• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शरीर के इन अंगों की जरूर करें सफाई, कई बीमारियों से रहेंगे दूर

Writer D by Writer D
07/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Wednesday

Bathing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महामारी ने हम सभी को पर्सनल हाइजीन के बारे में बेहद सतर्क कर दिया है, क्योंकि यह उन चीजों में से एक है जो हम अपनी सुरक्षा के लिए कर सकते हैं। कोरोनावायरस से सुरक्षित रहने के लिए हम बार-बार हाथ धोने, मास्क और अन्य चीजें पहनने पर पूरा ध्‍यान देते हैं।

हालांकि, हम हाथ बार-बार धोते हैं और सुरक्षित रहने के लिए अपने हिसाब से सब कुछ करते हैं, लेकिन हम शरीर के कुछ अंगों को भूल जाते हैं जिन्हें ठीक से धोने की जरूरत होती है। ऐसा न करने से आप बीमारियों को बुलावा देते हैं। इस आर्टिकल के माध्‍यम से आप शरीर के 5 ऐसे महत्वपूर्ण अंगों के बारे में जानें, जिन्हें आप ठीक से नहीं धो रहे हैं जबकि आपको ऐसा करना चाहिए।

बेली बटन

बेली बटन या नाभि शरीर का सबसे ज्यादा नजरअंदाज किया जाने वाला हिस्सा है। हालांकि, अगर इसे नियमित रूप से साफ नहीं किया जाता है, तो इससे गंदगी का निर्माण होगा और बैक्टीरिया का विकास होगा। नाभि जैसी जगह जो डार्क और नम होती है, बैक्टीरिया के प्रजनन के लिए आदर्श होती है।

बैक्टीरिया के प्रजनन से दुर्गंध और संक्रमण हो सकता है, जो बिल्कुल भी हेल्‍दी नहीं है। इसलिए, नहाने समय नाभि को साफ करें और बाद इसे तौलिए से सुखाएं और कॉटन से साफ करें।

पैर की उंगलियों के बीच

शरीर का एक और हिस्सा जिसे आमतौर पर उपेक्षित किया जाता है वह पैर की उंगलियों के बीच का हिस्‍सा है। इस कारण यह काफी गंदा हो सकता है। अपने पैर की उंगलियों के बीच सफाई न करने से गंदगी और बैक्टीरिया का निर्माण हो सकता है जिसके परिणामस्वरूप दुर्गंध आती है।

इसलिए, अपने पैर की उंगलियों के बीच की जगह को नियमित रूप से धोएं और तौलिये से सुखाएं। साथ ही अगर दुर्गंध आ रही हो तो टेल्कम पाउडर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, समय-समय पर पेडीक्योर करवाना एक अच्छा आइडिया हो सकता है।

जीभ

हम में से अधिकांश लोगों के लिए दांतों की स्वच्छता केवल दांतों और मसूड़ों की सफाई तक ही सीमित है। हालांकि, हमारी जीभ को साफ करना भी जरूरी है। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि माउथवॉश का इस्तेमाल करना ही काफी है, लेकिन यह सच नहीं है।

हमारी जीभ में लकीरें और उभार होते हैं जहां बैक्टीरिया आसानी से छिप सकते हैं, इस प्रकार, न केवल हमारी सांसों से दुर्गंध आती है बल्कि दांतों में सड़न भी हो सकती है। इसलिए अपनी जीभ को रोज टंग स्क्रेपर से साफ करें।

नाखूनों के नीचे

जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि लोग बैक्‍टीरिया और जर्म्‍स को दूर रखने के लिए महामारी के दौरान हाथ धोने पर बहुत जोर दे रहे हैं। लेकिन, क्या आप इसे सही तरीके से कर रही हैं? अपने नाखूनों के नीचे धोने की भी आवश्यकता है क्योंकि बैक्टीरिया आपके नाखूनों के नीचे जमा हो सकते हैं जिससे दस्त जैसी हानिकारक बीमारी हो सकती है।

कानों के पीछे

यह वह हिस्‍सा है जहां वसामय ग्रंथियां स्थित होती हैं जो सीबम का स्राव करती हैं और यह बैक्टीरिया और गंदगी के लिए छिपने की सही जगह है। इसलिए, हमारे कान के पीछे के हिस्‍से को साफ करना वास्तव में महत्वपूर्ण है। हालांकि, हम आमतौर पर इसे भूल जाते हैं और अपने बालों को धोते समय ही साफ करते हैं।

शरीर के इस अंग को साफ करने के लिए, आप गर्म पानी में डूबा हुआ कपड़ा इस्तेमाल कर सकती हैं और इसे अपने कानों के पीछे रगड़ सकती हैं। यह सुनिश्चित करेगा कि इस हिस्‍से में कोई बैक्टीरिया या गंदगी एकत्र नहीं हो।

बीमारियों से बचने के लिए अब से आप भी नहाते समय शरीर के इन अंगों की सफाई को नजरअंदाज न करें।

Tags: health updateshelath newshygienicwomen Health
Previous Post

प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्‍या खाएं, यहां जानिए

Next Post

क्या पीरियड्स के दौरान खट्टा नहीं खाना चाहिए? जानें हकीकत

Writer D

Writer D

Related Posts

Mother and daughter attempted self-immolation near Vidhan Bhavan
Main Slider

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

15/06/2026
172 farmers from Jewar met CM Yogi
Main Slider

किसानों के सम्मान में योगी सरकार की पहल, पहली फ्लाइट से लखनऊ बुलाया

15/06/2026
Sanchita Ugale
मनोरंजन

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने की आत्महत्या, 30 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

15/06/2026
PAF training aircraft crashes
Main Slider

PAF का ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत

15/06/2026
Ram Mandir
Main Slider

Ram Temple Donation Controversy: पीएमओ की एंट्री, आज अयोध्या पहुंचेगी एसआईटी

15/06/2026
Next Post

क्या पीरियड्स के दौरान खट्टा नहीं खाना चाहिए? जानें हकीकत

यह भी पढ़ें

UP Police

दरोगा पर लगा महिला से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

17/01/2021
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने वितरित पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी

28/08/2022
IRS Gaurav Garg lodged an FIR

इनकम टैक्स ऑफिस बना अखाड़ा: IRS गौरव गर्ग ने दर्ज कराई FIR, ज्वाइंट कमिश्नर पर लगाए ये गंभीर आरोप

30/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version