• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्राह्मणों को उम्मीदवार बनाने से सपा में बढ़ी बेचैनी: मायावती

Writer D by Writer D
22/06/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Mayawati

Mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने सोमवार को दावा करते हुए कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत जब से पार्टी ने ब्राह्मण समाज सहित अपर कास्ट के लोगों को उम्मीदवार बनाना शुरु कर दिया है तब से विपक्षी दलों विशेषकर समाजवादी पार्टी (सपा) में बेचैनी बढ़ गई है।

मायावती (Mayawati) ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वर्ष 2007 की तरह ब्राह्मण समाज के योगदान से बसपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जैसा ही इस बार के आगामी चुनाव परिणाम के रिपीट होने की संभावना के तहत स्वाभाविक ही प्रतीत होता है। वैसे भी यह सर्वविदित है कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल आबादी वाले प्रदेश में अपरकास्ट में से खासकर ब्राह्मण समाज का हित बसपा में ही सुरक्षित है।

’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ के सिद्धान्त, नीयत व नीति को बहुजन समाज पार्टी ने पहले पार्टी स्तर पर अमल करके और फिर सरकार बनने पर भी उन्हें भरपूर आदर-सम्मान के साथ-साथ उन्हें हर स्तर पर पूरी-पूरी भागीदारी दी है। दूसरी पार्टियों की सरकारों में इस वर्ग के लोग पिछले काफी समय से अपने आपको काफी उपेक्षित, असुरक्षित व ठगा हुआ भी महसूस कर रहे हैं।

बसपा प्रमुख (Mayawati) ने आगे कहा कि इतना ही नहीं बल्कि ब्राह्मण समाज द्वारा सामाजिक भाईचारा के आधार पर बसपा से जुड़ने की इनकी तैयारियों को ध्यान में रखकर इन्हें पार्टी उम्मीदवार बनाने की प्रक्रिया जारी है। मायावती ने कहा कि बसपा की सरकार बनती है तो उन्हें पहले की तरह ही हर स्तर पर भरपूर आदर-सम्मान दिया जायेगा। इसके साथ ही, अपरकास्ट में से क्षत्रिय, वैश्य आदि व अन्य समाज के लोगों को भी उनकी बसपा से जुड़ने की तैयारी अर्थात् ‘जिसकी जितनी तैयारी उसकी उतनी भागीदारी’ के आधार पर चुनाव में उम्मीदवार भी जरूर बनाया जायेगा, जिसकी तैयारी हर स्तर पर लगातार जारी है।

मायावती (Mayawati) ने कहा कि बसपा दूसरी पार्टियों की तरह कुछ लोगों को ‘लॉलीपाप’ थमाने की संकीर्ण व स्वार्थ की राजनीति नहीं करती है, बल्कि पूरे समाज के हित व कल्याण की चिन्ता करना अपना संवैधानिक कर्तव्य समझती है। इसीलिये बसपा की नीति व कार्यक्रम जनहित व जनकल्याण तथा अपराध नियंत्रण व क़ानून व्यवस्था के मामले में भी देश व जनहित में बेहतरीन होते हैं।

Tags: Lucknow Newsmayawatiup news
Previous Post

ऊर्जा मंत्री का दावा- ‘यूपी दे रहा देश में सबसे ज्यादा बिजली’, लेकिन ट्रिपिंग और अघोषित कटौती खोली पोल

Next Post

ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
अम्बेडकरनगर

बेटी व व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले जेल या जहन्नुम में होंगे : योगी आदित्यनाथ

07/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विपक्ष के पास भाजपा को सत्ता से हटाने की ताकत नहीं: केशव मौर्य

07/08/2026
Atiq's sons will attend Aban's final journey.
Main Slider

आबान के आखिरी सफर में शामिल होंगे अतीक के बेटे, हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ दी पैरोल

07/08/2026
Two workers die after entering septic tank
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में सेप्टिक टैंक बना मौत का जाल, जहरीली गैस से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

07/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

यूपी में 30 लाख लोगों की आजीविका का साधन बना हथकरघा-पावरलूम: सीएम योगी

07/08/2026
Next Post
Keir Starmer

ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा

यह भी पढ़ें

kashmira shah-govinda

कश्मीरा शाह पर जमकर बरसी गोविंदा की पत्नी, बोली- लड़ाई की जड़ उनकी खराब बहू है

17/09/2021
sushant's mystery girl

सुशांत के निधन के बाद एक्टर के घर नज़र आई मिस्ट्री गर्ल

17/08/2020
CM Yogi

जन स्वास्थ्य की रक्षा हमारा दायित्व: सीएम योगी

22/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version