• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस बार बारिश बनाएं ये नए तरह के पकौड़े, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

Writer D by Writer D
11/08/2023
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Pakoras

Pakoras

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बारिश के मौसम में अक्सर हर कोई गर्मा गर्म चाय और पकौड़े (Pakoras) का मजा लेते हैं। लेकिन अगर आप उनमें से हैं जिन्हें हर चीज में कुछ नया चाहिए होता है फिर वह पकौड़े ही क्यों न हो तो आज हम कुछ ऐसे ही पकोड़ो की रेसिपी लेकर आए हैं। तो बस अब इंतजार किस बात का।

बारिश तो सभी जगह हो ही रही है तो आप भी इन नए अंदाज के पकौड़ों (Pakoras) का आनंद लें। इसे अपनी मनपसंद चटनी के साथ खाएं। बेशक आलू-प्याज के पकौड़ों का अपना एक मजा है लेकिन नए फ्लेवर को भी आजमाना जरुर चाहिए।

शिमला मिर्च के पकौड़े (Pakoras)

सामग्री

शिमला मिर्च-4

बेसन-1 कटोरी

सोडा-1/2 चम्मच

जीरा- 1/2 चम्मच

खटाई-1 चम्मच

नमक-स्वादानुसार

बनाने की विधि

सबसे पहले आप पूरी शिमला मिर्च को अच्छे से धो लें। इसके बाद आप बेसन लें और उसे पानी के साथ बहुत अच्छे से फेंटे। यह नॉर्मल पकौड़े वाले घोल से थोड़ा पतला रहेगा। इसे फेंटने के बाद आप इसमें जीरा, खटाई नमक और सोडा डालकर दोबारा फेंटे। इस घोल में अब आपको पूरी शिमला मिर्च डालनी है। और इसे तेल में तलना है। इसे मध्यम आंच पर तलें। तलने के बाद इसे बीच से काटकर सर्व करें। इस पर आप चाट मसाला बुरक कर खाएं। शिमला मिर्च और बेसन का कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा लगता है।

सूजी के पकौड़े (Pakoras)

सामग्री

सूजी-3/4कप

दही-1/4 कप

पानी-1/2 कप

अदरक लहसुन का पेस्ट-1 चम्मच

प्याज- 1 मध्यम आकार की बारीक कटी

करी पत्ता-1 बड़ा चम्मच

हरा धनिया-1 बड़ा चम्मच बारीक कटा

हींग- 1 चुटकी

नमक- स्वादानुसार

हरी मिर्च-1 बारीक कटी

जीरा-1 चम्म्च

सोडा-1/2चम्मच

तेल- तलने के लिए

बनाने की विधि

सबसे पहले सूजी को दही के साथ मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें प्याज, करी पत्ता, हरा धनिया, हींग, नमक, हरी मिर्च, जीरा और अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दें। इन चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद आप इसमें पानी डालें। इसके बाद आपको इस मिश्रण को चम्मच की सहायता से बहुत अच्छे से फेंटना है ताकि यह एक स्मूथ पेस्ट बन जाए। इसे लगभग दस मिनट ढककर रख दें। इसके बाद इसमें सोडा डालें और दोबारा से फेंटें। बस अब तेल गर्म करें और इन पकौड़ों को डालते जाएं। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपके पकौड़े टूट रहे हैं तो इसमें जरा सा कॉर्नफलार या चावल का आटा मिला दें। यह पकौड़े खाने में बहुत टेस्टी होते हैं। आप इसे सॉस या हरे धनिए की चटनी के साथ खाएं।

चाइनीज पकौड़े (Pakoras)

सामग्री

शिमला मिर्च-1

गाजर-1

प्याज-1

पत्ता गोभी-1 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई

हरी मिर्च-1

कॉर्नफ्लोर-2 बड़े चम्मच

मैदा-1/2 कप

सोया सॉस-1 बड़ा चम्मच

लहसुन की कलियां-5 से 6 बारीक कटी

नमक-स्वादानुसार

विनेगर-1 छोटा चम्मच

चिली सॉस-1 छोटा चम्मच

लाल रंग- 1 चुटकी

तेल- तलने के लिए

बनाने की विधि

सबसे पहले आप सभी सब्जियों को बारीक काट लें। इसके बाद इसमें लहसुन, विनेगर सोया सॉस और नमक मिलाएं। इस मिक्स में आप मैदा कॉनफ्लोर और बाकी बची सामग्री मिला लें। इसके बाद इसमें खाने वाला लाल रंग मिला दें। आपको इसमें अलग से पानी डालने की जरुरत नहीं है। सब्जियां के पानी से ही आपका बैटर तैयार हो जाएगा। इसे आप तेल में तलें। यह चाइनीज पकौड़े आपको बेहद पसंद आने वाले हैं।

Tags: kitchen hackskitchen newskitchen tipsmonsoon dishesmonsoon recipepakoras
Previous Post

इस वीकेंड बनाएं दाल ढोकली, बन जाएगी सबकी फेवरेट

Next Post

हवाई के जंगलों में लगी भीषण आग, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 53

Writer D

Writer D

Related Posts

Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Charanjeet Singh Channi
Main Slider

भूपेश बघेल के पंजाब दौरे से पहले कांग्रेस में सियासी घमासान, चन्नी गुट ने दिखाई ताकत

06/07/2026
Anil Mishra - Champat Rai
Main Slider

चढ़ावा विवाद के बीच ट्रस्ट में बड़ा फैसला, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार

06/07/2026
28 proposals passed in Yogi Cabinet meeting
Main Slider

यूपी में स्टार्टअप को मिलेगा नया बूस्ट, योगी कैबिनेट ने दी नई नीति को मंजूरी

06/07/2026
Next Post
Hawaii wildfire

हवाई के जंगलों में लगी भीषण आग, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 53

यह भी पढ़ें

French Fries

इस तरह से बनाएं फ्रेंच फ्राइस, मिलेगा होटल जैसा टेस्ट

14/06/2026
cm yogi

सपा का प्रचार कर रहा आतंकवादी का परिवार : सीएम योगी

19/02/2022
Teacher's Day

सीएम योगी शिक्षक दिवस पर टीचरों का करेंगे सम्मान

04/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version