• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव की बढ़ी टेंशन, महान दल ने सपा से तोड़ा गठबंधन

Writer D by Writer D
08/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
mahan dal
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) को उसके सहयोगी दलों से नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। पहले राज्यसभा और अब विधान परिषद के लिए भी सपा के सहयोगियों के बीच खींचतान जारी है। इस बीच महान दल (mahan dal) ने भी समाजवादी पार्टी से गठबंधन तोड़ने का एलान कर दिया है।

महान दल (Mahan Dal) के अध्यक्ष केशव देव मौर्य (Keshav Das Maurya) ने आगरा में समाजवादी पार्टी से गठबंधन तोड़ने का एलान किया है। इस दौरान केशव देव मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। महान दल ने समाजवादी पार्टी से विधानसभा चुनाव 2022 के समय गठबंधन किया था।

बता दें कि सपा गठबंधन में महान दल (mahan dal) को केवल दो सीटें मिली थीं। इन दोनों ही सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न पर महान दल के प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। बताया जाता है कि केशव देव मौर्य 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन अखिलेश ने उनकी नहीं सुनी थी।

इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य, जो चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे, उनसे केशव देव मौर्य नाराज हैं। सपा गठबंधन से उनके अलग होने की एक ये भी वजह बताई जा रही है।

भीम सेना का ऐलान, नूपुर शर्मा की जुबान काटकर लाने पर 1 करोड़ का इनाम

वहीं राज्यसभा चुनाव में जब सपा की ओर से आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया था तो सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से भी विरोध की आवाज उठी थी और इस पार्टी की ओर से भी सपा पर उपेक्षा का आरोप लगाया गया था। दरअसल सुभासपा का कहना था कि 38 सीटों पर राष्ट्रीय लोक दल ने चुनाव लड़ा था, जिनमें से सिर्फ 8 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं सुभासपा ने सिर्फ 16 सीटों पर चुनाव लड़कर 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मिली हार के बाद उसके एक के बाद एक सहयोगी दल नाराज चल रहे हैं। कोई अखिलेश यादव पर उपेक्षा का आरोप लगा रहा है तो कोई राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव की टिकट को लेकर नाराज चल रहा है।

Tags: akhilesh yadavkeshav das mauryaLucknow Newsmaahn dalSamajwadi party
Previous Post

भीम सेना का ऐलान, नूपुर शर्मा की जुबान काटकर लाने पर 1 करोड़ का इनाम

Next Post

अखिलेश ने फिर दिया ‘चाचा’ को झटका, सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से शिवपाल का नाम गायब

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post
Shivpal Yadav

अखिलेश ने फिर दिया 'चाचा' को झटका, सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से शिवपाल का नाम गायब

यह भी पढ़ें

Suicide

मां-पुत्र ने की तेज़ाब पीकर आत्महत्या

19/04/2023
Thekua

छठ पूजा का मुख्य प्रसाद है ठेकुआ, जानें बनाने की विधि

28/10/2022

प्रधानमंत्री मोदी का टि्वटर अकाउंट हैक, लिखी गई ये बात

12/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version