• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ईद के दिन इन शरबत से करें मेहमानों का स्वागत, तारीफ करते नहीं थकेंगे

Writer D by Writer D
09/03/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Sharbat

Sharbat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ईद (Eid) के दिन घर आने वाले मेहमानों के लिए कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जाते हैं। खासकर सेवइयां, बिरयानी या फिर कोरमा जैसी कई चीजें ईद के मौके पर जरूर बनाई जाती हैं। वहीं इसके अलावा ईद पर शरबत (Sharbat) भी जरूर बनाया जाता है। इन दिनों गर्मी बढ़ने लगी है इसलिए इस दिनों आप कुछ ऐसे शरबत बना सकते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी हों।

आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे शरबत (Sharbat) बारे में बताने जा रहे हैं, जो आप ईद के दिन घर पर बना सकते हैं। इन स्वादिष्ट शरबत को बनाना काफी आसान है , साथ ही ये शरबत पीने से बाद मेहमान भी इसका तारीफ तो जरूर करेंगे।

गुलाब शरबत (Sharbat) 

गुलाब शरबत बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की ताजी पंखुड़ियों को धोकर साफ कर लें। पानी में इन पंखुड़ियों को लगभग 10 मिनट तक उबालें जब तक कि वे अपना रंग और सुगंध पानी में न छोड़ दें। पैन को गैस से उतार लें और गुलाब जल को ठंडा होने दें। ठंडा होने पर, गुलाब की पंखुड़ियां निकालने के लिए इस छान लें। गुलाब जल में कच्चा शहद या अपनी पसंद का स्वीटनर मिलाएं और पूरी तरह घुलने तक अच्छी तरह मिलाएं। स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें नींबू का रस और इलायची पाउडर भी मिला सकते हैं और ठंडा होने के लिए रख दें। लीजिए बनकर तैयार है गुलाब का शरबत। गुलाब का दूध बनाने के लिए आप ठंडे गिलास दूध में गुलाब शरबत भी मिला सकते हैं।

तरबूज शरबत (Sharbat) 

सबसे पहले तरबूज को अच्छे से धोकर उसके बीज निकाल लें और फिर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। एक ब्लेंडर में तरबूज के टुकड़े डालें और इसे अच्छी से पीसकर तरबूज का जूस बना लें। अब इसमें चीनी या फिर शहद डालें और इसे फिर से ब्लेंड करें ताकि चीनी अच्छी तरह घुल जाए।

इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप जूस में नींबू का रस और काला नमक डालें मिला सकते हैं। जूस को अच्छे से मिक्स कर लें। जूस को गिलास में डालें, और बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा तरबूज का शरबत सर्व करें।

बेल शरबत (Sharbat) 

इस शरबत को बनाने के लिए सबसे पहले तो बेल को धोएं। इसके बाद बेल को तोड़कर उसका पूरा गुदा एक बर्तन में निकाल लें। इसके बाद इसे ठंडे पानी में डालकर आधे या एक घंटे के लिए रख दें। इसके बाद गूदे को पानी में अच्छे से मैश कर लें। इसके लिए आप मैशर की मदद ले सकते हैं। इससे बेल के रेशे और बीज निकल जाएंगे।

इसके बाद बेल के जूस को छननी से छान लें। अब छाने हुए जूस में स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद उसमें आइस क्यूब्स डालें और इसे 2 से 3 मिनट के लिए छोड़ दें। लीजिए स्वादिष्ट बेल का शरबत बनाकर तैयार है।

Tags: eid disheid recipejuicesharbat
Previous Post

नाश्ते में बनाएं ये टेस्टी डिश, बच्चे हो जाएंगे खुश

Next Post

इस तरह से बनाएं इंसटेंट चिली पनीर, स्वाद ऐसा की हर कोई करेगा तारीफ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Chilli Paneer

इस तरह से बनाएं इंसटेंट चिली पनीर, स्वाद ऐसा की हर कोई करेगा तारीफ

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

fire brokeout

पुआल ले जा रहे वाहन में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी

27/04/2021
राज्यपाल फागू चौहान

बिहार विकास के पथ पर अग्रसर होगा और देश की गरिमा बढ़ाएगा : चौहान

16/08/2020

पंजाब में एक और बड़ा बदलाव, इकबाल सिंह को मिला डीजीपी का चार्ज

25/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version