• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कभी भी बनाएं नमकीन सिवई, स्वाद ऐसा की रोज खाने का करेगा दिल

Writer D by Writer D
21/08/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Salty Vermicelli

Salty Vermicelli

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सेवई का जायका अधिकतर लोगो को खूब पसंद आता है। सेवई को दो तरह से बनाया जाता है एक तो मीठी जिसे दूध डालकर खीर की तरह बनाया जाता है। दूसरी नमकीन (Salty Vermicelli) जिसे गाजर और शिमला मिर्च मिक्स करके बनाया जाता है। खाने में दोनो सेवईयों का कोई जवाब नहीं है।

लेकिन कुछ लोगो की शिकायत रहती है कि नमकीन सेवई बनाने पर उनकी सेवईं आपस में चिपक जाती है तो आज हम आपको एकदम अलग अलग छिटकी हुई नमकीन सेवई बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप सुबह या शाम को नाश्ते के तौर पर ट्राई कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

नमकीन सिवई (Salty Vermicelli) बनाने के लिए सामग्री

सेवई मोटी वाली
हरा मटर
हरी मिर्च
टमाटर
जीरा
गरम मसाला
पिसी लाल मिर्च
महीन कटा हुआ आलू
नमक
सरसों को तेल

नमकीन सेंवई (Salty Vermicelli) बनाने का ये है तरीका

नमकीन सेवई (Salty Vermicelli) बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही को धीमी आंच पर चढ़ाएं। इसके बाद इसमें दो चम्मच सरसों का तेल डाल दें। जब तेल गरम हो जाए तो सेवई को उसमें डालकर चलाएं। याद रहे कि आप आंच को धीमी ही रखें वरना सेवई नीचे से जल जाएगी। सिवई को हल्का भूरा होने तक भूनें। जब सिवई हल्की ब्राउन हो जाए तो गैस को बंद करके सेवई को प्लेट में निकाल लें।

अब गैस को फिर से धीमी आंच पर रखें और इसमें आधा चम्मच जीरा डालें। इसके बाद कटे हुए कच्चे आलू को डालकर कंछुली से चलाएं। इसमें अब हरी मिर्च, आधे चम्मच से भी कम पिसी लाल मिर्च और हरा मटर डालें। इन्हें चलाएं और प्लेट से ढक दें। करीब 2 मिनट बाद प्लेट को हटाकर चेक करें कि आलू हल्के पके हैं या फिर नहीं जब आलू हल्के पक जाए तो उसमें भुनी हुई सेवई को डालें।

इसके बाद इसे अच्छे से मिलाएं और इतना पानी डालें कि सेवई पानी में डूब जाए। इसमें स्वादानुसार नमक और आधा चम्मच गरम मसाला डालकर कंछुली से चलाएं। इसके बाद प्लेट से ढक दें। करीब दो मिनट बाद आप देखेंगे कि सेवई पानी को सोख लेगी और हल्का पानी होगा।

इसके बाद इसमें टमाटर को डालकर फिर से प्लेट को ढक दें। 2 से 3 मिनट बाद आप देखेंगे कि सेवई ने पूरा पानी सोख लिया है। अब प्लेट को हटा दें और सेवई को बिना प्लेट के धीमी आंच पर भूने। करीब एक मिनट बाद गैस को बंद कर दें और सेवई को प्लेट में निकाल लें। आपकी नमकीन सेवई (Salty Vermicelli) खाने के लिए एकदम तैयार है।

Tags: salty vermicellisalty vermicelli recipesalty vermicelli snack
Previous Post

इस राखी पर अपने हाथ से बनी मिठाई से करें भाई का मुंह मीठा, देखें ये रेसिपी

Next Post

इन के बिना अधूरी होती है हर पूजा, प्रसन्न होते है देवी-देवता

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
Flowers

इन के बिना अधूरी होती है हर पूजा, प्रसन्न होते है देवी-देवता

यह भी पढ़ें

Stock Market

शेयर बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स ने लगाई ऊँची छलांग

07/05/2026
Arrested

गोकशी मामले में तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

30/04/2022
gifts

दूर होगी विवाह में आ रही बाधा, करें हरसिंगार की जड़ से ये उपाय

06/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version