• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैं बेरी सुग्रीव पियारा, कारन कवन नाथ मोहिं मारा

Desk by Desk
23/10/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
अयोध्या की रामलीला

अयोध्या की रामलीला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सरयू जट का लक्ष्मण किला परिसर फिल्मी कलाकारों द्वारा की जा रही रामलीला के छठे दिन भगवान राम के शबरी के आश्रम में जाने, हनुमान जी से मुलाकात होने, सुग्रीव और राम की मित्रता के उपरांत बालिबध का मंचन किया गया। नवधा भक्ति की प्रतीक शबरी के आश्रम में भगवान राम और लक्ष्मण ने शबरी के झूठे बेर खाकर आनंद की अनुभूति की। वहां से आगे चलने पर ऋष्यमूक पर्वत पर बैठे सुग्रीव को राम लक्ष्मण पर शक हुआ कि कहीं वे बालि के भेजे हुए दूत तो नहीं है।

ऐसा विचार कर हनुमान जी को उसने भेजा और कहा कि जरा भी संदेह हो तो इशारा कर देना। हम यहां से भाग जाएंगे। पठवा बालि होंहिं मन मैला। भागौं तुरत तजौं यह सैला। हनुमान जी ब्राह्मण कावेश बनाकर जाते हैं और राम से पूछते हैं कि कठिन भूमि कोमल पद गामी। कवन हेतु विचरहुं वन स्वामी। राम जवाब देते हैं कि कोसलेश दसरथ के जाए।

हम पितु वचन मानि वन आए। इहां हरी निसिचर बैदेही। विप्र सुनहुं हम खोजत तेही। हनुमान जी राम को पहचान गए। उन्होंने उनकी सुग्रीव से मित्रता कराई और प्रभु श्रीराम ने बालि कावध किया। घायल बालि ने राम से पूछा कि मैं बैरी सुग्रीव पियारा। कारन कवन नाथ मोंहि मारा।  राम ने जवाब दिया कि अनुज वधू भगिनी सुत नारी। सुनु सठ ये कन्या सम चारी। इन्हहिं कुदृष्टि बिलोई जोई। ताहि बधे कछु पाप न होई। तब बालि ने कहा कि ये सब नियम आप मनुष्यों पर लागू होते हैं।

मोदी को धोखा दे, कहीं फिर लालू की शरण में न चले जाएं नीतीश : चिराग पासवान

हम पशुओं पर नहीं। भगवान राम निरुत्तर हो गए। उन्होंने कहा कि अचल करहुं तव राखहुं प्राना। तब बालि ने हंसते हुए कहा कि मुनिजन जन्म-जन्मान्तर के भजन यज्ञ के बाद भी अंतिम समय जिसका नाम अपनी हिहवा पर नहीं ला पाते वे सच्चिदानंद परमात्मा मेरे सामने खड़े हैं। उन्होंने अपने पुत्र अंगद को उनके हवाले कर दिया और प्राण छोड़ दिए।

अयोध्या के सरयू तट पर लक्ष्मण किला परिसर में आयोजित फिल्मी कलाकारों की रामलीला में कल शाहबाज खान ने रावण की भूमिका में गहरी छाप छोड़ी थी तो आज दारा बिंदु सिंह का हनुमान के रूप में किरदार लोगों के मन को छू गया। । अभी तक कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम कर चुके शाहबाज ने कहा कि अयोध्या में रामलीला मंचन कर उनका जीवन धन्य हो गया है।

अयोध्या में अभिनय करने का आनंद शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता है। अयोध्या की धरती ने हमेशा शांति व सौहार्द का पैगाम दिया है। रामलीला के माध्यम से हम कलाकार भी पूरे देश को यही संदेश देना चाहते हैं।

शाहबाज रामलीला में रावण के किरदार को जीवंत करते नजर आ रहे हैं। अपने संवाद और अभिनय से उन्होंने लोगों के मन पर गहरी छाप छोड़ी है। रामलीला का आयोजन प्रतिदिन शाम सात बजे किया जा रहा है। जिसका प्रसारण यूट्यूब व सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है।

Tags: ayodhya newsLatest Uttar Pradesh News in Hindinavratrinavratri 2020अयोध्या की रामलीलारामलीला
Previous Post

भाजपा सरकार में ऊपर से नीचे तक घोटालों और भ्रष्टाचार का बोलबाला : अखिलेश

Next Post

विधायक के सवाल पर सिपाही ने पलटकर किया सवाल, मामला पहुंचा विधानसभा, अध्यक्ष बोले…

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
विधायक जटाशंकर त्रिपाठी

विधायक के सवाल पर सिपाही ने पलटकर किया सवाल, मामला पहुंचा विधानसभा, अध्यक्ष बोले...

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

सीएम से कुंभकार समाज के प्रतिनिधि मंडल की सौजन्य मुलाकात

07/12/2025
Bakrid

कब मनाया जाएगा बकरीद का त्योहार? कैसे शुरू हुई कुर्बानी की परंपरा

26/05/2026
Suicide

युवती ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, मंगेतर की डांट से थी क्षुब्ध

23/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version