• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से पूछा- एक जिले में तीन चरणों में वोटिंग क्यूं?

Desk by Desk
26/02/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
ममता बनर्जी Mamta Banerjee

ममता बनर्जी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी तारीखों के एलान के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। आठ चरणों में मतदान की घोषणा के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी के हिसाब से तारीखों का एलान हुआ है। सवालिया लहजे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूछा कि आखिर एक जिले में तीन चरणों में क्यूं चुनाव करवाए जा रह हैं?

उन्होंने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में खेल खेला जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के कहने पर चुनाव आयोग ने ऐसा किया? उन्होंने कहा कि बंगाल पर बंगाली ही राज करेगा किसी बाहरी को घुसने नहीं दिया जाएगा।

25 लाख के पुराने नोटों के साथ 11 लोग गिरफ्तार, एटीएम कार्ड और असलाह बरामद

ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग ने पीएम मोदी और अमित शाह के दौरे के हिसाब से तारीखों का एलान किया है। जो बीजेपी ने कहा चुनाव आयोग ने वही किया है। गृह मंत्री अपनी ताकत का दुरुपयोग कर रहे हैं। हम हर हाल में बीजेपी को हराएंगे। खेल जारी है हम खेलेंगे और जीतेंगे भी।

ममता का पीएम पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम अपनी ताकत का दुरुपयोग न करें। इससे बीजेपी को कोई फायदा नहीं होगा। बीजेपी को बंगाल की जनता जवाब देगी। बीजेपी जनता को हिंदू मुस्लिम में बांट रही है।

चुनावी चरणों को लेकर चुनाव आयोग को घेरते हुए ममता ने कहा कि आखिर एक जिले में दो या तीन चरणों में चुनाव क्यों करवाए जा रहे हैं? चुनाव आयोग की मंशा क्या है? इस दौरान कहा कि चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल को भी अपना समझे।

कब-कब डाले जाएंगे वोट?

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान हो गया है। राज्य में 8 चरणों में वोट डाले जाएंगे और चार अन्य राज्यों के साथ यहां भी 2 मई को नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 1 लाख एक हजार 916 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

पश्चिम बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण के लिए वोटिंग होगी। एक अप्रैल को दूसरे चरण, 6 अप्रैल को तीसरे चरण, 10 अप्रैल को चौथे चरण, 17 अप्रैल को पांचवें चरण, 22 अप्रैल को छठे चरण, 26 अप्रैल को सातवें चरण और 29 अप्रैल को आठवें चरण के लिए वोट डाले जाएंगे।

Tags: bjpelection commissionMamata BanerjeeTMCWest Bengalwest bengal election
Previous Post

60 लाख के डोडा के साथ दो तस्करों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Next Post

सफारी के पटौदी व मरियम बढ़ाएंगे गोरखपुर की शान, सपा ने सीएम पर साधा निशाना

Desk

Desk

Related Posts

Ashish Chauhan
Main Slider

जनसुरक्षा व जन सुविधा से समझौता नही; गतिमान कार्य युद्धस्तर पर करें पूर्ण: डीएम

08/09/2026
Dehradun makes a big leap in Swachh Vayu Survekshan-2026.
Main Slider

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, देशभर में 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

08/09/2026
Hatalika Teej
Main Slider

हरतालिका तीज पर कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं व्रत? जानें नियम

08/09/2026
Ganesh Chaturthi
Main Slider

गणेश चतुर्थी पर घर ला रहे हैं बप्पा की मूर्ति? खरीदते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान

08/09/2026
Pitru Paksha
Main Slider

पितृपक्ष में पंचक का साया, श्राद्ध-तर्पण को लेकर क्या हैं धार्मिक मान्यताएं?

08/09/2026
Next Post
Etawah Safari Park

सफारी के पटौदी व मरियम बढ़ाएंगे गोरखपुर की शान, सपा ने सीएम पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें

UP Police SI Exam

रेलवे ट्रैक पर मिली दारोगा की सिर कटी लाश, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

06/12/2024
CM Yogi unveiled the statue of Rani Avanti Bai Lodhi.

मुख्यमंत्री ने कहा – ‘जब अच्छे नेता चुने जाते हैं, तब महापुरुषों को मिलता है सम्मान’

09/07/2026
drowned

नहाते समय दो युवक सहित तीन लोग सरयू नदी में डूबे, दो बचे, एक की तलाश जारी

01/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version