• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी बताएं, मैनपुरी के विकास में भाजपा सरकार का कितना योगदान: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
30/11/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, मैनपुरी, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपुरी। मैनपुरी और इटावा के विकास का श्रेय अपने स्वर्गीय पिता एवं समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव (ulayam Singh Yadav) को देते हुये पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  को बताना चाहिए था कि करहल और मैनपुरी में भाजपा सरकार ने विकास का क्या काम किया है।

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के ताखा ब्लाक और ग्राम कुशालपुर बेवर में मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने बुधवार को कहा कि मैनपुरी, इटावा का विकास मुलायम सिंह यादव ने किया है। मैनपुरी, इटावा समाजवादी परिवार से हमेशा से जुड़ा रहा है।

श्री यादव ने कुशालपुर की सभा में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताना चाहिए था कि करहल और मैनपुरी में भाजपा सरकार ने विकास का क्या काम किया है। जो काम हो रहे थे उनके बजट में कटौती कर दी है। किसान परेशान है, डीएपी नहीं मिल रही है। लम्बी-लम्बी लाइने लगानी पड़ रही है, उसकी ब्लैकमेलिंग हो रही है।

इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादियों का मुकाबला भाजपा और जिला प्रशासन दोनों से है। उन्होंने कहा कि नेता, कार्यकर्ता पूरी सावधानी से रहें। भाजपा साजिश और षडयंत्र कर रही है कि मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में ज्यादा मतदान न हो।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सवाल किया कि बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे उद्घाटन के अगले दिन ही ढह गया, उसकी सीबीआई और ईडी जांच क्यों नहीं हो रही है। उन्होने कहा कि मैनपुरी, इटावा क्षेत्र में जो भी विकास कार्य दिख रहा है वह नेताजी ने किया है। नेताजी (मुलायम) ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में ऐतिहासिक फैसले लिए। किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, छात्रों, नौजवानों के लिए बहुत काम किये। पहली बार मुख्यमंत्री बनने पर नेताजी किसानों के दस हजार रूपये के कर्ज माफ किए थे। तब दस हजार रूपये बड़ी रकम होती थी।

श्री यादव ने कहा कि नेताजी ने रक्षामंत्री रहने के दौरान शहीद जवानों को सम्मान दिलाया था। पहले शहीद होने पर जवानों की टोपी और बेल्ट ही घर आती थी। नेताजी ने नियम बनाकर शहीद जवानों का पार्थिव शरीर घर तक भेजने की व्यवस्था कर सम्मान दिलाया।

उन्होने कहा कि नेताजी किसी विकास परियोजना का शिलान्यास करते थे तो उद्घाटन की तारीख भी तय कर देते थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के समय नेताजी ने उद्घाटन की तारीख तय करा दी और कहा कि 24 महीने में एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हो जाए। समाजवादी सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे 22 महीने में बनाकर तैयार कर दिया था। उन्होंने कहा कि नेताजी की कार्य करने की शैली सबसे अलग थी।

Tags: akhilesh yadavmainpuri by-electionmainpuri newsmulayam singh yadavshivpal yadav
Previous Post

उत्तराखंड में महिलाओं को आरक्षण व धर्मांतरण पर रोक सरीखे दो ऐतिहासिक विधेयक पास

Next Post

ISIS का सरगना अबू हसन ढेर, आतंकी संगठन ने की पुष्टि

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक पटल पर चमक बिखेरेगा गोरखपुर की माटी का शिल्प ‘टेराकोटा’

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026: संभल के हॉर्न-बोन क्राफ्ट और सोनपापड़ी का दुनिया में बजेगा डंका, सात फर्मों को मिले स्टॉल

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

गोशालाओं में हो सकेंगे मांगलिक कार्यक्रम, गो-पर्यटन से गांवों को मिलेगा कमाई का नया रास्ता

21/09/2026
Next Post
Abu Hassan

ISIS का सरगना अबू हसन ढेर, आतंकी संगठन ने की पुष्टि

यह भी पढ़ें

प्रणब मुखर्जी का निधन

स्मृतिशेष : भारत रत्न से अलंकृत लोकनेता प्रणव मुखर्जी की ख़ास बातें

31/08/2020
JP Nadda

पीएम के विजन को शत प्रतिशत धरातल पर उतार रहे सीएम योगी : जेपी नड्डा

01/01/2024
Subramanian Swamy Sushant Singh Rajput

सुशांत केस में बोले सुब्रमण्यम स्वामी- सबूत बता रहे एक्टर की मौत नहीं ‘मर्डर’ है

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version