• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्दियों में अपने लाडले को बनाये स्टाइलिश, अपनाएं ये टिप्स

Writer D by Writer D
16/01/2024
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Winter

Make kids stylish in winter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अगर आपके लाडले बच्चे (Kids) अपने पसंद के कपड़े पहनने की ज़िद करते हैं तो जान लीजिए कि यह इस दौर का ट्रेंड है और अगर आप अपने बच्चों की पसंद के साथ कदम से कदम मिला कर चलना चाहते हैं तो बच्चों के इस फैशन ट्रेंड (Fashion Trend) पर गौर फर्माएं क्योंक कि वो हमारा बचपन हुआ करता था जब माता-पिता की पसंद के कपड़े ही हमारी पसंद हुआ करते थे आज-कल बच्चे अपनी पसंद से ही सब कुछ पहनना चाहते हैं। फैशन का दौर है, महिला, पुरुष, युवा सभी फैशन की बयार से अछूते नहीं हैं तो भला बच्चा पार्टी क्यों पीछे रहे? आखिर उन्हें भी तो हक है ज़माने के साथ-साथ चलने का। तो आइये, इस बार हम आपको बताते हैं कि कैसे आपके जूनियर्स फैशन से कदम से कदम मिला कर चलें।

* बच्चों को ज्यादा भारी-भरकम कपड़े न पहनाएं। उनके लिए सर्दियों (Winter)  का मतलब सिर्फ शरीर को गर्म रखना नहीं है। बच्चे को बहुत ज्यादा कपड़े पहना देने से वह खेल के मैदान में ज्यादा उछल-कूद भी नहीं कर पाएगा। अगर बच्चा खुद से सही कपड़ों का चुनाव करता है तो उसे करने दें।

* बच्चे हों या बड़े, सर्दियों (Winter) में जैकेट हर किसी के मन को भाती है। आखिर क्यों न भाये, गर्मी के साथ-साथ स्टाइल भी तो ज़रूरी है। बच्चों को रंग-बिरंगी जैकेट हमेशा ही प्यारी लगती हैं। पापा की डॉल हो या मम्मा का प्रिंस, जैकेट आपके किड्स को सर्दी से बचाने के साथ-साथ स्टाइल में भी किसी से पीछे नहीं देगी। डेनिम, लेदर आदि की जैकेट्स बॉयज और गर्ल्स दोनों पर जंचती हैं।

* जींस बच्चों को कड़ाके की ठंड में गर्माहट का अहसास कराते हैं और ये आरामदायक भी होते हैं। जींस के बढिय़ा जूते बच्चों को पहनाने से वे और स्मार्ट नजर आएंगे।

fashion tips for kids,kids fashion,fashion tips,fashion,latest fashion tips for kids,fashion trends ,सर्दियों में बच्चों को बनाये स्टाइलिश इस तरह

* बाजार में चमड़े, कपड़े और विभिन्न मैटेरियल से बने काले और सफेद जूतों के अलावा नीले, पीले, लाल अदि कई आकर्षक रंगों में जूते उपलब्ध हैं। बच्चों के पैरों की सुरक्षा के लिए उन्हें जूते जरूर पहनाएं।

* जब सभी बड़े अपनी पसंदीदा स्टोल्स से खुद को सजा सकते हैं तो भला बच्चा गैंग क्यों नहीं? आखिर उनके गले से लिपटा स्टोल आपको भी तो उन्हें सर्दी लग जाने की फ़िक्र से बचाए रखेगा। उनके नन्हे से गले के लिए नन्हे-नन्हे स्टोल चाहे खुद बनाइये और चाहे निकल चलिए बाज़ार की ओर। ढेरों डिजाईन और रंग मौजूद हैं आपकी बच्चा पार्टी के गले की शान बनने के लिए।

* कार्टून चरित्रों, फूलों के पैटर्न वाले मोजें बच्चों को बेहद पसंद आते हैं । बच्चों के पैरों को गर्माहट देने वाले मोजे पहनाना नहीं भूलें।

* खेलते-कूदते बच्चे कुछ ही देर में जैकेट उतार फेंकते हैं पर उनको सर्दी लग जाने की चिंता तो आपको रहती ही है। बच्चे ज्यादा एक्टिव रहते हैं इसीलिए उन्हें सर्दियों में हर वक़्त जैकेट की ज़रूरत नहीं होती। तो क्या करें? रंग-बिरंगे स्वेटर के रूप में विकल्प मौजूद है। चाहे खुद हाथ से बुनिये या बाज़ार से ले आइये । राउंड नेक, वी-नेक, स्क्वायर नेक, कॉलर नेक में अनगिनत वेरायटी आपको बचाएगी चिंता से और आपके लाडलों को सर्दी से।

Tags: Fashionfashion tipsfashion tips for kidsfashion trendskids fashionlatest fashion tips for kidsसर्दियों में बच्चों को बनाये स्टाइलिश इस तरह
Previous Post

सीएम धामी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत महिला लाभार्थियों से किया संवाद

Next Post

सर्दियों में अपने सिंपल लुक को बनाए स्कार्फ से स्टाइलिश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Next Post
Scarf

सर्दियों में अपने सिंपल लुक को बनाए स्कार्फ से स्टाइलिश

यह भी पढ़ें

police station

‘… मम्मी को जेल में डाल दो’, शिकायत लेकर 3 साल का मासूम पहुंचा थाने

17/10/2022
Sikh and Sindhi community's anger erupted against illegal conversion

अवैध धर्मांतरण के खिलाफ फूटा सिख व सिंधी समाज का गुस्सा

07/07/2025
Transfer

यूपी में दो आईपीएस का ट्रांसफर, विद्याशंकर मिश्रा का तबादला हुआ निरस्त

07/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version