• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मनमोहन सिंह और हामिद अंसारी ने घर से किया मतदान, दिल्ली में 25 मई को डाले जाएंगे वोट

Writer D by Writer D
18/05/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Manmohan Singh and Hamid Ansari voted from home

Manmohan Singh and Hamid Ansari voted from home

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections) के चार चरणों का मतदान पूरा हो गया है और बचे हुए तीन चरणों की वोटिंग के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। दिल्ली में छठे चरण के तहत 25 मई को वोट डाले जाएंगे। इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए दिल्ली में चुनाव आयोग ने 85 साल से अधिक की उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग वोटरों के लिए घर से मतदान की व्यवस्था शुरू की है। इसी के तहत शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) और उनकी पत्नी गुरशरण कौर ने नई दिल्ली लोकसभा सीट के लिए अपने घर से मतदान किया।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने उनके घर जाकर मतदाना कराया। यही नहीं, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी (Hamid Ansari) के घर भी निर्वाचन अधिकारी पहुंचे और उन्होंने भी घर से मतदान किया। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय (सीईओ) ने सभी सात संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 2024 के आम चुनावों में बुजुर्ग नागरिकों और दिव्यांग लोगों (पीडब्ल्यूडी) के लिए घर पर मतदान सुविधा शुरू करके एक पहल की है। यह 85 वर्ष और उससे अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांगों को अपने घर से आराम से वोट डालने की सुविधा प्रदान करता है, यह सुविधा 24 मई तक जारी रहेगी।

आंखों की सर्जरी के बाद भारत लौटे राघव चड्ढा, अरविंद केजरीवाल से पहुंचे मिलने

दिल्ली में 5,472 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता हैं, जिनमें 85 वर्ष से अधिक आयु के लोग और दिव्यांगजन शामिल हैं जिन्होंने आगामी चुनावों के लिए घर पर मतदान की सुविधा का लाभ उठाने के लिए फॉर्म 12डी भरा था। दिल्ली चुनाव आयोग के सीईओ ने उन मतदाताओं के लिए भी तैयारी की है जो घर पर मतदान करना चाह रहे हैं।

घर से मतदान करने की प्रक्रिया में मतदान कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों की एक पूरी टीम शामिल होती है जो मतदान के दौरान अत्यधिक गोपनीयता और अखंडता बनाए रखती है। निर्वाचन आयोग (ईसीआई) एक निष्पक्ष लोकतंत्र सुनिश्चित करने का भरोसा देता है जहां शारीरिक सीमाओं या उम्र की परवाह किए बिना हर नागरिक की आवाज मायने रखती है।

पूरी प्रक्रिया की होती है वीडियोग्राफी

मतदान अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों की एक प्रतिबद्ध टीम मतदाताओं के वोट एकत्र करने के लिए उनके आवास पर जाती है। मतदाताओं को अग्रिम बीएलओ दौरे और निर्धारित घरेलू मतदान की तारीख की जानकारी एसएमएस के माध्यम से पहले ही पहुंची जाती है। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए हर चीज की वीडियोग्राफी की जाती है।

Tags: delhi newsHamid Ansarilok sabha elections 2024manmohan singhNational news
Previous Post

मशहूर एक्टर ने किया सुसाइड, को-एक्टर की मौत के बाद उठाया ये खौफनाककदम

Next Post

कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर पोस्ट में लिखी ये खास बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
Kushal Tandon

कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर पोस्ट में लिखी ये खास बात

यह भी पढ़ें

दिल्ली में 18 जनवरी से खुलेंगे स्कूल school re open

तमिलनाडु : 19 से दसवीं और बारहवीं के स्कूल खोलने तैयारी

12/01/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने ‘स्वच्छता लीग मैराथन’ का किया शुभारंभ

17/09/2023
Burnt

विवाहिता और उसके दो बच्चों की जल कर मौत

21/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version