• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शाहरुख खान को धमकी देने वाला छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

Writer D by Writer D
12/11/2024
in मनोरंजन
0
Shahrukh Khan

Shahrukh Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को जान से मारने की धमकी देने के मामले पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी थी और रायपुर के एक व्यक्ति फैजान खान से इस मामले में पूछताछ की जा रही थी। अब इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। पुलिस ने कथित रूप से मंगलवार सुबह फैजान खान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह मुंबई पुलिस ने फैजान खान को रायपुर, छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan)  को धमकी देने के मामले में सुबह तड़के मुंबई पुलिस, फैजान को अरेस्ट करने की ट्रांजिट रिमांड के साथ रायपुर पहुंची। फैजान को मंगलवार सुबह 11 बजे ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

फैजान ने कहा था कि वो 14 नवंबर को, बांद्रा पुलिस में अपना बयान दर्ज कराने मुंबई आएगा। हालांकि, उसके परिचितों ने बताया कि उसे पिछले दो दिनों से कई धमकियां मिल रही थीं इसलिए उसने मुंबई पुलिस कमिश्नर को लिखा था कि सुरक्षा कारणों से वह फिजिकली नहीं बल्कि ऑडियो-वीडियो माध्यम से उनके सामने पेश होना चाहता है। फैजान खान की गिरफ्तारी CSP अजय सिंह ने की है और इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस को दे दी गई है।

मुश्किलों में घिरे राम गोपाल वर्मा, CM की मॉर्फ्ड फोटो पोस्ट करने के मामले में FIR दर्ज

शाहरुख (Shahrukh Khan)  को धमकी मिलने के बाद मामले में जांच कर रही मुंबई पुलिस को कॉल ट्रेस करने पर पता चला था कि ये कॉल रायपुर से किया गया है। जिस नंबर से कॉल किया गया था वो फैजान खान नाम के एक व्यक्ति का निकला जिससे रायपुर में पुलिस ने पूछताछ की। फैजान ने कहा था कि उसका फोन 5 दिन पहले, 2 नवंबर को ही चोरी हो चुका है।

5 नवंबर को, दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर बांद्रा पुलिस को शाहरुख खान के नाम एक धमकी भरा कॉल आया था। फोन करने वाले ने कहा, ‘शाहरुख खान मन्नत बैंड स्टेंड वाला है ना… अगर उसने मुझे 50 लाख रुपये नहीं दिए, तो उसे मार डालूंगा।’ जब पुलिस ने कॉल करने वाले से उसकी पहचान पूछी तो जवाब मिला, ‘ये मैटर नहीं करता कि मेरा नाम क्या है… अगर लिखना ही है तो मेरा नाम हिन्दुस्तानी लिखो।’

Tags: bollywood gossipsshahrukh khan
Previous Post

मुश्किलों में घिरे राम गोपाल वर्मा, CM की मॉर्फ्ड फोटो पोस्ट करने के मामले में FIR दर्ज

Next Post

मतदान से पहले झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई, बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़ा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Ravi Kishan
मनोरंजन

वायरल ट्रेंड पर रवि किशन का रिएक्शन, बोले- ‘Gen-Z ने मुझे निशब्द कर दिया’

12/08/2026
Salman Khan-Sanjay Dutt
मनोरंजन

सलमान-संजय की ‘7 डॉग्स’ का भारत में रिलीज का ऐलान, नोट कर लें तारीख

10/08/2026
John Abraham
मनोरंजन

जॉन अब्राहम की धांसू एंट्री! शिवम नायर की अगली फिल्म में निभाएंगे अहम रोल

08/08/2026
Mithun Chakraborty
Main Slider

मिथुन चक्रवर्ती की हार्ट सर्जरी सफल, कोलकाता के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

07/08/2026
Afsana Khan
मनोरंजन

अफसाना खान का इंस्टाग्राम हुआ हैक, फैंस से की ये बड़ी अपील

04/08/2026
Next Post
Raid

मतदान से पहले झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई, बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़ा मामला

यह भी पढ़ें

Jena Malone

शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस का हुआ यौन शोषण, बोलीं- पहले बॉयफ्रेंड ने …

03/03/2023
keshav maurya

बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार : केशव मौर्य

15/05/2021

हार्ट की बीमारी में असरदार है ये सब्जी, ऐसे करें इसका सेवन

13/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version