• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्य में विधानसभा चुनाव तक अकेली रह जाएंगी ममता :  अमित शाह

Desk by Desk
19/12/2020
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
अमित शाह Amit Shah

अमित शाह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मिदनापुर। गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन के साथ सुनामी की शुरूआत हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव 2021 में भाजपा की झोली में 200 से अधिक सीटें आने की संभावना है।

श्री शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोगों में आतंक पैदा कर रही है। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि दादी (ममता बनर्जी) राज्य में चुनावों से पहले अलग-थलग हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राज्य का दौरा किया तो उनके काफिले में पथराव किया गया उन्होंने  चेतावनी दी कि इस तरह के हमलों से भाजपा को और बढ़त मिलनी सुनिश्चित होगी।

Senior party members are leaving TMC. Didi accuses BJP of inducing party members to defect. But I want to ask her when she quit Congress to form TMC, was it not defection? This is just the start. She will be left alone by the election: Union Home Minister & BJP leader Amit Shah https://t.co/TXql49Pz0y

— ANI (@ANI) December 19, 2020

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के 300 से अधिक कार्यकताओं की हत्या की गयी है, लेकिन पार्टी कार्यकर्ता अडिग हैं। उन्होंने ममता बनर्जी तृणमूल सरकार पर भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दीदी ने भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने अपराधियों और भतीजे को संरक्षण दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि चक्रवाती तूफान अम्फन के लिए भेजी गई राहत राशि को तृणमूल के ‘गुंडों’ ने उसे जेबों में भर लिया और यहां तक ​​कि कोविड-19 राहत राशि भी लोगों तक नहीं पहुंची। श्री शाह ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी और पार्टी को 200 से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के सत्ता से हटने के बाद ही पश्चिम बंगाल में किसानों को 6,000 रुपये का वार्षिक भुगतान मिलेगा।

श्री शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिस भविष्य को लेकर चिंतित हैं, वह उनके भतीजे का है। वह उन्हें राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं। बंगाल सरकार राज्य के लोगों को उस धन को नहीं बांट रहे जो केन्द्र की पेशकश है। इस दौरान पश्चिम बंगाल के पूर्व परिवहन मंत्री एवं तृणमूल के कद्दावर नेता शुभेन्द्र अधिकारी आज अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।

श्री अधिकारी के अलावा भाजपा में शामिल होने वाले अन्य लोगों में सांसद सुनील मंडल, पूर्व सांसद दशरथ तिर्के, पूर्वी मिदनापुर उत्तर कांठी के विधायक बनश्री मैती, तामलुक के विधायक अशोक डिंडा, पुरलिया के विधायक सुदिप मुखर्जी, कालना के विधायक विश्वजीत कुंडु, पूर्वी बर्दमान के विधायक बीच पांजा, बराकपुर के विधाक शीलभद्र दत्त, मालदा, गजोल के विधायक दीपाली बिस्वास, जलपाइगुडी से नगरकोटा के विधायक सुक्र मुंडा और पूर्व मंत्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी है। इसके अलावा तृणमूल के कई और नेता भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

Tags: amit shahamit shah live updateAmit Shah West BengalbjpIndia News in HindiJP naddaKolkataLatest India News UpdatesMamata BanerjeeTMCWest Bengalwest bengal amit shah livewest bengal amit shah rallywest bengal electionअमित शाह
Previous Post

बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर की हत्या, CCTV खंगाल रही है पुलिस

Next Post

मामूली बात पर रिश्तेदारों ने बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की हत्या

Desk

Desk

Related Posts

CM Bhagwant Mann
Main Slider

मुख्यमंत्री सेहत योजना से स्ट्रोक मरीजों का भी मुफ्त इलाज, 914 मरीजों को मिला नया जीवन

15/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

शरद पवार ने विपक्ष को दिया झटका, डिलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी NCP (SP)

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

हिंदू आस्था पर प्रहार करने वाले आज आस्था की बात कर रहे हैं: मुख्यमंत्री योगी

15/07/2026
Coconut Oil
Main Slider

फूलों सा निखार के लिए करें इन चीजों का सेवन

15/07/2026
Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
Next Post

मामूली बात पर रिश्तेदारों ने बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की हत्या

यह भी पढ़ें

पुलिस टीम को बनाया बंधक

आजमगढ़ : कब्जा हटाने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, दो लोग हिरासत में

30/10/2020
Banaras Hindu University

BHU में विद्यार्थियों का धरना-प्रर्दशन जारी, आज भी बंद रहा मुख्य द्वार

24/02/2021
Mithali blames batting and bowling after team's disappointing performance

टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मिताली ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी को जिम्मेदार ठहराया

28/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version