• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस राखी पर अपने हाथ से बनी मिठाई से करें भाई का मुंह मीठा, देखें ये रेसिपी

Writer D by Writer D
21/08/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Peanut Burfi

Peanut Burfi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के त्यौहार को अब बस कुछ दिन ही बचें हैं। मिठाईयों के दाम अभी से आसमान छूने लगे हैं। खासकर सबकी फेवरेट काजू कतली के तो दाम सुनकर ही होश उड़ जाता है। आज हम आपको काजू कतली जैसे स्वाद वाली मूंगफली की कतली (Peanut Burfi) घर में बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे आप बहुत ही कम पैसों में आसानी से घर में तैयार कर सकते है। स्वाद भी एकदम काजू कतली (Peanut Burfi) जैसा लगेगा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

मूंगफली के दानों की बर्फी (Peanut Burfi) बनाने के लिए सामग्री

मूंगफली- 2 कप
मिल्क पाउडर- 2 टेबल स्पून
इलायची पाउडर- ¼ टी स्पून
चीनी- 1 कप
पानी- आधा कप
घी- 1 चम्मच

मूंगफली के दानों की बर्फी (Peanut Burfi) बनाने का तरीका

मूंगफली से कतली या बर्फी (Peanut Burfi) बनाने के लिए सबसे पहले मूंगफली को लो फ्लेम पर रोस्ट कर लें। इससे मूंगफली का छिलका आसानी से निकल जाएगा। मूंगफली को धीमी गैस पर ही भूनें नहीं तो जल जाएंगी और बर्फी का स्वाद और रंग खराब हो जाएगा। अब ठंडा होने पर मूंगफले को हाथों के रगड़कर छिलका निकाल लें। अब भुनी हुई और बिना छिलका वाली मूंगफली को मिक्सी में डालकर पीस लें और एक बारीक पाउडर बना लें। आपको इसे मिक्सी को रोक-रोक कर पीसना है। लगातार पीसने से मूंगफली तेल छोड़ने लगेगी।

मूंगफली के पाउडर को एक छलनी से छान लें जिससे कोई टुकडा या गांठ न रहे। अब मिल्क पाउडर और इलायची को इसमें मिला दें। सारी चीजों को मिलाने से एक पाउडर जैसा तैयार हो जाएगा। अब कड़ाही में पानी डालें और चीनी डालकर पका लें। इसके लिए आपको चीनी और पानी को करीब 5-7 मिनट तक पकाना होगा। इस चीनी के घोल में मूंगफली वाला मिश्रण डाल दें।

गैस की फ्लेम कम कर लें और सारी चीजों को मिलाएं। आपको इस मिश्रण को तब तक चलाते हुए मिलाना है जब तक कि एक स्मूद पेस्ट जैसा न बन जाए। अब 1 चम्मच घी इसमें डाल दें। जब मिश्रण कड़ाही से अलग होने लगे तो गैस बंद कर दें। तैयार मिश्रण को बटर पेपर पर डालें और फैलाकर चिकना कर दें। अब इसे हल्का ठंडा होने दें और फिर इससे एक लोई जैसी बनाकर तैयार कर लें। ऊपर से एक और बटर पेपर लगाएं और बेल लें।

अब ऊपर वाला बटर पेपर हटा दें और फिर इसे काजू कतली की शेप में या अपनी पसंद की दूसरी शेप में काट लें। तैयार हो जाएगी मूंगफली की स्वादिष्ट बर्फी। इसके ऊपर चांदी का वर्क लगाकर सर्व करें।

यकीन मानिए इस बर्फी को देखकर खाने वाले चकरा जाएंगे। कोई भी ये बता नहीं लगा पाएगा कि ये मूंगफली से बनी कतली हैं या काजू कतली (Peanut Burfi) हैं। एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

Tags: Peanut BurfiPeanut Burfi dishPeanut Burfi recipe
Previous Post

इस डाई से सफेद बाल होंगे काले, जानें तरीका

Next Post

कभी भी बनाएं नमकीन सिवई, स्वाद ऐसा की रोज खाने का करेगा दिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Main Slider

रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

Uttarakhand: 39,815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, पीएमएवाई-जी ने पकड़ी रफ्तार

08/10/2026
Main Slider

‘चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं दोनों राजकुमार’, बीजेपी MLC सुभाष यदुवंश का अखिलेश-राहुल पर हमला

08/10/2026
Main Slider

रामविलास पासवान को बिहार जैसा सम्मान देगा यूपी: मुख्यमंत्री योगी

08/10/2026
Next Post
Salty Vermicelli

कभी भी बनाएं नमकीन सिवई, स्वाद ऐसा की रोज खाने का करेगा दिल

यह भी पढ़ें

cm yogi

महाराणा प्रताप अपने लिए नहीं, एक-एक क्षण स्वदेश व स्वधर्म के जिए: सीएम योगी

17/02/2023
tiranga pulao

स्वतंत्रता दिवस पर बनाए ये स्पेशल डिश, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

13/08/2025
CM Vishnudev Sai

प्रयाग और राजिम जुड़ा रेल नेटवर्क से, विष्णुदेव साय ने मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

18/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version