• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Writer D by Writer D
27/12/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के  मद्देनजर मतदाता जागरूकता के लिये  आज स्टेशन सैनिक इंस्टीट्यूट (एसएसआई) हॉल एवं मैदान सुरजन ऑडिटोरियम, गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर लैंसडाउन में यूथ वोटर फेस्टिवल और महिला चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड सौजन्या ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव 2022 में अपने मतदान का  प्रयोग कर, मजबूत लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

कार्यक्रम में  मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित लोगों  को मतदान की शपथ  दिलाई गई तथा मतदान का संकल्प लेते हुए संकल्प पत्र  चुनाव चौपाल मटके में डाला गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गत निर्वाचन में विधान सभा क्षेत्र लैंसडाउन का वोटिंग प्रतिशत कम रहने, और स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता हेतु  वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने के लिए यह कार्यकम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस अवसर पर  कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपेट आदि के संबंध भी जानकारी दी गई। उनके द्वारा मतदाताओं के सवालों का जवाब दिया गया तथा उनकी शंकाओ का निदान किया गया। उन्होंने कहा कि  5 जनवरी 2022 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन के बाद नए वोटर्स के एपिक कार्ड उपलब्ध कराए जायेंगे।

 

इस मौके पर उनके द्वारा विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु विधान सभा लैंसडाउन के अंतर्गत डेमो पोलिंग बूथ का निरीक्षण, स्वीप के तहत बनाए गए सेल्फी प्वाइंट और रंगोली का भी निरीक्षण किया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर गढ़वाल रेजीमेंट हरमीत सेठी ने कहा कि अपने मत को व्यर्थ न जाने दें।  कहा की आगामी विधान सभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर देश के विकास में अपना योगदान दें।

उत्तराखंड में महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी : धामी

वहीं राज्य स्तरीय स्वीप कॉर्डिनेटर सुजाता सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से निर्वाचन संबंधित प्रश्नोत्तरी कर जानकारी प्राप्त की तथा सही जवाब देने वालो को सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर परम रंग मंच सांस्कृतिक दल के कलाकारों के द्वारा नुकड़ नाटक के माध्यम से जागो रे जागो तथा पीजी कॉलेज कोटद्वार के छात्र छात्राओ द्वारा नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया।

वहीं एनआरएलएम की महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार आर्य, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, अन्य अधिकारी, सैन्य जवान व स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

Tags: Chief Electoral Officer SowjanyaNational newsuttrakhand assembly election 2022Uttrakhand News
Previous Post

उत्तराखंड में महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी : धामी

Next Post

UPTET पेपर लीक: सॉल्वर गैंग के सरगना समेत 11 सदस्य गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
Next Post
UPTET paper leak

UPTET पेपर लीक: सॉल्वर गैंग के सरगना समेत 11 सदस्य गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

george clooney and wife

अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा, पूर्व राष्‍ट्रपति ओबामा की फ्री थ्रो शूटिंग में हुई थी पिटाई

04/12/2020
Shayamak rajak

बिहार में चुनावी माहौल के बीच श्याम रजक ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

17/08/2020
Chris Gayle

राजस्थान ने दर्ज की पंजाब के खिलाफ आसान जीत,

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version