• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार वहीं हो जहां स्मारक बन सके…’, कांग्रेस की ये मांग खारिज

Writer D by Writer D
27/12/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Manmohan Singh

Manmohan Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) का 92 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया था। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले कांग्रेस मुख्यालय मे हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी से पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) की स्मृति में स्मारक बनाने का अनुरोध किया। मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और एक पत्र लिखकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से अनुरोध किया कि भारत के सपूत सरदार मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार व स्मारक स्थापित करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी, हालांकि सरकार ने कांग्रेस की मांग खारिज कर दी है। यानी राजघाट के आसपास या अटल जी के स्मारक जैसी कांग्रेस की मांग को केंद्र ने खारिज कर दिया।

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को गुरुवार की रात को निधन हो गया था। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में प्रस्ताव पारित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है। इस बीच गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शनिवार को सुबह 11:45 बजे निगम बोध घाट में डॉ मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कांग्रेस की मांग को सरकार ने खारिज किया

उल्लेखनीय है कि डॉ मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के लिए अलग स्मारक की कांग्रेस पार्टी की मांग पार्टी के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के उस फैसले से अलग है, जिसमें उसने दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्रियों के लिए स्मारक बनाने की मांग को खारिज कर दिया था।

मनमोहन सिंह के निधन से टला ‘सिकंदर’ का टीजर, अब इस दिन होगा रिलीज

साल 2000 में, अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने अलग-अलग नेताओं के लिए अलग-अलग स्मारक नहीं बनाने का फैसला किया था, क्योंकि राजघाट क्षेत्र में मौजूदा स्मारक दिल्ली में 245 एकड़ से अधिक प्रमुख भूमि पर बना है।

राजघाट पर राष्ट्रीय स्मृति स्थल का हुआ निर्माण

साल 2013 में, मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए-2 सरकार ने ऐसे वीवीआईपी के अंतिम संस्कार के लिए राजघाट पर राष्ट्रीय स्मृति स्थल नामक एक साझा स्मारक स्थल स्थापित करने का फैसला किया। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार भी 2018 में यमुना नदी के तट पर राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर किया गया था।

राष्ट्रीय स्मृति स्थल जवाहरलाल नेहरू के स्मारक शांति वन और लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक विजय घाट के बीच स्थित है। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के स्मारक शक्ति स्थल और वीर भूमि शांति वन के बगल में स्थित हैं, जिसके बाद राजघाट स्थित है।

Tags: manmohan singhManmohan Singh deathManmohan Singh funeral
Previous Post

ए.के. शर्मा ने मेघालय के राज्यपाल की धर्मपत्नी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Next Post

STF ने असलहा तस्कर को लखनऊ में दबोचा, 50 हजार का इनाम था घोषित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
Dharmendra Mishra

STF ने असलहा तस्कर को लखनऊ में दबोचा, 50 हजार का इनाम था घोषित

यह भी पढ़ें

kitchen smell

किचन से आने वाली बदबू से है परेशान, तो इन टिप्स की मदद से करें दूर

12/11/2021
Taiwan Earthquake

तेज भूकंप से कांपा ताइवान, फोटो और विडियो में देखें तबाही का मंजर

03/04/2024
G-20

G-20: जीन बैले ने ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’ की थीम की सराहना की

18/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version