• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शहीद ASP की पत्नी को DSP पद पर अनुकंपा नियुक्ति… CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट के बड़े फैसले

Writer D by Writer D
09/09/2025
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnudev Sai

CM Vishnudev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक (Cabinet Meeting) में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। यह बैठक सामाजिक सरोकार, ऊर्जा क्षेत्र और प्रशासनिक नियुक्तियों को लेकर बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

शहीद ASP की पत्नी को DSP पद

कैबिनेट (Cabinet Meeting) ने सुकमा जिले में 9 जून 2025 को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुए बम विस्फोट में शहीद हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे की वीरता को नमन करते हुए उनकी पत्नी स्नेहा गिरेपूंजे को विशेष प्रकरण मानते हुए राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्णय लिया।

सौर ऊर्जा नीति में बड़ा संशोधन

बैठक में पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता घटाने और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए राज्य की सौर ऊर्जा नीति में संशोधन को मंजूरी दी गई।

संशोधित नीति अब 2030 तक लागू रहेगी या जब तक नई नीति जारी न हो। सौर ऊर्जा परियोजनाओं को औद्योगिक नीति के तहत प्राथमिकता उद्योग का दर्जा मिलेगा।

निवेशकों को ब्याज अनुदान, पूंजी लागत पर सब्सिडी, जीएसटी प्रतिपूर्ति, बिजली शुल्क व स्टाम्प शुल्क में छूट, भूमि उपयोग बदलने की फीस में राहत, भूमि बैंक से जमीन पर रियायत, और मेगा-अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट्स के लिए विशेष पैकेज जैसे लाभ मिलेंगे।

अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और तृतीय लिंग समुदाय के उद्यमियों को जमीन के प्रीमियम में छूट व अन्य विशेष प्रोत्साहन दिए जाएंगे।

लोक सेवा आयोग में नई नियुक्ति

कैबिनेट ने रीता शांडिल्य को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने का प्रस्ताव भी पारित किया। वे वर्तमान में आयोग की सदस्य एवं कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थीं।

Tags: CM Vishnudev Sai
Previous Post

रायफल फंड का उपयोग निर्धन, निर्बल, असहाय के लिए गतिमान

Next Post

स्वामी रामभद्राचार्य की कथा में बड़ा हादसा, AC का कंप्रेसर फटने से लगी आग

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post
AC burst during the story of Swami Ramabhadracharya

स्वामी रामभद्राचार्य की कथा में बड़ा हादसा, AC का कंप्रेसर फटने से लगी आग

यह भी पढ़ें

Arrested

छह करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

19/06/2023
Lakhimpur violence

लखीमपुर हिंसा: कोर्ट ने दिया आशीष मिश्रा पर हत्या की कोशिश की धारा लगाने का आदेश

14/12/2021
thieves arrested

32 साल से फरार चल रहे बदमाश समेत दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

21/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version