• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस डिश से खाने को बनाएं चटपटा, हर कोई पूछेगा रेसिपी

Writer D by Writer D
22/10/2025
in Categorized
0
onion-tomato chutney

onion-tomato chutney

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय खाने की कल्पना चटनी (Chutney) बिना अधूरी है। कुछ चटनियां सालभर बनाकर खाई जाती हैं, जबकि कुछ मौसम के हिसाब से चुनी जाती हैं। प्याज और टमाटर से बनने वाली चटनी सदाबहार है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आम तौर पर प्याज और टमाटर को सलाद के रूप में खाया जाता है। लंच और डिनर में बनने वाली सब्जियों में भी इनका अच्छा-खासा यूज होता है। इन दोनों को मिलाकर तैयार होने वाली चटनी बहुत स्वादिष्ट होती है। यह पौष्टिक गुणों से भी भरपूर होती है और इसका सेवन शरीर के लिए फायदेमंद रहता है। आप खाने के साथ चटनी (Chutney) का लुत्फ उठा सकते हैं। घर पर आए मेहमानों के लिए खास तौर पर यह रेसिपी बनाई जा सकती है। इसमें ज्यादा देर भी नहीं लगती।

प्याज-टमाटर की चटनी (Onion-Tomato Chutney) बनाने की सामग्री

टमाटर बारीक कटे – 2
प्याज बारीक कटा – 1
नारियल कद्दूकस – 1/4 कप
उड़द दाल – 1 टी स्पून
सूखी लाल मिर्च – 3-4
अदरक कटा – 1 इंच टुकड़ा
इमली – 1 छोटा टुकड़ा
हल्दी – 1/4 टी स्पून
तेल – 2 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

प्याज-टमाटर की चटनी (Onion-Tomato Chutney) के तड़के के लिए सामग्री

राई – 1 टी स्पून
सूखी कश्मीरी लाल मिर्च – 2
करी पत्ते – 6-8
उड़द दाल – 1/2 टी स्पून
तेल – 2 टी स्पून

प्याज-टमाटर की चटनी (Onion-Tomato Chutney) बनाने की विधि

– सबसे पहले टमाटर, अदरक और प्याज को बारीक काट लें। इसके बाद एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर गरम करें।
– जब तेल गरम हो जाए तो उसमें 1 चम्मच उड़द की दाल और 3-4 सूखी लाल मिर्च डालकर भूनें।
– दाल जब तक सुनहरी भूरी न हो जाए तब तक इसे सॉट करें। इसके बाद कड़ाही में प्याज और अदरक डाल दें। इसे भी चलाते हुए कुछ देर तक भून लें।
– जब प्याज थोड़ा नरम हो जाए तो उसमें कटे हुए टमाटर डालें और तब तक भूनें जब तक कि टमाटर पूरी तरह से नरम और गूदेदार न हो जाएं।
– इसके बाद इसमें हल्दी, इमली का टुकड़ा और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं।
– मिश्रण को 1-2 मिनट तक भूनने के बाद इसमें कद्दूकस नारियल मिला दें और कुछ सैकंड तक सॉट करने के बाद गैस बंद कर दें।
– अब तैयार मिश्रण को कुछ देर तक ठंडा होने दें। फिर इसे मिक्सर ब्लेंडर में ट्रांसफर करें और तब तक ग्राइंड करें जब तक कि चिकना पेस्ट तैयार न हो जाए।
– इसके बाद तैयार पेस्ट को एक बड़ी बाउल में निकालकर अलग रख दें। अब एक छोटा पैन लें और उसमें दो चम्मच तेल डालकर गरम करें।
– तेल गरम होने के बाद राई, उड़द दाल, करी पत्ते और सूखी मिर्च डालकर चटकने तक भूनें।
– इसके बाद इस तड़के को चटनी के ऊपर डालें और मिक्स करें। तैयार है प्याज-टमाटर की चटनी (Onion-Tomato Chutney)।

Tags: onion tomato chutneyonion tomato chutney foodonion tomato chutney tasty
Previous Post

भाई यम ने दिया था बहन यमुना को ऐसा उपहार, जानिए भाईदूज की कथा

Next Post

कनाडा में पंजाबी सिंगर पर रोहित गैंग ने बरसाई गोलियां, दी ये खुली धमकी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Next Post
Punjabi singer Teji Kahlon was shot by Rohit Godara gang.

कनाडा में पंजाबी सिंगर पर रोहित गैंग ने बरसाई गोलियां, दी ये खुली धमकी

यह भी पढ़ें

rape

डीआईजी के आदेश पर दर्ज किया गया दुष्कर्म का मुकदमा

20/01/2023
cm yogi

‘माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:’ के भाव को आत्मसात कर ‘वन महोत्सव में नया रिकॉर्ड बनाएगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री

11/07/2023
Keshav Maurya

केशव मौर्य ने सुनी लोगों की फरियाद, समस्याओं का जल्द निस्तारण का दिया आश्वासन

23/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version