• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाशिवरात्रि: शिवलिंग पर चढ़ाया हर फूल देता हैं विशेष लाभ

Writer D by Writer D
15/02/2026
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Jyotirlingas

Jyotirlingas

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का पावन पर्व मनाया जा रहा हैं। मंदिरों से लेकर घरों में भक्त शिव के इस महापर्व को मनाते हुए भोलेनाथ का आशीर्वाद पाना चाहते हैं।

इस दिन शिवलिंग की पूजा-अर्चना कर भक्तों में अपनी मनोकामनाओं के पूरा होने की आस रहती हैं। इस दिन शिवलिंग पर कई तरह के फूल चढ़ाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिवलिंग पर चढ़ाए गए है फूल का एक विशेष महत्व होता हैं और उसी अनुरूप आपकी मनोकामना पूर्ण होती हैं।

आज इस कड़ी में हम आपको उन फूलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका जिक्र शिवपुराण में मिलता हैं और इन्हें भगवान शिव को अर्पित करने से मन चाहे फल की प्राप्ति होती है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में…

चमेली के फूल

शिवपुराण में बताया गया है कि यदि कोई मनुष्य वाहन सुख पाना चाहता है यानी वाहन खरीदना चाह रहा है लेकिन बात हर बार बनते-बनते रह जाती है, तो उन्हें भगवान शिव को चमेली के फूल अर्पण करने चाहिए। चमेली के फूल अर्पित करने से जीवन में सुखों की प्राप्ति होती, वाहन सुख मिलता है ऐसी धार्मिक मान्यताएं कहती हैं।

गुलाब के फूल

सभी देवी देवताओं को गुलाब के फूल अत्यंत प्रिय हैं। देवी लक्ष्मी को प्रत्येक शुक्रवार को गुलाब अर्पित करने से धन समृद्धि मिलती है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव को गुलाब का फूल अर्पित करने से व्यक्ति की सेहत अच्छी रहती है साथ ही आयु लंबी और खुशहाल जीवन की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि के अवसर पर निरोग काया के लिए भगवान शिव को आप भी गुलाब अर्पित कर सकते हैं।

धतूरे का फूल

भगवान शिव को धतूरा अत्यंत प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा धतूरे के फल और फूलों के बिना अधूरी है। मान्यता है कि भगवान शिव पर धतूरे का फल और फूल चढ़ाने से मनुष्य को दुखों से छुटकारा मिलता है। शिव पुराण में इस बात का जिक्र किया गया है कि जो दंपत्ति संतान प्राप्ति की मनोकामना रखते हैं यदि वह धतूरे का फूल या फल चढ़ाए तो उनकी मनोकामना जल्द पूरी होती है।

बेले के फूल

कहते है कि जिन लोगों के विवाह के योग नहीं बन रहे हैं उन्हें महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए। शिवपुराण में बताया गया है कि यदि इस दिन आप बेले के फूलों से भगवान शिव का पूजन करते हैं तो सुयोग्य और समझदार जीवनसाथी मिलता है। विवाह का योग प्रबल होता है।

लाल और सफेद आंकड़े के फूल

शिवपुराण में बताया गया है कि भगवान शिव को लाल और सफेद आंकड़े के फूल प्रिय है। यदि आप महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का पूजन करने के लिए लाल या फिर सफेद आंकड़े के फूल का इस्तेमाल करते हैं तो मोक्ष की प्राप्ति होती है।

हरसिंगार और दूर्वा

महाशिवरात्रि के दिन हरसिंगार के फूलों से भगवान शिव का पूजन करने से सुख और संपत्ति में वृद्धि होती है। कहा जाता है कि हरसिंगार के फूलों से घर का वास्तु भी ठीक होता है। इनकी महक से घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। साथ ही यदि भगवान शिव के पूजन में दूर्वा का इस्तेमाल किया जाए तो मनुष्य की आयु बढ़ती है।

अलसी के फूल

शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव की पूजा अर्चना में अलसी के फूलों का काफी महत्व है। भक्त महाशिवरात्रि के दिन इसे भगवान शिव को जरूर अर्पित करें। पुराण में बताया गया है कि इसे भगवान शिव को अर्पित करने से पापों से मुक्ति मिलती है और मनुष्य भगवान विष्णु को भी प्रिय होता है। ऐसा व्यक्ति सद्गति को प्राप्त करता है।

Tags: maha shivratrimahashivratriMahashivratri 2026
Previous Post

रोज करें भोलेनाथ के इस दिव्य कवच का पाठ, परिवार के सारे संकट हो जाएंगे दूर

Next Post

300 सालों के बाद महाशिवरात्रि पर बन रहा है शुभ संयोग, जानें कैसे करें साधना

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Facial
फैशन/शैली

घर पर ही करें फेशियल, मिलेगा पार्लर जैसा निखार

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Pets
फैशन/शैली

ऐसे करें अपने पालतू की देखभाल, लापरवाही पड़ सकती है भारी

28/08/2026
Next Post
Mahashivratri

300 सालों के बाद महाशिवरात्रि पर बन रहा है शुभ संयोग, जानें कैसे करें साधना

यह भी पढ़ें

EV Charging Station

इलेक्ट्रिक व्हीकल पर सब्सिडी पाने के लिए पोर्टल पर करना होगा आवेदन

15/07/2023
गाजीपुर बॉर्डर से हटाई नुकीली कीलें

दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर से हटाई नुकीली कीलें

04/02/2021
revolver

बरहौं संस्कार में बार बालाओं ने लगाए ठुमके तो चली गोली, दो घायल

19/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version