• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवक की हत्या में मुख्य आरोपी जितेन्द्र यादव मुठभेड़ में गिरफ्तार

Writer D by Writer D
26/01/2023
in आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Arrested

Arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। जिले के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व भरी पंचायत में सरेआम गोलीबारी कर युवक को मौत के घाट उतार कर फरार हुए शातिर बदमाश को पुलिस ने कचहरी के पास से पकड़ (Arrested) लिया था। बुधवार की सुबह पुलिस उसे लेकर असलहा बरामद कराने के लिए जा रही थी तभी उसने झाडियों में छिपाकर रखे गए असलहा से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जबावी कार्रवाई में शातिर बदमाश घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मेंहनाजपुर में आवास आवंटन को लेकर आयोजित पंचायत भवन में मंगलवार दोपहर बातचीत के दौरान प्रधान पक्ष ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थी। इस घटना में हिमांशु नामक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए थे। घटना में पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ पीड़ित परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस की चार टीमें हमलावरों की तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस ने जिला छोड़ कर दूसरे प्रांत भागने की कोशिश कर रहे बदमाश जितेन्द्र यादव निवासी मेंहनाजपुर को कचहरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की सुबह पुलिस उसे लेकर घटना में प्रयुक्त असलहा बरामद कराने गई थी। तभी उसने झाड़ियों में बंदूक के साथ छिपाकर रखे गए अवैध असलहा से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया, लेकिन जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के बाएं पैर पर गोली जा लगी और वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बुधवार को बताया कि युवक की हत्या में शामिल आरोपी जितेन्द्र को कचहरी के पास से हिरासत में लिया गया था। उसे पुलिस टीम लेकर घटना में प्रयुक्त असलहा बरामद करने गई थी। इस दौरान उसने झाडियों में छिपाकर रखे तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

आत्मरक्षार्थ फायरिंग में जितेन्द्र यादव घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अन्य साथियों की तलाश पुलिस टीम कर रही हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Tags: azamgarh newscrime news
Previous Post

अवैध संबंध के शक में पति ने की थी हत्या

Next Post

2005 लूटकांड में वांछित 25 हजार का इनामी सप्पा गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Arrested

2005 लूटकांड में वांछित 25 हजार का इनामी सप्पा गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

tanker explosion

तेल टैंकर फटने से 50 लोग जिंदा जले, कई गंभीर

15/12/2021

ऑटो-डेबिट पेमेंट में हुआ बड़ा बदलाव, अब बैंक को करना होगा ये काम

01/10/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने क्षतिग्रस्त सड़कें व पुश्तों के पुनर्निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

24/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version