• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाशिवरात्रि महोत्सव: मालिनी अवस्थी, कैलाश खेर बिखेरेंगे सांस्कृतिक रंग

Desk by Desk
09/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, राष्ट्रीय, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

वाराणसी। यूपी के वाराणसी जिले में गंगा तट पर गुरुवार से एक सप्ताह तक भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 11 से 16 मार्च के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पंडित राजन-साजन मिश्र, कैलाश खेर, मालिनी अवस्थी समेत अनेक जाने-माने कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे।

प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं प्रोटोकॉल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 नीलकंठ तिवारी ने मंगलवार को बताया कि 11-16 के दौरान राजघाट पर शाम छह से रात 10 बजे तक प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस संबंध में पर्यटन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं तथा तैयारियां की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि वाराणसी की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किये जाएंगे ताकि पूरी ‘काशी’ शिवमय हो जाये। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बनारस घराने के कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। डॉ तिवारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने वाले मुख्य मार्गों की व्यापक साफ-सफाई, प्रकाश के साथ-साथ वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिये।

चंद्रमुखी चौटाला ने शेयर की बिकनी में बेहद बोल्ड फोटो, फैंस बोले- आग लगा दी

उन्होंने बताया कि महोत्सव पर्व के पहले दिन 11 मार्च को पद्मभूषण पंडित राजन-साजन मिश्र का शास्त्रीय गायन, हरिप्रसाद का बांसुरी वादन, माया कुलश्रेष्ठ का कत्थक तथा अंजली पाठक का गायन होगा। 12 मार्च को कवि सम्मेलन में सुनील जोगी एवं अन्य कवि लोगों का मनोरंजन करेंगे। नीरज मिश्र का सितार वादन, शुभम केसरी का कत्थक तथा राकेश तिवारी का गायन कार्यक्रम भी होंगे। 13 मार्च को कैलाश खेर का गायन होगा। इसके अलावा अमलेश शुक्ल एवं मधुमिता भट्टाचार्य के गायन एवं अतुल शंकर का बांसुरी वादन के कार्यक्रम रखे गये हैं।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि 14 मार्च को राजेंद्र प्रसन्ना का बांसुरी वादन, शिवानी शुक्ला का कत्थक, सुनिधि पाठक का गायन, गणेश पाठक का गायन, जय पांडेय का गायन तथा देवाशीष डे का शास्त्रीय गायन होगा। 15 मार्च को पद्मश्री सोमा घोष का शास्त्रीय गायन के अलावा सुनंदा शर्मा का गायन, शुभ महाराज का तबला वादक, सौरव-गौरव मिश्र का कत्थक, सुजीत तिवारी का गायन तथा माता प्रसाद एवं शिवशंकर का कत्थक लोगों के मनोरंज के मुख्य केंद्र होंगे। उन्होंने बताया कि अंतिम दिन 16 मार्च को पद्मश्री मालिनी अवस्थी का लोक गायन होगा। इसके साथ ही राहुल-रोहित मिश्र अपने शास्त्रीय गायन, सुखदेव मिश्र वादन, विशाल कृष्णा कत्थक तथा मुन्नालाल यादव अपने बिरहा गायन से मनोरंजन करेंगे।

डॉ तिवारी ने बताया कि 11 से 13 मार्च के दौरान वाराणसी में ‘फैम टूअर’ का भी आयोजन किया गया है, जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों एवं प्रमुख स्थलों के टूर ऑपरेटर यहां आयेंगे। प्रतिभागियों को वाराणसी के विकास कार्यों एवं यहां के आकर्षण परिचित कराया जाएगा ताकि वे अपने यहां के पर्यटकों को इससे अवगत करा सकें। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पर्यटकों को वाराणसी बुनाने तथा यहां ठहरकर कैथी स्थित मारकंडेय महादेव, शूलटंकेश्वर, रामेश्वरम, काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर, मानमहल घाट सहित गंगा के घाटों, बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल सहित सारनाथ के ‘लाइट एंड साउंड शो’ देखा है। बैठक में संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश मिश्रा, पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Tags: kailash khermahashivratrimahashivratri 2021Mahashivratri Festivalmalini awasthiकैलाश खेरमहाशिवरात्रि महोत्सवमालिनी अवस्थी
Previous Post

नव्या नवेली ने रूमर्ड बॉयफ्रेड मीज़ान जाफरी को बर्थडे विश, पोस्ट की ये तस्वीर

Next Post

UPSC IES, ISS ने जारी किया इंटरव्यू का शेड्यूल, यहाँ देखें

Desk

Desk

Related Posts

Akhilesh furious over the dilapidated state of JPNIC.
Main Slider

9 साल बाद खुला अखिलेश का ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC, अंदर की बदहाली देख भड़के सपा प्रमुख

03/09/2026
Rahul Gandhi
महाराष्ट्र

राहुल गांधी बोले- शिक्षा विशेषाधिकार नहीं, हर छात्र का अधिकार; आदिवासी छात्रों की समस्याएं सुनीं

03/09/2026
Gold
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी हुई मद्धम

03/09/2026
The fierce form of the Ganges in Varanasi
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप, खतरे के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर; कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी

03/09/2026
Lord Murugan
Main Slider

CCTV पर पेंट स्प्रे… फिर मंदिर में सेंध! पलानी मुरुगन मंदिर से करोड़ों की पन्ना मूर्ति गायब

03/09/2026
Next Post
upsc

UPSC IES, ISS ने जारी किया इंटरव्यू का शेड्यूल, यहाँ देखें

यह भी पढ़ें

bank recruitment

PSTCL में 150 असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट की भर्ती, कल से आवेदन शुरू

04/03/2021
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Ghanshyam Nayak suffers from cancer

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम घनश्याम नायक हुए कैंसर से पीड़ित

24/06/2021
राम मंदिर के मुख्य पुजारी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव

राम मंदिर भूमि पूजन का रास्ता साफ, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

24/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version