• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ठंडाई की ये रेसिपीज आपकी होली की महफिल में जमा देंगी रंग

Writer D by Writer D
26/02/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Thandai

Thandai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

04 मार्च को होली (Holi)  का त्योहार मनाया जाएगा। यह त्योहार ठंडाई (Thandai ) और गुजिया के बिना अधूरा है, ऐसे में यदि आप साधारण ठंडाई की रेसिपी से बोर हो चुके हैं, तो आज हम आपके घर के छोटे बच्चे से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक सभी के लिए उनकी पसंद के हिसाब से अलग-अलग फ्लेवर वाली ठंडाई (Thandai ) की रेसिपी लेकर आए हैं। इस साल होली में इन रेसिपीज को ट्राई करें और हमें बताएं ये कैसी लगी।

रोज ठंडाई (Thandai ) रेसिपी

गुलाब के फ्लेवर से भरपूर इस टेस्टी ठंडाई को जरूर ट्राई करें।

सामग्री

खरबूजे के बीज
गुलाब सिरप
चीनी स्वादानुसार
गुलाब की पंखुड़ियां
एक चम्मच-खसखस
आधा चम्मच- सौंफ
दो चम्मच काजू
दो चम्मच बादाम
दो चम्मच पिस्ता
4-5 काली मिर्च के दाने
इलायची पाउडर आधा चम्मच

रोज ठंडाई (Thandai ) बनाने की विधि

– 2-3 घंटे के लिए खरबूजे, काजू, बादाम, पिस्ता, इलायची, काली मिर्च और गुलाब की पंखुड़ियों को पानी में भिगोकर आधा घंटे के लिए छोड़ दें।
– सभी चीजें जब अच्छे से भीग जाए तो पीसकर चिकना पेस्ट बना लें।
– अब धीमी आंच में दूध गर्म करें और गाढ़ा होने में आंच बंद करें।
– दूध को ठंडा करने के लिए फ्रिज में रखें, जब दूध ठंडा हो जाए तो रोज सिरप और ठंडाई के मिश्रण को डालकर मिक्स करें।
– ऊपर से ड्राई फ्रूट्स और गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश कर सर्व करें।

पान ठंडाई (Thandai ) रेसिपी

पान के स्वादिष्ट फ्लेवर से भरपूर और बनाने में आसान पान वाली इस ठंडाई की रेसिपी को जरूर आजमाएं।

सामग्री

2 पान के पत्ते
आधा कटोरी पिस्ता
4-5 हरी इलायची
2 बड़े चम्मच सौंफ
2 कप दूध
2 बड़े चम्मच चीनी

कैसे बनाएं पान ठंडाई (Thandai ) 

– पान ठंडाई बनाने के लिए एक मिक्सर जार लें और उसमें पान के पत्ते को काटकर डालें।
– पान के पत्ते के साथ सौंफ, पिस्ता, इलायची, चीनी और आधा कप दूध डालकर चिकना पेस्ट बना लें।
– अब बाकी बचे हुए दूध को भी जार में डालकर पीस लें।
– पान ठंडाई तैयार है छलनी से छानकर गिलास में पान के बारीक पत्ते और ड्राई फ्रूट्ससे गार्निश कर सर्व करें।
– आप ड्राई फ्रूट्स और सौंफ को 2- घंटा पहले पानी में भिगोकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

चॉकलेट ठंडाई (Thandai ) रेसिपी

चॉकलेट फ्लेवर वाली ये ठंडाई आपके घर के बच्चों को जरूर पसंद आने वाली है।

सामग्री

2 चम्मच चॉकलेट सिरप
1 कप दूध
4 छोटा चम्मच सौंफ के बीज
25 बादाम
15 पिस्ता
1 चम्मच काली मिर्च कॉर्न
10 पुरे धनिया
2 चम्मच तरबूज के बीज
2 चम्मच खसखस
1 कप चीनी

कैसे बनाएं चॉकलेट फ्लेवर ठंडाई (Thandai ) 

– चॉकलेट फ्लेवर ठंडाई बनाने के लिए सौंफ, बादाम, पिस्ता, काली मिर्च, धनिया, तरबूज के बीज, खसखस और काजू को 5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें।
– जब ड्राई फ्रूट्स भिग जाए तो उसमें दूध डालकर चिकना पेस्ट बना लें।
– ड्राई फ्रूट्स के पेस्ट को दूध में मिक्स कर दूध को छलनी से छान लें।
– चॉकलेट के कुछ टुकड़ों को पिघलाकर दूध में मिलाएं और चॉकलेट सिरप से गिलास को डेकोरेट कर ठंडाई को सर्व करें।

Tags: holi 2026holi special thandaithandai easy recipethandai fast recipethandai recipethandai recipes
Previous Post

होली पर इन राशि वालों का खुलेगा भाग्य का दरवाजा, देखिए आप शामिल है या नहीं

Next Post

अचार के तेल का ऐसे करें इस्तेमाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Ahoi Ashtami
धर्म

आज रखा जाएगा अहोई अष्टमी व्रत, जानें पूजा नियम

01/11/2026
Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
Next Post
Pickle

अचार के तेल का ऐसे करें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्री ने यूपी के सांसदों के साथ की बैठक, बोले- पार्टी से बड़ा कोई नहीं

17/12/2021
cm dhami

सीएम धामी को महिलाओं ने बांधी राखी, दीर्घ जीवन की कामना की

11/08/2022
Siddiqui Kappan

देशद्रोह मामले में जेल में बंद पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की जमानत अर्जी ख़ारिज

06/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version