• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आप पहले अपनी श्रीमती को सिंदूर क्यों नहीं देते?… ‘दीदी’ ने पीएम मोदी पर बोला हमला

Writer D by Writer D
30/05/2025
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Mamta Banerjee

Mamta Banerjee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) के जरिये राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी (TMC) कल ही चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार है। यह बात ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) भाजपा की बंगाल इकाई के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार की ‘ऑपरेशन बंगाल’  टिप्पणी के जवाब में यह बात कही। बता दें कि मजूमदार ने एक बयान में कहा था कि ‘ऑपरेशन बंगाल’ के तहत आगामी विधानसभा चुनाव में टीएमसी को बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में फेंकना है।

ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज जो कहा वह न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण भी है। उन्होंने और उनकी पार्टी के नेताओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तरह ‘ऑपरेशन बंगाल’ का सुझाव ऐसे समय में दिया है। जब पूरा विपक्ष वैश्विक मंच पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और मजूमदार ने 2026 के विधानसभा चुनावों में राजनीतिक बदलाव के लिए ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर ‘ऑपरेशन बंगाल’ का आह्वान किया था। बनर्जी ने केंद्र सरकार से यह भी सवाल किया कि पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को अभी तक क्यों नहीं पकड़ा गया?

आप पहले अपनी श्रीमती को सिंदूर क्यों नहीं देते?

देश भर में महिलाओं के बीच सिंदूर बांटने की भाजपा की कथित योजना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को नैतिकता के कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले ‘कृपया याद रखें कि हर महिला का सम्मान होता है, वे केवल अपने पति से ही सिंदूर स्वीकार करती हैं। ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि आप पहले अपनी श्रीमती को सिंदूर क्यों नहीं देते? तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ने कहा कि वह इस तरह के ब्यौरे में नहीं पड़ना चाहतीं, लेकिन उन्होंने दावा किया कि उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विभिन्न राज्यों में आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक लाभ के लिए केंद्र ने इस (सैन्य अभियान) को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया।

‘ऑपरेशन सिंदूर ने पूरे देश को तिरंगे में रंग दिया…’, ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी

बनर्जी (Mamta Banerjee) ने मोदी पर भी निशाना साधा और उन पर फूट डालो और राज करो की नीति अपनाने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल  की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए गुरुवार को आरोप लगाया कि राज्य हिंसा, भ्रष्टाचार और अराजकता से ग्रस्त है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ‘निर्मम सरकार’ से छुटकारा पाने के लिए बदलाव चाहती है। मोदी ने दावा किया कि टीएमसी के शासन में बंगाल एक साथ कई संकटों से घिरा है। उन्होंने पांच प्रमुख संकटों को सूचीबद्ध किया।

ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने कहा कि घटनाओं की साजिश BJP ने रची

राज्य में अराजकता के प्रधानमंत्री के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने मुर्शिदाबाद और मालदा में हाल की हिंसा की घटनाओं का जिक्र किया। ममता ने दावा किया कि ऐसी घटनाओं की साजिश भाजपा द्वारा रची गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं कि मुर्शिदाबाद और मालदा में अशांति भाजपा ने फैलाई। सही समय आने पर हम आम लोगों के सामने इसका खुलासा करेंगे। बनर्जी ने आरोप लगाया कि बंगाल में हमारी सरकार मानवतावादी है। भाजपा द्वारा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार कहीं अधिक है. फिर भी, कभी कोई कार्रवाई नहीं की जाती। उन्होंने केंद्र से विभिन्न योजनाओं के तहत राज्य का बकाया भुगतान करने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी आलोचना करने से पहले प्रधानमंत्री को राज्य के लिए 1.75 लाख करोड़ रुपये का बकाया जारी करना चाहिए।

Tags: Kolkata newsMamta banerjeeNational news
Previous Post

जिस गुरुद्वारे पर पाकिस्तान ने बरसाई थी गोलियां, अमित शाह ने वहां टेका मत्था

Next Post

अब पाकिस्तान ने कोई नापाक हरकत की, तो इस बार ओपनिंग नेवी करेगी: राजनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post
Rajnath Singh visits INS Vikrant in Goa

अब पाकिस्तान ने कोई नापाक हरकत की, तो इस बार ओपनिंग नेवी करेगी: राजनाथ

यह भी पढ़ें

ram janmbhumi

जोर-शोर से शुरू हुआ राम मंदिर निर्माण का कार्य, सैटेलाइट से दिखाई दी तस्वीरें

30/06/2021
Meethi Mathri

करवा चौथ की सरगी में इस्तेमाल होती हैं मीठी मट्ठी, जानें बनाने का तरीका

19/10/2023
Lip Balm

सर्दियों में होंठों का रखें खास ख्याल, इस तरह बनाए लिप बाम

15/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version