• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महोबा केस: हाईकोर्ट ने दिए फरार SP मणिलाल पाटीदार का पता लगाने का दिया निर्देश

Writer D by Writer D
28/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, महोबा
0
IPS Manilal Patidar

IPS Manilal Patidar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महोबा के पूर्व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार के लापता होने को गम्भीरता से लिया है और राज्य सरकार से पूछा है कि उनकी तलाश में शासन ने अभी तक क्या कदम उठाये हैं।

कोर्ट ने विवेचना कर रही जांच एजेन्सी को 14 जून तक हलफनामा दाखिल कर यह बताने का निर्देश दिया है कि लापता पाटीदार की तलाश में अभी तक क्या कदम उठाये हैं। जब अग्रिम जमानत अर्जी कोर्ट से खारिज हो गयी तो गिरफ्तारी के क्या प्रयास किये गये।

कोर्ट ने पूछा है कि क्या परिवार के किसी सदस्य ने लापता होने की शिकायत की है। अगर ऐसा है तो उस पर क्या ऐक्शन लिया गया। क्या पुलिस ने पाटीदार का मोबाइल फोन सर्विलांस पर डाला है। उसकी लास्ट लोकेशन क्या थी। क्या पुलिस ने परिवार के सदस्यो के बयान दर्ज किये हैं। बयान की प्रकृति क्या है और उसका खुलासा किया जाय। कोर्ट ने यह भी पूछा है कि क्या पुलिस ने पाटीदार की गिरफ्तारी के लिए कुर्की कार्यवाही की है। सभी तथ्यों की जानकारी दी जाय। याचिका की सुनवाई 14 जून को होगी।

19 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा दो हत्याओं का फरार हत्यारोपी

यह आदेश न्यायमूर्ति मनोज मिश्र तथा न्यायमूर्ति एसएसएच रिजवी की खंडपीठ ने अधिवक्ता डॉ. मुकुटनाथ वर्मा की तरफ से दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है।

अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने कहा कि पाटीदार के खिलाफ कई आपराधिक केस हैं। वह कई वकीलों के सम्पर्क में होंगे। उन्होंने अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की थी, जो खारिज हो गयी। याची अधिवक्ता है। उनके द्वारा याचिका में अधिकारियों के खिलाफ लगाये गये आरोप व्यक्तिगत जानकारी के नहीं है। ऐसे में इन आरोपों पर कोर्ट आदेश न जारी करे।

जहरीली शराब का कहर: 12 लोगों की मौत, शराब कारोबारी और सेल्समैन हिरासत में 

याची का कहना है कि पाटीदार ने उससे वॉट्सएप काल के जरिये 15 नवम्बर को सम्पर्क किया और कहा कि वह केस के सिलसिले मे 27 नवम्बर 20 को आ रहे हैं, किन्तु वह नहीं आये। याचिका मे आशंका जाहिर की गयी है कि मणिलाल पाटीदार महोबा मे एसपी थे। उन्होंने खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की। जिससे कई बड़े अधिकारी उनसे नाराज हो गये हैं। तभी से वह लापता हैं। कहा गया है कि हो सकता है अधिकारियों ने पकड़ लिया हो। उनकी जान को गम्भीर खतरा है। यह भी हो सकता है कि उन्हें अवैध रूप से निरुद्ध किया गया हो। इसलिए पाटीदार का पता लगाकर कोर्ट में पेश किया जाय। क्योंकि उनका जीवन खतरे में है। साथ ही पूरे मामले की जांच सीबीआई से करायी जाय।

सरकार का कहना था कि अग्रिम जमानत अर्जी खारिज होने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए अधिकारियों को बदनाम करने के आरोप लगाये गये हैं। कोर्ट ने कहा पाटीदार पुलिस फोर्स के एसपी रैंक के अधिकारी रहे हैं, वह लापता हैं। जीवित है या नही, इसका पता लगाया जाना चाहिए। यह एक गम्भीर मामला है, जिसका खुलासा होना ही चाहिए

Tags: crime newsMahoba caseMahoba's former SP Manilal Patidarup news
Previous Post

एनटीआर आर्ट्स ने अपनी अगली तेलुगु फिल्म के शिर्षक की घोषणा की

Next Post

रणदीप हुड्डा को महंगा पड़ा मायावती पर भद्दा मजाक, लोगो ने की अरेस्ट करने की अपील

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Randeep Hooda gets expensive, lewd joke on Mayawati, people appeal to arrest

रणदीप हुड्डा को महंगा पड़ा मायावती पर भद्दा मजाक, लोगो ने की अरेस्ट करने की अपील

यह भी पढ़ें

protein powder

बाजार से नहीं खरीदना पड़ेगा महंगा प्रोटीन पाउडर

28/10/2021
Farmers

योगी सरकार की बड़ी सौगात, किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगी बिजली मुफ्त

24/03/2023

महिला ने दो बच्चों के साथ 19वीं मंज़िल से कूदकर की आत्महत्या

13/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version