• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद की सजा

Writer D by Writer D
29/07/2021
in Main Slider, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Imprisonment

Imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमरोहा में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में न्यायालय ने दोषी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह फैसला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष पोक्सो एक्ट की अदालत ने सुनाया है। गिरफ्तारी के बाद से आरोपी जेल में बंद था, तमाम प्रयासों के बाद भी उसे जमानत नहीं मिल सकी थी।

यह घटना छह जून 2019 की शाम हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में हुई थी। यहां पर मजदूर का परिवार रहता है। घटना वाले दिन मजदूरी अपनी दवा लेने के लिए गया हुआ था। जबकि उसकी पत्नी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए गई थी। मजदूर की छह साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला इंद्रजीत सिंह उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद रक्त रंजित बच्ची रोती-बिलखती हुई घर पहुंची तो माता-पिता के होश उड़ गए। परिजनों के पूछने पर बदहवास बच्ची ने सारा घटनाक्रम बता दिया था। बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे पिता ने आरोपी इंद्रजीत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

अमेठी में बनेगा स्मृति ईरानी का आशियाना, बेटे ने रखी आधार शिला

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। तभी से आरोपी जेल में बंद है। तमाम प्रयासों के बाद भी उसे जमानत नहीं मिली थी।

यह मुकदमा अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश विशेष अवधेश कुमार सिंह पोक्सो एक्ट प्रथम की अदालत में विचाराधीन था। गुरुवार को अदालत मामले में सुनवाई की। अभियोजन पक्ष की तरफ से विशेष लोक अभियोजक पोक्सो एक्ट बसंत सिंह सैनी ने जोरदार पैरवी की। उन्होंने आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की। न्यायालय ने साक्ष्य और सबूतों के आधार पर आरोपी इंद्रजीत को दोषी करार दिया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

Tags: crime newslife imprisonmentup news
Previous Post

हज हाउस फिर से सजाएंगे शादी में शामियाने, बजेगी शहनाई

Next Post

सिरफिरे आशिक ने युवती की गला रेतकर की हत्या, मां के सामने तोड़ा दम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, चांदी से सजे गर्भगृह में किए ‘लाला’ के दर्शन

04/09/2026
CM Yogi
Main Slider

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

04/09/2026
CM Dhami released ₹147 crore with a single click.
Main Slider

9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची अगस्त की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़

04/09/2026
Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
Next Post
murder

सिरफिरे आशिक ने युवती की गला रेतकर की हत्या, मां के सामने तोड़ा दम

यह भी पढ़ें

bus accident

देवा शरीफ जा रही बस से टकराई कार और बाइकें, दो की मौत, आठ घायल

31/03/2021
Mauni Amavasya

मौनी अमावस्या पर 50 लाख श्रद्धालुओं  ने लगायी आस्था की डुबकी

01/02/2022

रूखे बालों में आ जाएगी शाइन, आजमाएं ये नुस्खा

29/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version