• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शाम की भूख मिटाने के लिए बनाएं ब्रेड डोसा, ट्राई करें ये आसान रेसिपी

Desk by Desk
15/11/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साउथ इंडियन व्यंजन पसंद करने वाले लोगों को डोसा खाना बहुत पसंद होता है। यह एक हेल्दी रेसिपी है जिसे अक्सर नाश्ते में सांभर और नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है। आपने आज तक चावल के आटे या रावा से बना डोसा का स्वाद चखा होगा लेकिन आज आपको बताने जा रहे हैं चावल या सूजी का नहीं बल्कि ब्रेड से बने डोसा की यह टेस्टी रेसिपी।

आप भी अगर नाश्ते या शाम की भूख को मिटाने के लिए कोई झटपट और टेस्टी ऑप्शन ढ़ूंढ रहे हैं तो ट्राई करें ब्रेड डोसा की यह आसान रेसिपी।

सामग्री-

-8- 9 ब्रेड स्लाइस

-एक चौथाई कप चावल का आटा

-2 बड़े चम्मच बेसन

-एक चौथाई कप दही

-आवश्यकतानुसार नमक

-1-1.25 कप पानी

-आधा छोटा चम्मच फ्रूट सॉल्ट/ ईनो/ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा

-डोसा बनाते समय आवश्यकतानुसार तेल

तड़के के लिए-

-1 छोटा चम्मच तेल

-एक चौथाई छोटा चम्मच राई

-आधा छोटा चम्मच जीरा

-1 छोटा चम्मच कटा हुआ करी पत्ता

-एक चुटकी हींग

विधि-

ब्रेड डोसा बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस तोड़कर उन्हें ग्राइंडर जार में डालकर उसके ब्रेडक्रंब बना लें। अब इसमें चावल का आटा, बेसन, दही और पानी डालकर स्मूद बैटर बना लें। अब इस बैटर को बाउल में निकाल लें। ध्यान रखें इसकी कंसिस्टेंसी डोसा बैटर की तरह होनी चाहिए। अब इमसें थोड़ा सा नमक डालें।  आप चाहें तो बैटर में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च या कुटी हुई काली मिर्च भी डाल सकते हैं। अब ब्रेड डोसा बैटर के लिए तड़का तैयार करें। इसके लिए, एक पैन में 1 टीस्पून तेल गर्म करें और उसमें टीस्पून राई डालकर चटकने दें।

इसके बाद इसमें आधा चम्मच जीरा डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें और अंत में कटा हुआ करी पत्ता और एक चुटकी हींग डालें। इसे अच्छी तरह मिक्स करके फिर तड़के को डोसे के घोल में डालकर अच्छी तरह मिला लें। बैटर पर 1/2 टी-स्पून फ्रूट सॉल्ट या ईनो डालकर मिक्स कर लें। अब एक तवा गरम करें।

आंच धीमी रखें और फिर एक करछी की मदद से घोल लें।बैटर को धीरे से गोल गोल आकार में फैलाएं। धीमी आंच पर डोसा फैलाएं। डोसे को धीमी से मध्यम आंच पर पकाएं। ये ब्रेड डोसे नियमित डोसे की तुलना में पकने में अधिक समय लेते हैं। जब ऊपर वाला भाग पक जाए तो डोसे पर थोडा़ सा तेल लगाकर पलटें और फिर दूसरी तरफ से आधा से एक मिनट तक पकाएं। ब्रेड डोसा को मोड़कर नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसें।

Tags: breakfast dishesdosa recipiessnacks time
Previous Post

डिनर में तैयार करें दाल-पालक, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण

Next Post

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता सचल वाहनों को किया रवाना

Desk

Desk

Related Posts

Mayawati expelled former minister Antu Mishra from the BSP.
Main Slider

मायावती का बड़ा एक्शन, अंटू मिश्रा बसपा से आउट

13/08/2026
Parliament's Monsoon Session concludes.
Main Slider

संसद का मानसून सत्र समाप्त, हंगामे के बीच लोकसभा में पारित हुए 12 विधेयक

13/08/2026
Karoline Leavitt
Main Slider

कैरोलिन लेविट छोड़ेंगी व्हाइट हाउस, पद से देंगी इस्तीफा

13/08/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में सात PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडेय बनीं लखनऊ की SDM

13/08/2026
Lord Vishnu
धर्म

गुरुवार को ना करें कोई गलती, वरना सुख-समृद्धि का हो जाएगा नाश

13/08/2026
Next Post

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता सचल वाहनों को किया रवाना

यह भी पढ़ें

Facial

घर पर इस तरह करें Gold Facial, मिलेगी ग्लोइंग त्वचा

04/01/2022
UPSSSC

UPSSSC 2021: समूह ग के 50000 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, पढ़े पूरी डिटेल

21/02/2021
Teacher's Day

शिक्षक दिवस पर फेवरिट टीचर के लिए बनाएं ग्रीटिंग, अंदर लिखें ये बेस्ट मेसेज

01/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version