• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में आदेश देने वाले जज का हुआ ट्रांसफर

Writer D by Writer D
12/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
Vishwanath temple-mosque dispute

Vishwanath temple-mosque dispute

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काशी विश्वनाथ परिसर में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में पुरातात्विक सर्वेक्षण का आदेश देने वाले जज का वाराणसी से तबादला हो गया है। वाराणसी में सिविल जज, सीनियर डिवीजन (फास्ट ट्रैक कोर्ट) के पद पर तैनात आशुतोष तिवारी का वाराणसी से शाहजहांपुर ट्रांसफर कर दिया गया है।

जज आशुतोष तिवारी की कोर्ट ने ही मंदिर-मस्जिद परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को सर्वे करने का आदेश 8 अप्रैल को दिया था। 9 अप्रैल को ही उनका तबादला शाहजहांपुर के लिए कर दिया गया।

बता दें कि जज आशुतोष तिवारी शाहजहांपुर में एडिश्नल सिविल जज, सीनियर डिवीजन/ एडिश्नल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात किये गये हैं। आशुतोष तिवारी की जगह महेन्द्र कुमार पांडेय को तैनात किया गया है जो अभी तक बांदा में तैनात थे। दरअसल मंदिर-मस्जिद परिसर में सर्वेक्षण कराये जाने का मामला साल 2019 से चल रहा था। वकील विजय शंकर रस्तोगी ने पूरे ज्ञानवापी परिसर का सर्वेक्षण कराने की याचिका दायर की थी।

UPPCS 2020 का रिजल्ट हुआ जारी, इस वेबसाइट पर करें चेक

इसपर सुनवाई करते हुए जज आशुतोष तिवारी ने 8 अप्रैल को एएसआई के द्वारा सर्वेक्षण करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने ये भी आदेश दिया था कि पुरातत्व विभाग पांच सदस्यों की एक कमेटी बनाये और पूरे परसिर की खुदाई करके ये पता लगाये कि ज्ञानवापी मस्जिद के जमीन के नीचे मंदिर के अवशेष तो नहीं।

जज के इस फैसले से जहां हिन्दु धर्मगुरुओं में खुशी की लहर फैल गयी थी। वहीं मुस्लिम पक्ष ने इसे ऊपरी अदालत में चुनौती देने की बात कही है। इससे पहले अयोध्या में बन रहे राम मंदिर परिसर का भी एएसआई ने सर्वेक्षण किया था। सर्वेक्षण के दौरान खुदाई में मंदिर के अवशेष मिले थे।

शाही स्नान की सफलता के लिए सीएम तीरथ ने जताया आभार

हालांकि जज आशुतोष तिवारी एकलौते नहीं हैं जिनता तबादला किया गया है। बड़ी संख्या में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जजों के तबादले किये हैं। आशुतोष तिवारी उनमें से एक हैं। हाईकोर्ट ने हर साल जजों के ट्रांसफर करता है। उसी क्रम में बड़े पैमाने पर जजों के ट्रांसफर किये गये हैं।

Tags: up newsvaranasi newsVishwanath temple-mosque dispute
Previous Post

शाही स्नान की सफलता के लिए सीएम तीरथ ने जताया आभार

Next Post

ममता ने चुनाव आयोग पर किया हमला, बोली- वह सिर्फ बीजेपी की सुनता है

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
formation of Bengal Legislative Council

ममता ने चुनाव आयोग पर किया हमला, बोली- वह सिर्फ बीजेपी की सुनता है

यह भी पढ़ें

TV

चीन को एक और झटका, कलर टीवी सेट्स के आयात पर लगाया प्रतिबंध

31/07/2020
Jubin Nautiyal may marry Nikita soon

निकिता से जल्द शादी कर सकते हैं जुबिन नौटियाल

12/03/2022
Allahabad High Court

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पुलिस रिकॉर्ड व FIR में अब नहीं लिखी जाएगी जाति

22/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version