• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन चीजों से बनाएं अपने बेडरूम के माहौल को खुशनुमा

Writer D by Writer D
25/02/2026
in फैशन/शैली
0
Bedroom

Bedroom

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिन भर की भागदौड़ और काम के बाद शरीर को आराम देना बहुत ही जरूरी होता है। यदि रात में आपकी नींद पूरी नहीं होती तो मस्तिष्क भी ठीक तरह से काम नहीं करता और छोटी-छोटी बात पर झुंझला जाते हैं। ऐसे में जहां हमे सुकून मिलता है वो है हमारा बेडरूम (Bedroom) । एक खूबसूरत बेड रूम की कल्पना करने पर सामने आता है एक ऐसा कमरा जिसमें मौजूद हो आरामदायक बिस्तर , कलरफुल बेड शीट ,डिम लाइट ,और खुशनुमा माहौल। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेडरूम में कुछ पौधे लगाकर भी बेडरूम के माहौल को अच्छा बनाया जा सकता है।

 

planting plants in bedroom,bedroom decor,household tips,home decor tips,bedroom plants,lavender,english ivy,snake plant,aloe vera ,हाउसहोल्ड टिप्स, होम डेकोर टिप्स, बेडरूम प्लांट्स ,

लैवेंडर

लैवेंडर ऑयल के बारे में तो आपने सुना ही होगा। इसके अलावा भी लैवेंडर का इस्तेमाल साबुन, शैंपू, परफ्यूम बनाने में भी किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये एक ऐसा पौधा है जो आपके दिमाग को भी सुकून पहुंचाता है? जी हां…दरअसल लैवेंडर में एंटीसेप्टिक और दर्द दूर करने वाला फैक्टर होता है इसलिए इसके तेल को बेचैनी और थकावट दूर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर आप लैवेंडर के पौधे को अपने बेडरूम या घर के भीतर कहीं भी रखेंगे तो ये घर को महकाने के साथ साथ आपके मन को भी शांत रखेगा जिससे आपको अच्छी नींद आएगी।

अंग्रेजी आइवी

यदि एलर्जी या अस्थमा आपके लिए गुणवत्ता की नींद लेना कठिन बना देता हैं , तो यह पौधा मदद कर सकता है। नासा के शोधकर्ताओं ने पाया कि यह बेंजीन और फॉर्मल्डिहाइड जैसी अड़चन को दूर करने में बहुत अच्छा है। इसलिए सोने संबंधी किसी समस्या से निजात पाने के लिए ये पौधा जरूर लगाएं।

planting plants in bedroom,bedroom decor,household tips,home decor tips,bedroom plants,lavender,english ivy,snake plant,aloe vera ,हाउसहोल्ड टिप्स, होम डेकोर टिप्स, बेडरूम प्लांट्स ,

स्नेक प्लांट

इस पौधे को जयादातर घर की सजावट में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन यह बहुत ही गुणकारी पौधा है। यह पौधा घर में नाइट्रोजन ऑक्साइड और प्रदूषित हवा को अपने अंदर समाहित करके शुद्ध हवा देता है। इस पौधे की खास बात यह है कि रात में जहां सारे पौधे कार्बन डाई ऑक्साइड गैस छोड़ते हैं वहीं स्नेक प्लांट ऑक्सीजन देता है।

एलोवेरा

यह एक गुणकारी पौधा है। त्वचा को साफ रखने के अलावा घाव को ठीक करने में भी इसका इस्तेमाल होता है। अपने औषधीय गुणों के कारण इन दिनों एलोवेरा जेल और जूस की बाजार में काफी डिमांड है। इसे लेने से शरीर डिटॉक्सिफाइड होता है और रोग मुक्त रहता है। अपने औषधीय गुणों के साथ-साथ यह घर के वातावरण को भी शुद्ध बनाता है। इस पौधे को अपने बेडरूम में लगाने से आपको शुद्ध हवा और चैन की नींद मिलेगी।

गार्डेनिया

गार्डेनिया खासतौर से विदेशी फूल है जो आपके कमरे को तो खूब महकाएगा ही, साथ ही आपको देगा आराम भरी नींद। इस फूल की खुशबू इतनी तेज़ होती है कि इसे देखने से पहले ही आप इसकी खुशबू को महसूस कर पाएंगे। वही ये फूल रूम फ्रेशनर का पूरा काम करते हैं।

Tags: Aloe Verabedroom decorbedroom plantsenglish ivyhome decor tipshousehold tipslavenderplanting plants in bedroomsnake plantबेडरूम प्लांट्सहाउसहोल्ड टिप्सहोम डेकोर टिप्स
Previous Post

भगवान को भोग लगाते समय न करें ये गलती

Next Post

खाने में स्वाद बढ़ाएगा ये खट्टा मीठा आचार, बनाना भी है एकदम आसान

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Facial
फैशन/शैली

घर पर ही करें फेशियल, मिलेगा पार्लर जैसा निखार

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Pets
फैशन/शैली

ऐसे करें अपने पालतू की देखभाल, लापरवाही पड़ सकती है भारी

28/08/2026
Next Post
Lemon Pickle

खाने में स्वाद बढ़ाएगा ये खट्टा मीठा आचार, बनाना भी है एकदम आसान

यह भी पढ़ें

hathras case

हाथरस केस में आया नया मोड़, आरोपियों ने बताया ऑनर किलिंग का मामला

08/10/2020
राहुल गांधी Rahul Gandhi

राहुल गांधी बोले-मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को किया बर्बाद

23/10/2020
Shaista Parveen

अतीक के पूरे परिवार की तलाश में यूपी पुलिस

29/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version