• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Mahashivratri: शिव जी को भूलकर भी न चढ़ाएं ये फल, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा

Writer D by Writer D
08/03/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Mahashivratri

Masik Shivratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का पर्व भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को समर्पित है। पुराणों में यह उल्लेखित है कि इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। इसलिए यह दिन सभी भक्तों के लिए बेहद खास है। इस दिन विवाहित महिलाएं और अविवाहित कन्या अपने पति की लंबी आयु और शिवजी जैसा वर की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त इस दिन निर्जला व्रत कर चार पहर पूजा करते हैं। भगवान शिव की पूजा बहुत सरल और साधारण होती है।

वैसे तो भगवान शिव (Shiva) अपने भक्त से एक लोटा जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन फिर भी भक्त शिव जी को भाव और प्रेम के साथ फूल, बेलपत्र, धतूरा और नारियल समेत कई चीजें अर्पित करते हैं। वैसे तो भगवान शिव को सभी चीजें प्रिय है, लेकिन नारियल या श्रीफल भगवान शिव को नहीं चढ़ाया जाता है। जहां हिंदू धर्म में नारियल के बगैर पूजा-अनुष्ठान अधूरी है, वहीं शिवजी पर नारियल का फल नहीं चढ़ाया जाता है।

शिवलिंग पर नहीं चढ़ाया जाता है यह फल

शिवलिंग पर कौन सा फल नहीं चढ़ाना चाहिए, इस विषय में हमने अपने एक्सपर्ट पंडित शिवम पाठक से पुछा, तो उन्होंने बताया कि शिवलिंग की पूजा करते वक्त लोग भाव और भक्ति के साथ बेर, आम, केला, संतरा, धतूरा, नारियल और बेल समेत कई तरह के फल चढ़ाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि शिवलिंग पर नारियल का फल नहीं चढ़ाया जाता है और न ही नारियल का पानी अर्पित किया जाता है। नारियल की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई है और इसे माता लक्ष्मी का भी माना गया है। इसके अलावा भगवान शिव को कोई भी चीज अधूरी अर्पित नहीं की जाती है।

हमेशा शिवलिंग पर चावल के साबुत दाने, बिना कटे-फटे बेलपत्र, साबुत बेल और धतूरे का फल आदि चढ़ाया जाता है। वहीं अन्य देवी-देवताओं के मंदिर में नारियल को चढ़ाने के बाद तोड़कर प्रसाद के तौर पर बांटा जाता है। लेकिन शिवलिंग पर चढ़ी हुई चीजें प्रसाद के रूप में नहीं बांटी जाती और न ही नारियल को तोड़कर चढ़ाया जाता है। यदि एक नारियल अर्पित कर रहे हैं, तो भगवान शिव को लक्ष्मी अर्पित करने के समान माना गया है। चूंकि माता लक्ष्मी भगवान विष्णु की अर्धांगिनी है इसलिए शिवलिंग पर नारियल का फल नहीं चढ़ाया जाता है।

फल के अलावा नारियल का पानी भी शिवलिंग पर नहीं चढ़ाया जाता है, क्योंकि नारियल का पानी हल्का नमकीन होता है और इसका संबंध समुद्र से भी है। शिवलिंग पर कभी भी समुद्र का जल या नमकीन चीजें अर्पित नहीं की जाती है। इसलिए नारियल का उपयोग शिव जी के पूजा में नहीं किया जाता है।

Tags: mahashivratriMahashivratri 2024mahashivratri dateMahashivratri pujaMahashivratri vrat
Previous Post

ये लड़कियां होती हैं बेहद भाग्यशाली, खुल जाती है पति की किस्‍मत

Next Post

तांबे के लोटे पर बांधे ये एक चीज, घर से दूर होगा ग्रहों से जुड़ा दोष

Writer D

Writer D

Related Posts

washing clothes
फैशन/शैली

बरसात में कपड़ों को महकाने के लिए इनका करें इस्तेमाल

03/07/2026
Strawberry
फैशन/शैली

बेदाग निखरी त्वचा के लिए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक

03/07/2026
Dal-chawal
फैशन/शैली

सेहत से भरपूर हैं दाल-चावल, सेहत को होता हैं जबरदस्त फायदे

03/07/2026
CM Dhami
Main Slider

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें : धामी

02/07/2026
ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
Next Post
Copper Pot

तांबे के लोटे पर बांधे ये एक चीज, घर से दूर होगा ग्रहों से जुड़ा दोष

यह भी पढ़ें

mug omelette

आपकी क्रिएटिविटी दिखाएगा ये ऑमलेट, नोट करें Recipe

28/06/2026
CM Yogi visited and worshipped Baba Vishwanath

सीएम योगी ने मंगलवार को संकट मोचन हनुमान जी के चरणों में भी लगाई हाजिरी

24/06/2025
Road Accident

अनियंत्रित जीप पेड़ से टकराई, बालक की मौत, 20 घायल

17/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version