• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुंभ 2025: पीएम मोदी से पहले प्रयागराज पहुंचेगा ‘निषादराज’

Writer D by Writer D
20/11/2024
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Cruise

Cruise

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज : महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार इसे दिव्य, भव्य और अविस्मरणीय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। महाकुंभ (Maha Kumbh) के लिए प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ ही इस आयोजन को उनके लिए यादगार बनाने को अनेक नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 13 दिसंबर को पीएम मोदी के आगमन से पूर्व अत्याधुनिक सुविधाओं वाले क्रूज (Cruise) को काशी से प्रयागराज लाए जाने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके लिए काशी के डीएम को मेला प्राधिकरण की ओर से प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। इस पर जल्द निर्णय होने की संभावना है। सबकुछ सही रहा तो जलमार्ग से निषादराज क्रूज के 5 दिसंबर तक प्रयागराज आने की संभावना है। वहीं अलकनंदा और विवेकानंद क्रूज को भी लिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। ये क्रूज महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन सकते हैं।

5 दिसंबर तक क्रूज (Cruise) के आने की संभावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में डबल इंजन की सरकार इस बार महाकुंभ को अब तक के सभी कुंभ से ज्यादा आकर्षक और वृहद बनाने की तैयारी कर रही है। क्रूज (Cruise) को महाकुंभ में उतारने का निर्णय इसी का उदाहरण है। पूरी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 दिसंबर को प्रयागराज आने से पूर्व निषादराज क्रूज प्रयागराज पहुंच जाएगा। इसके लिए मेला प्रशासन की ओर से वाराणसी के डीएम को प्रस्ताव भेजा गया है।

पूरी उम्मीद की जा रही है कि डीएम की अनुमति मिलने के बाद निषादराज क्रूज का संचालन कर रही निजी कंपनी को इसे काशी से प्रयागराज भेजने की तैयारी करने के निर्देश दिए जा सकते हैं। मेला प्रशासन इसे 5 दिसंबर तक यहां लाने की योजना बना रहा है, ताकि पीएम मोदी के आगमन पर उनके सामने इसे प्रस्तुत किया जा सके।

पूरी तरह प्रदूषण रहित और वातानुकूलित हैं क्रूज (Cruise) 

महाकुंभ के साक्षी बनने जा रहे अति आधुनिक क्रूज (Cruise) प्रदूषण रहित और वातानुकूलित भी हैं। बिजली से चलने वाले निषाद राज क्रूज से किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं होता। इन क्रूज में 100 से अधिक लोग एक साथ सुरक्षित यात्रा कर सकते हैं। इसके साथ ही उनके खाने-पीने का भी इसमें बहुत ही शानदार इंतजाम रहेगा। इसके अलावा क्रूज में लगी एलईडी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बनने जा रही हैं।

पर्थ टेस्ट से 48 घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, कोहली ने किया संन्यास का ऐलान

संगम के दौरान सफर करने वाले यहां के ऐतिहासिक मंदिरों, धार्मिक स्थलों के साथ-साथ अखाड़े समेत तमाम विशेषताओं को सजीव देख सकेंगे।अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया की अत्याधुनिक सुविधाओं वाले क्रूज को प्रयागराज तक लाने में कोई दिक्कत न आने पाए, इसकी पुख्ता तैयारी की जा रही है। निषादराज क्रूज के साथ ही यहां पर एसपीजी के विशेष दस्ते भी सुरक्षा इंतजाम को पुख्ता करेंगे।

Tags: maha kumbh
Previous Post

पर्थ टेस्ट से 48 घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, कोहली ने किया संन्यास का ऐलान

Next Post

भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को दी मात… तीसरी बार जीती एशियन हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
Indian women's hockey team won the Asian Hockey Champions Trophy

भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को दी मात... तीसरी बार जीती एशियन हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी

यह भी पढ़ें

कोविड कमी से हाईकोर्ट संतुष्ट, गाइडलाइंस का पालन करने का दिया निर्देश

01/03/2021
Election

Election Commission: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होगा मतदान, इस दिन आएगा रिजल्ट

14/10/2022
Ganga

संगम नगरी में डरा रही है मां गंगा, काशी के सभी 84 घाट पूरी तरह से जलमग्न

17/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version