• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मूंगदाल की नमकीन के साथ दोगुना हो जाएगा शाम की चाय का मजा, घर पर यूं बनाएं

Writer D by Writer D
23/07/2024
in Categorized
0
Moong Dal Namkeen

Moong Dal Namkeen

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नमकीन कई तरह की होती हैं। सबका अलग-अलग स्वाद होता है, जो इसे खाने वाले पर जादू कर डालता है। शाम को नमकीन मिल जाए तो चाय का मजा दोगुना हो जाता है। अगर घर पर मेहमान आए हुए हों तो उनके लिए भी यह अच्छा विकल्प है। आज हम बात कर रहे हैं मूंगदाल की नमकीन (Moong Dal Namkeen) के बारे में। हल्के फीके स्वाद वाली यह नमकीन (Moong Dal Namkeen)  चाय के साथ कुछ ज्यादा ही अच्छीा लगती है। आप चाहे तो इसे चटपटा भी बना सकते हैं। यूं तो यह बाजार में भी मिल जाती है, लेकिन घर पर तैयार की गई इस डिश की बात ही कुछ और है। यह आपके लिए ज्यादा टेस्टी और हेल्दी रहेगी। हमारे द्वारा बताई गई विधि फॉलो कर बनाएं यह लजीज डिश।

मूंगदाल नमकीन (Moong Dal Namkeen) बनाने की  सामग्री

मूंग दाल – 2 कप
बेकिंग सोडा – 1 पिंच
नमक – ½ छोटी चम्मच
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
नींबू – ½ कटा
चाट मसाला – ½ चम्मच
हरा धनिया

मूंगदाल नमकीन (Moong Dal Namkeen) बनाने की विधि

– सबसे पहले 2 कप मूंग दाल में 1 पिंच बेकिंग सोडा डालें और इसे पानी में कुछ देर के लिए भिगो दें।
– कुछ समय बाद दाल में से पानी को एकदम निकाल दें और इसे पानी से अच्छे से धोकर आधेघंटे के लिए किसी साफ कपड़े पर फैला दें ताकि हल्की सूख जाए।
– इसके बाद दाल को किसी साफ कपड़े से पोंछकर एक बाउल में रख लें।
– अब कड़ाही में तेल गरम करें। अब इस तेल में एक बड़ी छलनी में दाल डालकर उसे तलें और इसे बीच-बीच में चलाते रहें।
– जब लगे कि दाल अच्छे से तल गई है तो इसे किसी चीज से दबा के देखें कि क्रिस्पी हुई है या नहीं।
– इसके बाद एक प्लेट पर पेपर लगाकर दाल को निकाल लें।
– जब पूरी दाल तल जाए तो इसमें थोड़ा नमक, चाट मसाला डालकर मिला लें और थोड़ी देर बाद एक एयरटाइट डिब्बे में बंद करके स्टोर कर दें।
– अगर नमकीन थोड़ी चटपटी बनाना चाहते हैं, तो मूंग दाल में बारीक कटी मिर्च, हरा धनिया और नींबू का रस निचोड़ मिक्स करके सर्विंग बाउल में निकाल लें।

Tags: moong dal namkeenmoong dal namkeen deliciousmoong dal namkeen spicy dishmoong dal namkeen tastysnacks dishsnacks recipe
Previous Post

सावन के महीने में रुद्राक्ष धारण करना होता है बेहद शुभ, ऐसे चयन करें अपने लिए सही रुद्राक्ष

Next Post

कनाडा में फिर हिंदू मंदिर पर हमला, दीवारों पर बनाएं हिंदूफोबिक भित्ति चित्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
BAPS Swaminarayan Temple

कनाडा में फिर हिंदू मंदिर पर हमला, दीवारों पर बनाएं हिंदूफोबिक भित्ति चित्र

यह भी पढ़ें

Meritorious students are the future builders of the country: Keshav Maurya

मेधावी छात्र ही देश के भविष्य निर्माता: केशव प्रसाद मौर्य

01/06/2026

जब तक आशीष मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, भूख हड़ताल पर बैठूंगा : सिद्धू

08/10/2021
Walnut Scrub

दिवाली पर फेस पर आएगा नेचुरल निखार, करें इसका इस्तेमाल

20/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version