• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिमाचल में बड़े पैमाने पर तबादले, 32 IAS-HAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Desk by Desk
07/07/2026
in राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
Transfer

Transfer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने कुल 32 आईएएस व एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। छह माह से बिना विभाग बैठे 2010 के आइएएस अधिकारी सुदेश कुमार मोख्टा को पदभार सौंप दिया है। प्रदेश सरकार से पदभार का इंतजार कर रहे सुदेश कुमार मोख्टा को सचिव सहकारिता लगाया गया है।

एसडीएम पद पर तैनात 4 आईएएस अधिकारी तब्दील

सरकार ने 16 आईएएस और 16 ही एचएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें चार आइएएस अधिकारी वे हैं, जो बतौर एसडीएम तैनात थे अब उन्हें तबदील कर दिया है।

अभिषेक जैन और अमरजीत सिंह को अतिरिक्त कार्यभार

प्रदेश कार्मिक विभाग द्वारा जारी किए गए आदेशों के तहत 2002 बैच के आईएएस अधिकारी प्रधान सचिव वित्त व तकनीकी शिक्षा, जल शक्ति विभाग अभिषेक जैन को वित्तायुक्त अपील का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सचिव सहकारिता अमरजीत सिंह जो नगर एवं ग्राम नियोजन और गृह विभाग का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे अब उन्हें सचिव नगर एवं ग्राम नियोजन लगाया है और सचिव गृह विभाग का अतिरिक्त कार्यभार उन्हीं के पास रहेगा।

अभिषेक वर्मा लगाए मिल्कफेड निदेशक

प्रबंध निदेशक राज्य औद्योगिक विकास निगम तोरुल एस रवीश को निदेशक भू राजस्व, निदेशक भू राजस्व अभिषेक वर्मा को निदेशक मिल्कफेड, प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति व जनजाति विकास निगम सोलन अजय कुमार यादव को प्रबंध निदेशक चिकित्सा सेवाएं निगम शिमला।

एडीसी कम परियोजना निदेशक डीआरडीए ऊना महेंद्र पाल गुजर को निदेशक कार्मिक एवं वित्त पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन, एडीसी कम परियोजना निदेशक डीआरडीए कांगड़ा विजय कुमार को प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, वह एचएएस अधिकार शिव मोहन सिंह सैनी को अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त करेंगे।

एडीसी कम परियोजना निदेशक डीआरडीए सोलन राहुल जैन को प्रबंध निदेशक अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम सोलन और प्रबंध निदेशक महिला विकास निगम सोलन, रजिस्ट्रार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन और प्रशासक मानव भारती विश्वविद्यालय सोलन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

दिव्यांशु सिंघल डीआरडीए परियोजना निदेशक

प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम शिमला दिव्यांशु सिंघल को एडीसी कम परियोजना निदेशक डीआरडीए सोलन लगाया है। एडीसी कम परियोजना निदेशक डीआरडीए बिलासपुर ओमकांत ठाकुर को प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम शिमला, एडीसी कम परियोजना निदेशक डीआरडीए मंडी गुरसिमर सिंह को प्रबंध निदेशक सामान्य औद्योगिक निगम लगाया है।

आठ एसडीएम बदले 

राजदीप सिंह को आयुक्त नगर निगम सोलन लगाया है। प्रदेश सरकार ने आठ एसडीम को तबदील किया है। जिन चार आइएएस अधिकारी जो एसडीएम के पद से तबदील किए गए हैं, उनमें एसडीएम बिलासपुर राजदीप सिंह को आयुक्त नगर निगम सोलन, एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल को एडीसी कम परियोजना निदेशक डीआरडीए ऊना, सहायक आयुक्त कम बीडीओ नाहन अंजली गर्ग को एसडीएम कांगड़ा, एसडीएम मंडी रुपिंद्र कौर को एडीसी कम परियोजना निदेशक डीआरडीए बिलासपुर, एसडीएम चंबा प्रियांशु खती को एडीसी कम परियोजना निदेशक डीआरडीए मंडी लगाया गया है।

पूजा होंगी नगरोटा बगवां की एसडीएम

इसके अलावा एचएएस अधिकारियों में सहायक आयुक्त कम बीडीओ भवारना चंद्र प्रकाश को एसडीएम मंडी लगाया गया है। एसडीएम घुमारवी गौरव चौधरी को अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समिति बिलासपुर, एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती को एसडीएम कफोटा, एसडीएम कफोटा रमन कुमार शर्मा को एसडीएम फतेहपुर, एसडीएम कोटखाई अभिषेक भरवाल को एसडीएम घुमारवीं, सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की पूजा अधिकारी को एसडीएम नगरोटा बगवां में मुनीश कुमार शर्मा के स्थान पर लगाया है, उनकी तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। एसडीएम कुपवी अमन कुमार को महाप्रबंधक एचपीएमसी लगाया गया है।

निर्वाचन आयोग सचिव कुल्लू डीआरडीए देखेंगे

नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता काप्टा को तबदील कर अतिरिक्त निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं शोध शिमला लगाया गया है, जबकि राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुरजीत राठौर को तबदील कर दिया है। उन्हें एडीसी कम परियोजना निदेशक डीआरडीए कुल्लू लगाया है।

शिल्पी बेक्टा होंगी निर्वाचन आयोग सचिव

एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा को अतिरिक्त सचिव लोक निर्माण विभाग के साथ राज्य निर्वाचन आयोग की सचिव लगाया गया है। एडीसी कम परियोजना निदेशक डीआरडीए कुल्लू अश्वनी कुमार को परियोजना अधिकारी आइटीडीपी केलंग, अतिरिक्त निदेशक नैर चौक मंडी संजीव कुमार को सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की, अतिरिक्त निदेशक युवा सेवाएं खेल विभाग हितेश आजाद को सहायक बंदोबस्त अधिकारी शिमला संजय कुमार के स्थान पर लगाया है। संजय कुमार की तैनाती के अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।

रजिस्ट्रार उद्यानिकी एवं वानिकी नौणर सोलन सिद्धार्था आचार्य को कार्यकारी निदेशक एचआरटीसी शिमला, महाप्रबंधक एचपीएमसी सन्नी शर्मा को एसडीएम कुपवी, कार्यकारी निदेशक एचआरटीसी नरेश कुमार वर्मा को अतिरिक्त निदेशक मेडिकल कालेज नैर चौक मंडी, अतिरिक्त निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं शोध शिमला चेत सिंह को सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण कम अतिरिक्त आयुक्त परिवहन विभाग लगाय है, वह निदेशक कार्मिक व वित्त उर्जा निगम नरेश ठाकुर को अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त करेंगे।

Tags: himachal pradesh news
Previous Post

शिमला में सरदार पटेल पर वैश्विक मंथन, उपराष्ट्रपति करेंगे शुभारंभ

Next Post

हिमाचल की बेटी ने रचा इतिहास! माउंट एवरेस्ट फतह पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post
Chief Minister honored for conquering Mount Everest

हिमाचल की बेटी ने रचा इतिहास! माउंट एवरेस्ट फतह पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

यह भी पढ़ें

CM Child Service Scheme

योगी आदित्यनाथ को अभिभावक की तरह मानते है गोरखपुर के निवासी

25/01/2022

त्याग और तपे बुद्ध जब बोलते हैं तो केवल शब्द ही नहीं बल्कि धम्मचक्र का प्रवर्तन होता है – प्रधानमंत्री मोदी

24/07/2021
Dolphin statue

इस जगह रखें ये स्टेच्यू, घर में होगी खुशियों की एंट्री

06/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version