• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Sulli deal एप का मेन क्रिएटर इंदौर से गिरफ्तार

Writer D by Writer D
09/01/2022
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बुल्ली बाई ऐप मामले में गिरफ्तार किए गए नीरज बिश्नोई से मिली जानकारी पर पुलिस को सुल्ली डील ऐप मामले में भी बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

इस ऐप को बनाने वाले युवक को स्पेशल सेल ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान ओंकारेश्वर ठाकुर के रूप में की गई है। वह इंदौर के रहने वाला है।

डीसीपी केपीएस मल्होत्रा के अनुसार, ओंकारेश्वर ने ट्रेड महासभा नामक ट्विटर का ग्रुप जनवरी 2020 में @gangescion ट्विटर हैंडल से जॉइन किया था। ग्रुप में इस बात पर चर्चा हुई थी कि मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करना चाहिए। उसने गिटहब पर यह ऐप बनाया था। सुल्ली डील को लेकर जब हंगामा होने लगा तो उसने अपने सोशल मीडिया के सभी फुटप्रिंट डिलीट कर दिए थे। पुलिस टेक्निकल एवं फॉरेंसिक जांच के जरिये इससे संबंधित साक्ष्य तलाशने का प्रयास कर रही है।

डीसीपी केपीएस मल्होत्रा के अनुसार, बुल्ली बाई ऐप मामले में गिरफ्तार किया गया नीरज बिश्नोई सुल्ली डील ऐप मामले में भी आरोपी से जुड़ा हुआ था। इस बात की पुष्टि उसके खिलाफ किशनगढ़ थाने में केस दर्ज हुआ थी। उसने एक युवती की तस्वीर लगा कर उस पर बोली लगाने का ट्वीट किया था। इसे लेकर पुलिस ने जब आगे छानबीन की तो पता चला कि सुल्ली डील ऐप बनाने वाले के भी वह संपर्क में रहा है। इस जानकारी पर पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश में छापा मारकर वहां से ओम्कारेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया है। 25 वर्षीय ओमकारेश्वर ने इंदौर स्थित आईपीएस एकेडमी से बीसीए किया हुआ है।

बोट पर अचानक गिरी चट्टान, वीडियो में देखें मौत का मंजर

शुरुआती पूछताछ के दौरान उसने यह कबूल किया है कि वह ट्विटर पर ट्रेड ग्रुप का सदस्य है और मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करने एवं बदनाम करने के मकसद से उसने यह ऐप बनाई थी। उसने गिटहब पर यह कोड बनाया। इसका एक्सेस ग्रुप के सभी सदस्यों को दिया गया था। उसने इस ऐप को अपने ट्विटर अकाउंट पर भी साझा किया था। इसमें ग्रुप के सदस्यों ने मुस्लिम महिलाओं की तस्वीर डाली थी और उन पर बोली लगवाने का प्रयास किया था।

Tags: bulli bai appcrime newsdelhi newsIndore newsNational newssulli deal app
Previous Post

यूपी में Omicron ने पकड़ी रफ्तार, मरीजों की संख्या पहुंची सौ के पार

Next Post

मास्क पहनना जारी रखें तो नहीं लगेगा लॉकडाउन, जानें किस सीएम ने कही ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Next Post
arvind kejriwal

मास्क पहनना जारी रखें तो नहीं लगेगा लॉकडाउन, जानें किस सीएम ने कही ये बात

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

छह माह में ही सोशल मीडिया पर छा गई भजनलाल सरकार, तेजी से बढ़ रहे हैं फॉलोअर्स

07/07/2024
Job Fair

रोजगार मेले में 27 हजार युवाओं का पंजीकरण, बड़ी संख्या में मिली नौकरी

13/04/2026
Brajesh Pathak

आज के दौर में अखबार चलाना बहुत कठिन काम: बृजेश पाठक

30/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version