• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चावलों से बनाएं ये स्पेशल डिश, घर में सबको आएगा पसंद

Writer D by Writer D
08/07/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Tangy Tomato Rice

Tangy Tomato Rice

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बच्चे और बड़े भी कुछ अलग और अच्छा खाने की जिद कर रहे हैं तो आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन लेकर आए है। जो बेहद कम समय और कम मेहनत में झटपट बनकर तैयार हो जाती है। खाने में टेस्टी भी है।

आज हम आपको टैंगी टोमेटो राइस (Tangy Tomato Rice) बनाने का तरीका लेकर बताने जा रहे है। इसे बनाने के लिए आपको किचन में घंटो नहीं बिताना पड़ेगा। अगर रात या फिर दिन का चावल बच गया है तो आप इससे भी यह बना सकती है। इससे खाना वेस्ट भी नहीं होगा। आप चाहे तो ताजा पके चावल से भी इसे बना सकते है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

टेंगी टोमेटो राइस (Tangy Tomato Rice) बनाने के लिए सामग्री

2 कप पके हुए चावल
2 टमाटर बारीक कटे हुए
1 बारीक कटी प्याज
1/2 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट
1/2 छोटा चम्मच चना दाल
1/2 छोटा चम्मच उड़द दाल
1 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच राई
1 छोटा चम्मच जीरा
1/4 छोटा चम्मच मेथी दाना
1 इंच टुकड़ा दालचीनी
3-4 लौंग
1/4 छोटा चम्मच हल्दी
1/2 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 बड़ा चम्मच कटे हुए काजू
1 बड़ा चम्मच कढ़ी पत्ता
2 बड़े चम्मच कटे हुए पुदीना के पत्ते
2 बड़े चम्मच कटा हुआ हरा धनिया
1-2 बड़े चम्मच तेल

नमक स्वादानुसार

टोमेटो राइस (Tangy Tomato Rice) बनाने का तरीका-

टोमेटो राइस (Tangy Tomato Rice) बनाने के लिए सबसे पहले पुदीना पत्ते, बारीक कटी हरी धनिया पत्ती, काजू के टुकड़े एक बर्तन में अलग रख लें। अब एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करके उसमें राई, जीरा, चना दाल, उड़द दाल डालकर भून लें।

तोड़ी देर बाद कड़ाही में मेथी दाना और कढ़ी पता डालकर भूनें। अब इस स्टेज में कड़ाही में काजू के टुकड़े डालकर सुनहरा भूरा होने तक फ्राई करें। थोड़ी देर बाद बारीक कटी प्याज को भी कड़ाही में डालकर मीडियम आंच पर हल्का भूरा होने तक तल लें।

अब कड़ाही में हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट मिलाते हुए भून लें। इसके बाद टमाटर के बारीक टुकड़े कड़ाही में डालकर नरम होने तक पकाएं। जब टमाटर पककर सॉफ्ट हो जाएं तो उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर, पुदीना पत्तियां और स्वादानुसार नमक डालकर पकाएं।

जब कड़ाही में डाली गई सारी सामग्रियां अच्छी तरह पक जाएं तो उसमें पके हुए चावल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाते हुए पकाएं। अब कड़ाही को ढककर चावल को 5 मिनट तक पकाएं। इस दौरान चावल को बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं। चावल पकने पर गैस बंद कर दें। आपके टेस्टी टमाटर राइस (Tangy Tomato Rice) बनकर तैयार हो चुके हैं। इसे चटनी या दही के साथ सर्व कर सकते हैं।

Tags: cooking hackscooking tipdkitchen tipstangy tomato rice
Previous Post

इस उम्र के पुरुषों को नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन

Next Post

झड़ते बालों की समस्या होगी दूर, मिलेंगे लंबे घने बाल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नेपाल बाढ़ : मुख्यमंत्री ने जताया दुख, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
The Yogi government is ensuring uninterrupted power supply.
Main Slider

आंधी-बारिश में भी रोशन उत्तर प्रदेश, योगी सरकार कर रही निर्बाध बिजली आपूर्ति

26/08/2026
Next Post
Hair Fall

झड़ते बालों की समस्या होगी दूर, मिलेंगे लंबे घने बाल

यह भी पढ़ें

sonaon mukesh khanna

मुकेश खन्ना के विवादित बयान पर सोना मोहपात्रा ने साधा निशाना

02/11/2020

मुख्य सचिव ने नैमिषारण्य में सभी पर्यटन सुविधाएं विकसित करने के दिये निर्देश

27/10/2021
ISRO's SpaDeX completed the docking process

भारत ने अंतरिक्ष में रच दिया इतिहास, ISRO के SpaDeX ने पूरा किया डॉकिंग प्रोसेस; ऐसा करने वाला बना चौथा देश

16/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version