• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड में महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी : धामी

Writer D by Writer D
27/12/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए वे हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। उत्तराखंड में महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी ताकि खेलों को बढ़ावा मिलने के साथ खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय मिले।

मुख्यमंत्री ने भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित कर उन्हें 15 लाख की धनराशि का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन के माता- पिता को भी सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य सेन ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य सेन आगामी विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करें। लक्ष्य सेन उस लक्ष्य को प्राप्त करें, इसकी हम सब कामना करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए खेल नीति-2021 लागू की गई है। राज्य में महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जायेगी ताकि अधिक से अधिक युवा खेलों से जुड़ सकें। युवाओं में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है। राज्य के हर ग्राम पंचायत में ‘स्वस्थ युवा स्वस्थ उत्तराखंड’ योजना के अन्तर्गत ओपन जिम खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ ही वीर भूमि भी है : सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता बढ़ाने के साथ ही महिला खिलाड़ियों के खेल कौशल विकास हेतु जनपद उधमसिंह नगर में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित किया जाएगा। नेशनल गेम्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी।

महाविद्यालयों, व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु 5 प्रतिशत का उत्कृष्ट खिलाड़ी खेल कोटा प्रदान करने, नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं को भी एशियन, कामनवेल्थ, वर्ल्ड, ओलंपिक पदक विजेताओं की भांति सरकारी सेवा प्रदान की जायेगी।

इस अवसर पर विधायक शक्ति लाल शाह, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, निदेशक खेल जी.एस. रावत, संयुक्त निदेशक डॉ. धर्मेंद्र भट्ट, अलकनन्दा अशोक, लक्ष्यसेन के पिता डी.के.सेन, माता मंजू सेन के साथ ही खिलाड़ी एवं खेल से जुड़े लोग उपस्थित थे।

Tags: cm pushkar singh dhamiNational newsUttrakhand News
Previous Post

सरकार से वेतन मांगने पर मिली लाठियां, जानिए कहां हुआ हंगामा

Next Post

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

यह भी पढ़ें

amit shah

अमित शाह ने गर्भवती महिलाओं के लिए ‘लड्डू वितरण योजना’ का किया शुभारंभ

31/08/2021
Akhilesh yadav

अखिलेश बोले- कोरोना टीकाकरण को इवेंट न समझे भाजपा

04/01/2021
CM Vishnudev Sai

जैव विविधता पार्क में ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान में शामिल होंगे सीएम विष्णुदेव

09/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version