• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कड़वे करेले का स्वाद बनेगा स्वादिष्ट, जब ऐसे लगाएंगी तड़का

Writer D by Writer D
15/10/2024
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Stuffed Karela

Stuffed Karela

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जब भी कभी करेला खाने की बात आती हैं तो इसके कडवे स्वाद की वजह से लोगों का मुंह बनने लग जाता हैं। हांलाकि यह कड़वा करेला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं जो डायबिटीज और ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियां दूर रखता हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि करेले को स्वादिष्ट बनाया जाए, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं भरवां करेला (Stuffed Karela) बनाने की रेसिपी। इस तरह बनाया गया Stuffed Karela सभी पसंद करेंगे। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

भरवां करेला (Stuffed Karela) बनाने की सामग्री

– करेले 6-7
– एक कप प्याज (बारीक कटे हुए)
– एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
– एक छोटी चम्मच भुना जीरा पाउडर
– एक छोटा चम्मच सौंफ पाउडर
– आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
– आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
– एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
– चुटकीभर हींग
– स्वादानुसार नमक
– तेल जरूरत के अनुसार

भरवां करेला (Stuffed Karela) बनाने की विधि

भरवां करेले (Stuffed Karela) बनाने के लिए पहले करेले को छीलकर धो लें। फिर चाकू से बीच में एक कट लगाकर थोड़ा फाड़ लें और बीज निकालकर करेलों पर थोड़ा नमक लगा दें। अब करेलों को 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से करेले का कड़वापन निकल जाएगा।

अब करेले का भरावन तैयार करने के लिए मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें। फिर उसमें प्याज का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर एक बड़े चम्मच से चलाते हुए भूनें। जैसे ही प्याज का पेस्ट सुनहरा हो जाए, तब उसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हींग, जीरा पाउडर, सौंफ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह पकाएं। फिर भरावन के मसाले में अमचूर पाउडर डालकर चलाएं और एक मिनट बाद आंच बंद कर दें।

इसके बाद मसाले को ठंडा होने दें। तब तक नमक लगे करेलों को एक-एक करके दोनों हाथों से दबाकर उनका पानी पूरी तरह निचोड़ लें। अब करेलों के बीच में कट को खोलकर इसमें भरावन का मसाला भरें। करेलों को अच्छी तरह से दबाते हुए मसाला भरें ताकि ये बाहर न निकलें। इसी तरह सारे करेले भर लें। अब करेले के धागे बांधकर फोल्ड कर दें।

करेले फ्राई करने के लिए मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें और फिर गर्म तेल में एक-एक करके मसाले भरे सारे करेले डाल दें। फिर करेलों को एक बड़े चम्मच से चलाते हुए 5 मिनट तक फ्राई करें और फिर आंच धीमी करके कड़ाही को एक प्लेट से ढककर करेले पकने दें।

बीच-बीच में करेले चलाकर पलटते रहें ताकि ये पूरी तरह फ्राई होकर पक जाएं। करीब 20 में मिनट में करेले पक जाएंगे। करेले को दो चम्मच की मदद से ध्यान से पलटें। बड़ी चम्मच की मदद से करेले को थोड़ा दबाकर देखें। जब ये नर्म होकर पक जाएं, तो आंच बंद कर दें। तैयार हैं चटपटे मसालेदार भरवां करेले (Stuffed Karela)।

Tags: recipeRecipe in Hindistuffed karela recipe
Previous Post

गले चावलों से बनाएं ये टेस्टी डिश, कुकिंग के फैन हो जाएंगे लोग

Next Post

इस तरह से बनाएं फ्राइड राइस, मिलेगा होटल जैसा स्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai launches 'Meri Beti-Mera Abhiman' campaign
Main Slider

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ

06/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें जल्द खोलें: मुख्य सचिव

06/08/2026
Uttarakhand Kanwar Yatra
Main Slider

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा बनी मिसाल, 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे

06/08/2026
Tiranga Sangeet Samaroh
Main Slider

‘तिरंगा संगीत समारोह’ में राष्ट्र नायकों को मिलेगा सम्मान, राष्ट्रभक्ति के गीतों पर झूमेगा प्रदेश

06/08/2026
R. Rajesh Kumar
Main Slider

चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू

06/08/2026
Next Post
Fried Rice

इस तरह से बनाएं फ्राइड राइस, मिलेगा होटल जैसा स्वाद

यह भी पढ़ें

Kamala Harris vs Mike Pence

रिपब्लिकन पार्टी के माइक पेंस और डेमोक्रेटिक की तरफ से कमला हैरिस के बीच डिबेट

08/10/2020
Switch Board

पलक झपकते ही साफ होंगे गंदे स्विच बोर्ड, ट्राई करें ये जादुई नुस्खा

04/09/2025
CM Yogi

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version