• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मनोज झा का नीतीश पर हमला, कहा- बिहार की जनता अब जाग गई है

Writer D by Writer D
15/11/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
मनोज झा

मनोज झा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार और नीतीश कुमार के फिर मुख्‍यमंत्री बनाए जाने पर विपक्ष ने अपना हमला तेज कर दिया है। राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता मनोज झा  ने शनिवार को नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको मिला बहुमत काफी कमजोर है। उन्‍होंने यह भी दावा किया कि इस तरह की सरकार अधिक समय तक नहीं चल पाएगी। वह ज्‍यादा दिन तक मुख्‍यमंत्री नहीं रहेंगे।

मनोज झा ने नीतीश कुमार और एनडीए पर निशाना साधा। उन्‍होंने नीतीश कुमार पर जनता से धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा, ‘नीतीश कुमार ने 2017 में महागठबंधन से एनडीए में आकर लोगों के जनादेश को दबाने का प्रयास किया है। बिहार की जनता अब जाग गई है।’

राजनाथ की मौजूदगी में आज चुना जाएगा भाजपा विधायक दल का नेता

उन्‍होंने कहा, ‘एनडीए और बीजेपी को भी मान लेना ​​चाहिए कि अगर यह बदलाव के लिए जनादेश नहीं होता, तो नीतीश जी राज्य विधानसभा में लगभग 40 सीटें नहीं जीतते। नीतीश कुमार एक बेहद कमजोर बहुमत पर हैं। यह एक तरह से प्रबंधित है। ऐसी प्रबंधित बहुमत वाली सरकार ज्‍यादा दिन नहीं चलती।’

मनोज झा ने कहा कि आरजेडी पहले ही कम वोट अंतर के बारे में चुनाव आयोग से संपर्क कर चुकी है। साथ ही आने वाले दिनों में नीतीश कुमार के खिलाफ जवाबदेही की मांग करते हुए लोगों के सड़कों पर उतरने को लेकर चेतावनी भी दी है।

जानें गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा करने की विधि और महत्व

बता दें कि एनडीए के विधायक दल की संयुक्त बैठक रविवार दोपहर को होनी है। इसमें नीतीश कुमार को गठबंधन का नेता चुना जाएगा। राजग की बैठक में शुक्रवार को यह निर्णय किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर एनडीए की अनौचारिक बैठक हुई जिसमें गठबंधन के चार घटक दलों भाजपा, जदयू, हम, वीआईपी के नेताओं ने हिस्सा लिया। जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा, ‘रविवार 15 नवंबर को साढ़े बारह बजे बैठक शुरू होगी और इसमें आगे निर्णय किया जाएगा।’

बीजेपी इस चुनाव में 74 सीट जीत कर एनडीए में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आई है जबकि जदयू को 43 सीटें प्राप्त हुई है हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने कुमार को अगला मुख्यमंत्री बनाने पर जोर दिया है।

Tags: Bihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar electionBihar election resultbihar election results 2020bihar newsNDANitish Kumarrjd
Previous Post

इथोपिया: राजधानी एस्मारा में रॉकेटों से हमला, टीपीएलएफ़ संगठन ने ली जिम्मेदारी

Next Post

कानपुर: छह साल की मासूम की नृशंस हत्या, शरीर के कई अंग गायब

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
murder

कानपुर: छह साल की मासूम की नृशंस हत्या, शरीर के कई अंग गायब

यह भी पढ़ें

diya

समस्याओं को दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान से वास्तु के उपाय

04/02/2022
CM Dhami

सीएम धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से की भेंट, इन मुद्दों पर की चर्चा

21/08/2023

रियल एस्टेट उद्योग ने आरबीआई के कर्ज पुनर्गठन का किया स्वागत

07/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version