• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास महाराज को मिला हिन्दू रत्न सम्मान

Writer D by Writer D
18/07/2023
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Mahant Raju Das

Mahant Raju Das

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने मंगलवार को हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास महाराज (Raju Das Maharaj) के जन्मोत्सव को संकल्प दिवस के रूप में मनाया । हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में बिड़ला धर्मशाला से हनुमान गढ़ी तक संकल्प यात्रा निकाली गई । हनुमान गढ़ी में महासभा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने और श्रीराम चरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करवाने का संकल्प लिया । इस अवसर पर हनुमान जी से महंत राजू दास महाराज के निरोगी और दीर्घायु होने की प्रार्थना की गई।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि हनुमान गढ़ी में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने सनातन धर्म, सनातन संस्कृति और सनातन धर्मग्रंथों की सुरक्षा में अदभुत योगदान देने पर महंत राजू दास जी महाराज (Raju Das Maharaj) को हिन्दू रत्न सम्मान से सम्मानित किया । उन्हें हिन्दू रत्न सम्मान पत्र के साथ हनुमान जी की गदा भेंट की । राष्ट्रीय महामंत्री मितेश पटेल ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर और राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया ।

राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि जोधपुर से औओध्य आए पत्रकार ललित अग्रवाल को हिन्दू महासभा ने हनुमानगढ़ी में हिन्दू पत्रकार रत्न से सम्मानित किया । महंत राजू दास जी महाराज ने शॉल ओढ़ाकर ललित अग्रवाल को सम्मानित किया । हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने उन्हें स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र दिया ।

अयोध्यावासियों के मेहमान होंगे रामलला के भक्त

हिन्दू पत्रकार रत्न से सम्मानित होने पर अपने संबोधन में ललित अग्रवाल ने हिन्दू महासभा का आभार प्रकट किया । उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और महंत राजू दास जी महाराज के कर कमलों से सम्मानित होकर वो स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं । उन्होंने हिन्दू महासभा को विश्वास दिलाया कि उनकी पत्रकारिता सदैव सनातन धर्म की रक्षा और उत्थान में निर्बाध गति से चलती रहेगी ।

महंत राजू दास महाराज ने अपने संबोधन में हिन्दू महासभा के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि हिन्दू महासभा की हिन्दू राष्ट्र निर्माण की मांग समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है । वो इस मांग का समर्थन करते हैं और राम चरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने के लिए भारत सरकार से अनुरोध करते हैं । हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री मितेश पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दू महासभा साधु संतों और धर्माचार्यों के साथ मिलकर भारत को विश्व गुरु बनाएगी । उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्विद्यालय, अयोध्या के विद्यार्थी आलोक पाण्डेय को हिन्दू विद्यार्थी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मनोनीत करने की घोषणा की ।

Tags: ayodhya newsRaju Das Maharajup news
Previous Post

मुहर्रम का पवित्र महीना कल से शुरू, जानें क्यों निकले जाते हैं ताजिया

Next Post

Samsung Galaxy S21 FE भारत में लॉन्च, मिल रहा हा बंपर डिस्काउंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
Samsung Galaxy S21 FE

Samsung Galaxy S21 FE भारत में लॉन्च, मिल रहा हा बंपर डिस्काउंट

यह भी पढ़ें

Dinesh Singh

सपा को झटका, पार्टी के वरिष्ठ नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ

03/10/2023

अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में उत्तराखण्ड में अन्नोत्सव आयोजित किया जायेगा : धामी

15/08/2021
naga baba

हरिद्वार कुम्भ 2021: नागा सन्यासियों का कुंभनगरी में पहुंचना शुरू

25/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version