• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ममता ने चुनाव आयोग पर किया हमला, बोली- वह सिर्फ बीजेपी की सुनता है

Writer D by Writer D
12/04/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
formation of Bengal Legislative Council

formation of Bengal Legislative Council

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पक्षपात करता है और वह केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ही बात सुनता है।

सुश्री बनर्जी ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, “ मैं चुनाव आयोग से हाथ जोड़कर आग्रह करती हूँ कि केवल भाजपा की ही न सुनिए। सभी की बात सुनिए। पक्षपाती न बनिए।”

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा, “ मैं वास्तव में दुखी और शर्मिंदा हूँ। मैंने इस तरह के प्रधानमंत्री नहीं देखे जो बोलते समय सीमा लांघ जाते हैं।” सुश्री बनर्जी ने कहा,“ मैंने सभी धर्मों के लिए काम किया है। मैंने क्या नहीं किया ? अब केवल एक चीज बची है, भाजपा हटाओ, देश बचाओ। वाम दल और कांग्रेस भाजपा के एजेंट हैं। मोदी, आप ट्रम्प के पास ट्रम्प कार्ड खेलने गये और अब बंगलादेश बंगाल कार्ड खेलने गये।”

ताली-थाली बहुत हो चुका, हर जरूरतमंद को मिले कोरोना वैक्सीन : राहुल

मुख्यमंत्री ने कहा, “ आप बंगलादेश वोट के लिए गये और अब वहां हिंसा हो रही है। चुनाव आयोग स्वत: संज्ञान क्यों नहीं ले रहा?” सुश्री बनर्जी ने कहा, “ वे रेलवे ,बीएसएनएल, बैंक बेच रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि और लोगों को गोली मारी जायेगी। राजनीति में यह अच्छी चीज दिखाई नहीं दे रही है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना सीखिए। ”

तृणमूल सुप्रीमो ने कहा, “ मैं शर्मिंदा हूँ कि वे बंगाल में रहते हैं। इस तरह के लोगों को जेल में डाल देना चाहिए और राजनीति से हटा देना चाहिए।” मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग कूच बिहार जैसी हत्यायें और किये जाने की धमकी दे रहे हैं उन पर राजनीतिक रूप से प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

नंदीग्राम में ‘दीदी’ हिट विकेट हो गई हैं, बंगाल से उनकी पारी खत्म : पीएम मोदी

उन्होंने कहा, “ कुछ राजनेता शीतलकुची जैसी घटनायें और होने की धमकी दे रहे हैं जबकि कुछ कह रहे हैं कि मृतकों की संख्या और ज्यादा होनी चाहिए थी। मैं ऐसी प्रतिक्रियायें देखकर हैरान और दुखी हूँ। ये कैसे नेता हैं ? ऐसे लोगों को राजनीतिक रूप से प्रतिबंधित कर दिया जाना चाहिए।”

Tags: bengal election 2021bengal election newsMamta banerjee
Previous Post

विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में आदेश देने वाले जज का हुआ ट्रांसफर

Next Post

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से 48 घंटे पहले सील होगी नेपाल सीमा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 11 परियोजनाओं के लिए ₹13.30 करोड़ की स्वीकृति दी

12/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने पेंशनर्स की मांगों पर की चर्चा, समाधान का दिया भरोसा

12/08/2026
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
CM Dhami
Main Slider

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

12/08/2026
Next Post
indo-nepal border

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से 48 घंटे पहले सील होगी नेपाल सीमा

यह भी पढ़ें

uunchai

‘ऊंचाई’ का टीजर पोस्टर रिलीज, फ्रेंडशिप डे पर दिया मैसेज

07/08/2022
burning bus

यात्रियों से भरी बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

16/05/2021
Pushkar Singh Dhami

हिमालय की पावन नदियों का जल पूरे देश को एक सूत्र में पिरोता है : सीएम पुष्कर

08/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version