• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विदेश भेजने का झांसा देकर केरल के परिवार को लूटने वाला गिरफ्तार

Writer D by Writer D
11/12/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। मेरठ में विदेश भेजने का झांसा देकर केरल के परिवार को लूटने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। आरोपित 16 सालों से लोगों को ठगने के धंधे में लगा हुआ था। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को पत्रकार वार्ता में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मेरठ में होटल राजमहल में केरल के परिवार को लूटने वाले राजेंद्र सिंह पुत्र हरभजन को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित 16 साल से लोगों को विदेश भेजने के नाम पर बुलाकर ठगी कर रहा था। मेरठ में लूट के बाद आरोपित दिल्ली भाग गया था। दिल्ली से वह लुधियाना चला गया। 19 नवम्बर को राजेंद्र ने लुधियाना के एक एटीएम से ट्रांजेक्शन किया। पुलिस ने उसी ट्रांजेक्शन के आधार पर राजेंद्र की लोकेशन ट्रेस कर ली।

पुलिस ने लुधियाना जाकर सीसीटीवी फुटेज देखी तो आरोपित उसमें नजर आ गया। इसके बाद मेरठ पुलिस ने लुधियाना के थाना सलेम टाबरी पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस ने उसे लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया और उसे लेकर मेरठ आ गई। एसएसपी ने बताया कि क्राइम पेट्रोल शो देखकर राजेंद्र आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था और इसके बाद पुलिस से बचने के तरीके अपना कर छिप जाता था। 16 साल से ठगी और लूट कर रहा राजेंद्र पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

राजेंद्र ने दो नवम्बर को मेरठ के आबूलेन स्थित राजमहल होटल में केरल के दो परिवारों को बुलाकर लूटा था। जर्मनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर राजेंद्र ने इन परिवारों को पहले दिल्ली बुलाया था। इसके बाद दिल्ली की बजाय मेरठ में बुला लिया। इसके बाद खाने में नशा देकर दो परिवारों के पांच लोगों को लूट लिया। वह दक्षिण भारत के लोगों को उत्तर भारत में बुलाकर लूटता था। पुलिस ने आरोपित के पास से भारी मात्रा में नशे की गोलियां, इंजेक्शन और सेक्सवर्धक दवाएं मिली। उसके पास फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, फर्जी चैकबुक आदि सामान बरामद हुआ। एसएसपी ने आरोपित को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

Tags: crime newsmerrut news
Previous Post

प्रोफेसर से 35 लाख रुपये ठगने वाला गिरफ्तार

Next Post

दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने आयोजित किया जनसुनवाई कार्यक्रम, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में अब ‘तुष्टीकरण’ नहीं, ‘संतुष्टिकरण’ की राजनीति: सीएम योगी

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

भर्ती में न सिफारिश, न भ्रष्टाचार, सिर्फ योग्यता का सम्मान: सीएम योगी

07/05/2026
CM Yogi changed his social media DP
Main Slider

डीपी में ‘सिंदूर’ और कवर पर ‘ब्रह्मोस’ से सीएम योगी ने दी ‘दुश्मन’ को चेतावनी

07/05/2026
Mathura police Encounter
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, एनकाउंटर में बावरिया गिरोह के दो कुख्यात बदमाश ढेर

07/05/2026
Next Post
Imprisonment

दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

यह भी पढ़ें

Snake Plant

घर के अंदर रखें ये पौधा, खुल जाएंगे धन समृद्धि के मार्ग

14/12/2025
gau pujan

गोशालाओ में हुआ गोपूजन

22/11/2020
UN National Security Council

UN राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी मीटिंग में भिड़ गए दो देश, जानें पूरा मामला

17/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version