• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मन की बात : पीएम मोदी बोले- कोरोना अभी भी उतना ही घातक है, जितना शुरू में था

Desk by Desk
26/07/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 11 बजे रेडियो के माध्यम से ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किए। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों से कोरोना महामारी से आजादी का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।

मैं आप से आग्रह करूंगा जब भी आपको मास्क के कारण परेशानी महसूस होती हो, मन करता हो उतार देना है तो पल-भर के लिए उन डॉक्टरों का का स्मरण कीजिये, उन नर्सों का स्मरण कीजिये, हमारे उन कोरोना वारियर्स का स्मरण कीजिये। आप देखिये वो मास्क पहनकर के घंटो तक लगातार, हम सबके जीवन को, बचाने के लिए जुटे रहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमें यह ध्यान रखना है कि कोरोना अब भी उतना ही घातक है, जितना शुरू में था। इसीलिए हमें पूरी सावधानी बरतनी है।

कारगिल विजय दिवस : ‘पाकिस्तान ने की छुरा घोंपने की कोशिश, फिर दुनिया ने देखी भारत की ताकत’

पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ हमें कोरोना के खिलाफ लड़ाई को पूरी सजगता और सतर्कता के साथ लड़ना है तो दूसरी ओर कठोर मेहनत से व्यवसाय, नौकरी, पढ़ाई जो भी कर्तव्य हम निभाते हैं, उसमें गति लानी है, उसको नई ऊंचाई पर ले जाना है। साथियों कोरोना काल में तो हमारे ग्रामीण क्षेत्रों ने पूरे देश को दिशा दिखाई है। गांवों से स्थानीय नागरिकों और ग्राम पंचायतों के अनेक अच्छे प्रयास लगातार सामने आ रहे हैं। कोरोना अभी भी उतना ही घातक है जितना पहले था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से एक भी व्यक्ति को खोना दुखद है, लेकिन भारत अपने लाखों देशवासियों का जीवन बचाने में सफल भी रहा है। कभी-कभी हमें मास्क से तकलीफ होती है और मन करता है कि चेहरे पर से मास्क हटा दें। बातचीत करना शुरू करते हैं। जब मास्क की ज्यादा जरूरत होती है, उसी समय मास्क हटा देते हैं।

कभी-कभी हम इस बात को समझे बिना सोशल मीडिया पर ऐसी चीजों को बढ़ावा दे देते हैं जो हमारे देश का बहुत नुकसान करती हैं। कभी-कभी जिज्ञासावश फॉरवर्ड करते रहते हैं। पता है गलत है ये- करते रहते हैं। पिछले कुछ महीनों से देश ने एकजुट होकर जिस तरह कोरोना से मुकाबला किया है, उसने अनेक आशंकाओं को गलत साबित किया है। देश में रिकवरी रेट अन्य देशों के मुकाबले बेहतर है, मृत्यु-दर भी दुनिया के ज्यादातर देशों से काफी कम है।

Tags: Man ki baat Live UpdatesMann Ki Baatnarendra modipm modiPM modi speechprime minister narendra modiनरेंद्र मोदीपीएम मोदीपीएम मोदी का मन की बातप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीमन की बात
Previous Post

प्रोफेसर विनय कुमार पांडेय कराएंगे अयोध्या में श्रीराम मंदिर का शिलान्यास व पूजन

Next Post

हरभजन सिंह के घर बिजली का बिल इतना आया, पूछा- पूरे मोहल्ले का है क्या?

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तराखंड

श्रीनगर चुंगी पर चाय की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद

28/10/2026
उत्तराखंड

विधानसभा सत्र के बाद जनता के बीच पहुंचे CM धामी

28/10/2026
Main Slider

ऋषिकेश में CM धामी का स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

28/10/2026
Main Slider

विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए : CM Dhami

28/10/2026
Next Post

हरभजन सिंह के घर बिजली का बिल इतना आया, पूछा- पूरे मोहल्ले का है क्या?

यह भी पढ़ें

petrol

लगातार 24 वें दिन पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर, चेक करें आज के रेट

23/03/2021
CM Dhami

सीएम धामी राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर की बैठक में हुए शामिल

30/05/2023

सेफ जोन में पहुंच गये ‘बाबा’

15/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version