• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

360 डिग्री व्यू में मोबाइल पर दिखेगा महाकुंभ मेले का नजारा, गूगल मैप के इस फीचर से मिलेगी सुविधा

Writer D by Writer D
28/11/2024
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। महाकुंभ मेले (Maha Kumbh) के प्रमुख स्थलों की लोकेशन गूगल मैप पर मिलने के साथ-साथ इस बार श्रद्धालुओं व पर्यटकों को एक और अनूठा व रोमांचक अनुभव प्राप्त होगा। वह कहीं भी बैठकर अपने मोबाइल पर महाकुंभ मेले (Maha Kumbh) के किसी भी स्थान का 360 डिग्री व्यू में नजारा देख सकेंगे। प्रयागराज विकास प्राधिकरण से हुए समझौते के तहत गूगल की ओर से यह सेवा दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की परेड स्थल पर हुई सभा में उप्र नगर विकास विभाग (UP Urban Development Department) के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात से एमओयू पत्र का आदान प्रदान करने के बाद गूगल इंडिया (Google India) के सिद्धार्थ कुमार ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एमओयू (MOU) के तहत यह पहली बार हो रहा है कि किसी अस्थायी शहर के लिए गूगल की ओर से नेविगेशन या अन्य कोई सुविधा दी जा रही है। नेविगेशन के संबंध में पहले ही निर्णय लिया जा चुका है। इसके तहत महाकुंभ मेले (Maha Kumbh) के प्रमुख स्थलों जैसे मंदिरों, स्नान घाटों, पांटून पुलों आदि को गूगल मैप (Google Map) पर ट्रैक किया जा सकेगा। अब इसमें गूगल मैप के स्ट्रीट व्यू फीचर को भी जोड़ा गया है। इस फीचर के तहत कोई भी व्यक्ति मोबाइल पर ही किसी स्थान विशेष का नजारा 360 डिग्री व्यू (360 Degree View) में देख सकता है। इस फीचर के तहत अब महाकुंभ मेले (Maha Kumbh) के भी अलग-अलग स्थानों को 360 डिग्री व्यू (360 Degree View)  में देखा जा सकेगा।

यह सुविधा महाकुंभ मेला (Maha kumbh)  शुरू होने से पहले मिलने लगेगी। इसका फायदा यह होगा कि देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी बैठा व्यक्ति मोबाइल पर ही महाकुंभ मेले के रोमांच का अनूठा अहसास कर सकेगा।

ऐसे कर सकेंगे इस्तेमाल

एंड्रॉइड मोबाइल पर गूगल मैप एप्लीकेशन खोलते ही आपको सर्च बार में महाकुंभ से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का नाम टाइप करना होगा। इसके बाद बाएं तरफ नीचे की ओर स्ट्रीट व्यू आइकन वाले थंबनेल पर टैप करना होगा। ऐसा करते ही संबंधित स्थल के 360 डिग्री व्यू का नजारा देखा जा सकेगा। हालांकि, सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों के संबंध में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

पीएम मोदी की परिकल्पना कर रहे साकार

सभास्थल पर अपने संबोधन में सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि डिजिटल महाकुंभ (Digital Kumbh) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की परिकल्पना है। इसी को साकार करने के लिए इस दिशा में तमाम उपाय किए जा रहे हैं। फिर चाहे वह नेविगेशन हो या सुरक्षा के लिए एआई तकनीक (AI Technology) का उपयोग। पीएम के मार्गदर्शन में किए जा रहे इन इंतजामों से निश्चित ही महाकुंभ-2025 (Maha Kumbh)  दिव्यता व भव्यता के नए स्वरूप को पा सकेगा।

Tags: maha kumbhPrayagraj News
Previous Post

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 700 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 24,100 से फिसला

Next Post

दुबई में दिखा ऐश्वर्या राय का दिखा जलवा, एक्ट्रेस केनाम से गायब दिखा ‘बच्चन’

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Aishwarya Rai

दुबई में दिखा ऐश्वर्या राय का दिखा जलवा, एक्ट्रेस केनाम से गायब दिखा ‘बच्चन’

यह भी पढ़ें

use of candles

कई मुश्किल काम आसान बना सकता हैं मोमबत्ती का मोम, जानें और आजमाए

11/09/2021
Chardham Yatra

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026

मां से लोन वसूली करने वाले एजेंट से बेटी को हुआ इश्क, फिर जो हुआ….

06/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version