• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Mahant Narendra Suicide Case: अमर गिरि के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Writer D by Writer D
04/11/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Mahant Narendra Giri

Mahant Narendra Giri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या प्रकरण (Mahant Narendra Suicide Case) में मुख्य गवाह व शिकायतकर्ता अमर गिरि के खिलाफ जिला जज की अदालत ने गैर जमानती वारंट (एनबीडब्लू) जारी कर दिया है।अदालत ने उनकी गवाही के लिए 22 नवंबर की तिथि तय की है। कोर्ट ने यह आदेश सीबीआई की ओर से दाखिला अर्जी पर दिया है।

सीबीआई की ओर से दाखिल अर्जी में कहा गया था कि शिकायतकर्ता और मुख्य गवाह अमर गिरि के खिलाफ कोर्ट ने पहले ही वारंट जारी कर दिया था। उनका पता न चलने की वजह से जमानती वारंट का तामिला नहीं कराया जा सका था। लिहाजा गवाही के लिए उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जाए। अर्जी को स्वीकार कते हुए जिला जज संतोष कुमार राय की अदालत ने गैर जमानती वारंट कर दिया है।

मामले की गवाही के लिए 22 नवंबर की तिथि तय की है। जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि ने कहा कि अदालत ने अमर गिरि को गवाही के लिए पहले ही कई मौके दिए गए हैं। उनकी उपस्थिति न होने के वजह से अदालत को प्रक्रिया के तहत गैर जमानती वारंट जारी करना पड़ा।

अमर गिरि की ही शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा

दाखिल अर्जी में यह भी कहा गया था कि समन तामील कराने के लिए पुलिस ने बाघम्बरी गद्दी आलापुर और संगम स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर पर गई, लेकिन दोनों ही स्थान पर वह नहीं मिले। पूछने पर अन्य लोगों ने बताया कि बाबा अमर गिरि काफी दिनों से यहां नहीं आए हैं और उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। और यह भी नहीं पता है कि वह कहां गए हैं, उनका मोबाइल नंबर भी किसी के पास नहीं है। इस वजह से जमानती वारंट की तामिली नहीं हो सकी है।

बता दें की बाबा अमर गिरि महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या कांड (Mahant Narendra Suicide Case) के मुख्य गवाह है और उनकी ही शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने मामले में प्राथमिक की दर्ज की थी। आत्महत्या के आरोप में महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि, मंदिर के पुजारी आद्या गिरि और उनके बेटे संदीप तिवारी अभी जेल में बंद हैं। तीनों ने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी लेकिन उनकी अर्जी खारिज हो चुकी है।

Tags: crime newsMahant Narendra Suicide casePrayagraj Newsup news
Previous Post

विद्युत उत्पादन क्षमता को दोगुना कर उत्तर प्रदेश बनेगा एनर्जी सरप्लस स्टेट: एके शर्मा

Next Post

दलित, पिछड़ो के प्रति प्रेम का दिखावा कर रही है सपा: अनुप्रिया पटेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
Next Post
Anupriya Patel

दलित, पिछड़ो के प्रति प्रेम का दिखावा कर रही है सपा: अनुप्रिया पटेल

यह भी पढ़ें

पैरोल के बाद 16 साल से फरार भगोड़ा 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

26/06/2021
arrested

नाइजीरियन ठग गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 27 लाख की नकदी बरामद

22/09/2021
Sugarcane Farmers

गन्ने से घुल रही महिलाओं के जीवन में मिठास

01/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version