पर फर्स्ट ऐड बूथ स्थापित किए गए हैं ।

जरूरत के मुताबिक प्रयागराज जंक्शन पर 14 बूथ, नैनी स्टेशन पर 03 ,छिवकी पर 03 और सूबेदारगंज स्टेशन पर 02 बूथ बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त प्रयागराज रेल मण्डल के विंध्याचल, मंकीपुल, संगम कैम्प क्षेत्र में एक-एक,प्रयाग स्टेशन पर 03 बूथ, फाफामऊ स्टेशन भी 01 फर्स्ट एड बूथ बनाया गया है। इसके साथ ही अयोध्या धाम, अयोध्या केंट और काशी स्टेशन पर भी एक -एक बूथ बनाए गए हैं।

प्रशिक्षित चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ करेंगे त्वरित उपचार

फर्स्ट एड बूथ के बारे में बताते हुए प्रयागराज रेल मण्डल के सीनियर पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि सभी फर्स्ट एड बूथ पर प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मी पूरे मेले के दौरान तैनात रहेंगे। इसके साथ ही आपातकालीन चिकित्सा के उपकरण और दवाइयां भी उपलब्ध रहेंगी। गंभीर मामलों में त्वरित रेफरल की सुविधा भी बनाई गई है।

संगम कैम्प क्षेत्र में भी बनाया गया हैं विशेष फर्स्ट एड बूथ

संगम क्षेत्र, जहां लाखों श्रद्धालु स्नान और पूजा के लिए एकत्र होते हैं, वहां एक विशेष प्राथमिक चिकित्सा बूथ स्थापित किया गया है। यह बूथ भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन चिकित्सा सहायता के लिए पूरी तरह तैयार है।

साथ ही रेलवे प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर महाकुम्भ के श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य सुविधा बूथ बनाए हैं। साथ ही रेलवे ने आपातकालीन स्थिति के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 139 भी जारी किया है।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025mahakumbh2025
Previous Post

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं के लिए 12 प्रकार के स्पेशल सुरक्षा ऑपरेशन

Next Post

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आज अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति कर रहा है- योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi congratulated on the commencement of Jagannath Rath Yatra
उत्तर प्रदेश

सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी आदित्यनाथ

16/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
Next Post
CM Yogi

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आज अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति कर रहा है- योगी

यह भी पढ़ें

pm modi

भाजपा पिता एण्ड सन्स की प्राइवेट पार्टी नहीं है : पीएम मोदी

24/02/2022
Ganesh Chaturthi

चमत्कारों से भरा हुआ है गणेश भगवान का ये मंदिर, पूरी होती है सभी मनोकामनाएं

11/09/2021
Make tricolor dishes on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर रसोई में लगाएं देशप्रेम का तड़का, ट्राई करें ये मजेदार डिश

26/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version