• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मनुष्य को हमेशा इस बात का रखना चाहिए ध्यान, हमेशा मिलेगी सफलता

Desk by Desk
07/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार कार्य पर आधारित है।

“कल का कार्य आज ही कर लें।” आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य के इस कथन का अर्थ है कि कल का कार्य आज ही कर लेना चाहिए। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग अपने आज का कार्य कल पर टाल देते हैं। ऐसा दो वजहों से हो सकता है। या तो वो कार्य उसी वक्त करना जरूरी नहीं होता या फिर व्यक्ति आलस के कारण ऐसा करता है। इन दोनों वजहों में से पहली वजह तो फिर भी एक बार चल जाएगी लेकिन दूसरी वजह आपके जीवन में तकलीफ का कारण बन सकती है।

रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत सारे काम ऐसे होते हैं जिन्हें उनकी अहमियत के आधार पर करना चाहिए। उदाहरण के तौर पर अगर आपको कुछ जरूरी फाइल आज ही ऑफिस ले जानी हैं और आप उसे भूल गए हैं तो वो आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इस फाइल को आपको घर जाकर दोबारा लाना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस फाइल की वेल्यू आज बहुत है। वहीं दूसरी तरफ अगर आपके घर में सब्जी नहीं है लेकिन आलू प्याज रखा है तो आप सब्जी को कल पर टाल सकते हैं। क्योंकि उसके ऑप्शन आपके पास है।

यानी कि काम के आधार पर ही उसकी प्राथमिकता निर्भर होती है। आचार्य चाणक्य का कहना है कि जो व्यक्ति प्राथमिकता के आधार पर कार्य करता है वो जीवनभर सुखी रहता है। इसीलिए आचार्य चाणक्य ने कहा है कि कल का काम आज ही कर लें तो ज्यादा अच्छा होता है। ऐसा करके आप पर भार भी नहीं पड़ेगा और आप खुशहाल जिंदगी भी जी सकते हैं।

Tags: chanakyachanakya nitichanakya niti in hindichanakya niti life lessonschanakya niti quoteschanakya quoteschanakya storiesJeevan Mantrashort note on chanakyaचाणक्य नीतिचाणक्य ने अनमोल विचार
Previous Post

न्यायालय का निर्णय जो भी होगा, उससे सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि…

Next Post

नरोत्तम का कॉंग्रेस पर हमला, कहा- किसानों की बात पर विपक्ष खामोश हो जाता है

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi gifts 124 development projects to Balrampur
Main Slider

जिसे जहन्नुम जाना है, वह गजवा ए हिंद के नाम पर अराजकता पैदा करने का प्रयास करे: मुख्यमंत्री

28/09/2025
The swing suddenly broke while moving
क्राइम

हवा में अटकी सांसें, चलते-चलते अचानक टूट गया झूला

28/09/2025
PM Modi
राजनीति

UNESCO की अमूर्त सांस्कृति विरासत की सूची में शामिल होगा छठ महापर्व… पीएम मोदी ने की घोषणा

28/09/2025
BJP
बिहार

Bihar Elections: बीजेपी ने चुनाव समिति का किया ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

28/09/2025
IndvsPak
Main Slider

8 साल बाद IndvsPak का महामुकाबला, 2017 की हार का बदला लेगी सूर्यकुमार की सेना

28/09/2025
Next Post

नरोत्तम का कॉंग्रेस पर हमला, कहा- किसानों की बात पर विपक्ष खामोश हो जाता है

यह भी पढ़ें

नगर विधायक की बेटी की शादी में पहुंचे सीएम योगी, भावी दुल्हन को दिया आशीर्वाद

29/11/2021
Suspended

पांच बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

18/06/2023
e-governance in health service

स्वास्थ्य सेवाओं में ई-गवर्नेंस के लिए यूपी को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

13/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version