• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सत्संग के अनुसार होता है मनुष्य का आचार-विचार : सीएम धामी

Writer D by Writer D
01/01/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जगद्गुरु आश्रम कनखल में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द महाराज के प्रथम सन्यास दीक्षा समारोह में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानन्द के दीक्षा समारोह की वजह से आज मुझे सभी संतों का एक साथ आशीर्वाद मिलने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिये सन्तों का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। सत्संग का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सत्संग का मनुष्य के जीवन में काफी प्रभाव पड़ता है, जिस तरह का सत्संग होगा, उसी तरह का मनुष्य का आचार-व्यवहार होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि संस्कृति की बात हो या अन्य, हर क्षेत्र में पताका फहराने का काम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहा है।

समारोह को सवामी राजराजेश्वराश्रम, जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज, स्वामी कैलाशानन्द गिरि, स्वामी हरिचेतनानन्द, स्वामी चिदानन्द मुनि, आचार्य बालकृष्ण, युग पुरुष परमानन्द, महंत प्रेम गिरि महाराज, हरिगिरि महाराज, म.म. विज्ञानानन्द महाराज, पदम, सतपाल ब्रह्मचारी, देवानन्द सरस्वती, श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, राजीव शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष आदि ने भी सम्बोधित किया।

मंच का संचालन रविन्द्रपुरी महाराज ने किया। जगद्गुरु आश्रम कनखल पहुंचने पर मुख्यमंत्री का शाल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ तथा प्रतीक चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

बच्चों के पढ़ाई के लिए सरकार दे रही टैबलेट : मुख्यमंत्री पुष्कर

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द, ललितानन्द महाराज, कमलदास, महेश पुरी महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, महामंत्री विकास तिवारी, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, एसडीएम पूरण सिंह राणा, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

जगद्गुरु आश्रम कनखल के पश्चात मुख्यमंत्री ने जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज से हरिहर आश्रम पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अन्तरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी बबीता फोगाट भी उपस्थित थीं।

Tags: cm pushkar singh dhamidiksha samarohharidwar newsUttrakhand News
Previous Post

जानें भारत में धार्मिक स्थलों में कब-कब हुए हादसे

Next Post

समय पर नहीं दे पा रहे हैं क्रेडिट कार्ड का बिल, तो जान लें अपने अधिकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड में एक्शन पर अमित शाह ने थपथपाई CM मान की पीठ

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Next Post
July

समय पर नहीं दे पा रहे हैं क्रेडिट कार्ड का बिल, तो जान लें अपने अधिकार

यह भी पढ़ें

Bus

यूपी रोडवेज प्रदेश में चलाएगा इलेक्ट्रिक बसें

28/05/2023
building collapsed

भरभराकर गिरी तीन मंजिला इमारत, एक की मौत, 16 घायल

09/06/2022
kangana ranaut

कंगना रनौत ने संजय राउत पर कसा तंज़, कहा मैं आपकी निंदा करती हूं, आप महाराष्ट्र नहीं हैं

06/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version