• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Paris Olympics: शूटऑफ में मेडल हैट्रिक से चूकीं मनु भाकर, 25 मीटर पिस्टल इवेंट में मिली हार

Writer D by Writer D
03/08/2024
in Main Slider, खेल
0
Manu Bhaker

Manu Bhaker

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय शूटर मनु भाकर ( Manu Bhaker) ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपना आखिरी मैच 25 मीटर पिस्टल इवेंट में खेला। इससे पहले उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में हिस्सा लिया था। इन दोनों इवेंट में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। मनु भाकर ने अपनी इस शानदार लय को 25 मीटर पिस्टल इवेंट में बरकरार नहीं रख सकी। इस इवेंट में वह चौथे स्थान पर रहीं।

मेडल से एक कदम दूर रह गईं मनु भाकर ( Manu Bhaker) 

इस इवेंट में कुल 10 सीरीज के शॉट्स लगाए जाने थे। एक सीरीज में कुल पांच शॉट्स थे और तीन सीरीज के बाद एलिमिनेशन का दौर शुरू हुआ। सात सीरीज के बाद मनु दूसरे स्थान पर चल रही थीं, लेकिन इसके बाद उनके कुछ शॉट्स खराब रहे, जिसके चलते वह नीचे आ गईं और वापसी नहीं कर सकीं। उन्होंने 8 सीरीज में कुल 28 शॉट्स सही लगाए।

क्वालीफिकेशन राउंड में किया था दमदार प्रदर्शन

मनु भाकर ( Manu Bhaker) ने महिला शूटिंग 25 मीटर पिस्टल इवेंट के क्वालीफिकेशन राउंड में कुल 590 अंक हासिल किए थे और वह दूसरे नंबर पर रहीं थीं। मनु भाकर ने प्रिसिजन में 294 और रेपिड में 296 अंक अपने नाम किए थे। मनु भाकर ने प्रिसिजन दौर में 10-10 निशानों की तीन सीरीज में 97, 98 और 99 अंक हासिल किए थे। इसके बाद रेपिड दौर में उन्होंने तीन सीरीज में 100, 98 और 98 अंक जुटाकर फाइनल में जगह बनाई थी।

मनु भाकर ( Manu Bhaker) ने जीता था पहला ब्रॉन्ज

भारतीय शूटर मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 221.7 अंक हासिल किए थे और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। इस इवेंट में कोरिया की ओह ये जिन ने गोल्ड जीता था। उन्होंने 243.2 अंक स्कोर करके ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया था। कोरिया की ही किम येजी ने सिल्वर मेडल जीता था। उन्होंने 241.3 अंक बनाए थे।

सरबजोत सिंह के साथ मिलकर भी जीता था मेडल

मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इन दोनों ने 16-10 के अंतर से मैच अपने नाम किया था। मनु और सरबजोत की टीम का सामना कोरियाई टीम से था। पहली सीरीज में कोरियाई टीम आगे निकल गई थी, लेकिन मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने शानदार वापसी करते हुए मेडल अपने नाम किया था।

Tags: Manu BhakerParis Olympicsparis olympics 2024Shooting
Previous Post

Ayodhya Gangrape: आरोपी सपा नेता की बेकरी पर गरजा बाबा का बुलडोजर, एक्शन जारी

Next Post

आजम खां की नहीं कम हो रही मुश्किलें, जौहर यूनिवर्सिटी के दो भवन सील

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
खेल

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

23/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले-नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी

23/10/2026
Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Next Post
Jauhar University

आजम खां की नहीं कम हो रही मुश्किलें, जौहर यूनिवर्सिटी के दो भवन सील

यह भी पढ़ें

CUET UG Result Declared

UPSC CMS 2023 रिजल्ट जारी, यहां पर देखें

29/07/2023
Stomach Disorder

पेट की बीमारियों से है परेशान, तो करें ये योगा

18/09/2025
Balcony wall fell

अलाव ताप रही महिलाओं पर गिरी छज्जे की दीवार, मलबे में दबकर एक की मौत

09/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version