• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत, घर जाकर बीमार पत्नी से कर सकेंगे मुलाकात

Writer D by Writer D
10/11/2023
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Manish Sisodia

Manish Sisodia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia ) को शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक घर पर अपनी बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस दौरान सिसोदिया द्वारा कोई भी राजनीतिक बैठक, कोई राजनीतिक भाषण नहीं दिया जाएगा। कोर्ट ने कहा कि वह हाईकोर्ट द्वारा उन्हें समान राहत देते समय लगाए गए प्रतिबंधों के समान ही प्रतिबंध लगाएगा।

शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई और ईडी के विरोध के बावजूद सिसोदिया को इजाजत दे दी। सिसोदिया (Manish Sisodia ) ने हिरासत में रहते हुए अपनी बीमार पत्नी से 5 दिनों के लिए मिलने की अनुमति के लिए आवेदन दायर किया था। आवेदन के मुताबिक 25 अप्रैल को उनकी पत्नी को मल्टीपल स्क्लेरोसिस का तीव्र अटैक पड़ा। हाल ही में उन्हें मनोवैज्ञानिक समस्याओं का पता चला है।

कोर्ट ने कहा कि यह पहले से ही रिकॉर्ड में है कि उनकी पत्नी मल्टीपल स्केलेरोसिस से पीड़ित हैं और दावा किया गया है कि वह पिछले 20 वर्षों से इससे पीड़ित हैं। इस दौरान सिसोदिया के वकील ने कोर्ट से कहा कि ऐसी स्थिति में 5 दिनों की बजाय 2-2 दिनों की अनुमति दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि 1 दिन के लिए हाईकोर्ट ने भी उन्हें अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत दी थी।

वहीं सीबीआई ने इस आधार पर मांगी गई अनुमति का विरोध किया कि उक्त अनुरोध सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरोपी की नियमित जमानत याचिका खारिज करने के 30 अक्टूबर के आदेश में दिए गए निर्देशों या टिप्पणियों के अनुरूप नहीं है। सीबीआई के वकील ने कहा कि सिसोदिया की नियमित जमानत सुप्रीम कोर्ट तक खारिज हो चुकी है और अपने आदेश के तहत सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को इस अदालत के समक्ष ऐसा कोई अनुरोध करने या अपने घर जाने और अपनी पत्नी से मिलने की अनुमति मांगने की अनुमति नहीं दी है।

ईडी ने इस आधार पर सिसोदिया (Manish Sisodia ) के अनुरोध का भी विरोध किया कि उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी गई है और उन्हें इस तरह का आवेदन दायर करने की कोई स्वतंत्रता नहीं दी गई है।

Tags: delhi newsliquor policy scamManish SisodiaNational news
Previous Post

अफगानिस्तान का सपना टूटा, दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट से हराया

Next Post

दो अलग-अलग सड़क हादसाें में छह की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

road caves in near IT Crossing.
Main Slider

लखनऊ में बारिश बनी आफत, IT चौराहे के पास धंसी सड़क; गड्ढे में गिरा बाइक सवार

02/09/2026
Homegaurd Recruitment Exam
Main Slider

UP होमगार्ड भर्ती में PET की तारीख तय, इस दिन मैदान में उतरेंगे चयनित अभ्यर्थी

02/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Next Post
Road Accident

दो अलग-अलग सड़क हादसाें में छह की मौत

यह भी पढ़ें

Main Gate

इस हिस्से में मनी प्लांट लगाना होता है शुभ

01/02/2026
Poision

SDM की बदसलूकी से क्षुब्ध बसपा नेता ने की आत्महत्या, कानूनगो निलंबित

07/02/2021
सफेद मक्खन

घर पर लड्डू गोपाल के लिए बनाएं सफेद मक्खन

05/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version