• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुनिया की इस महंगी शराब की कीमत में खरीद सकते है कई महंगी कार

Desk by Desk
09/09/2020
in Main Slider, फैशन/शैली
0
world most expensive wine

दुनिया की सबसे महंगी शराब

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। आपने शायद अब तक दस हजार या बीस हजार तक की शराब की बोतलें देखी होंगी। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि दुनिया की सबसे महंगी शराब की क्या कीमत हो सकती है? यूरोपीय देश हंगरी के प्रमुख पर्यटन स्थल टोकज के शराब उत्पादकों ने एक ऐसी वाइन तैयार की है, जिसकी डेढ़ लीटर की एक बोतल की कीमत करीब 28.41 लाख रुपये है। इतना ही नहीं इसे दुनिया की सबसे महंगी वाइन भी कहा जाता है।

इस शराब का नाम इसेंसिया 2008 डिसेंटर है। ‘इसेंसिया 2008 डिसेंटर’ की सबसे खास बात ये है कि इसे सीमित मात्रा में ही तैयार किया जाता है। अब तक इस शराब की मात्र 20 बोतलें ही तैयार की गई हैं, जिनमें से 11 बोतलें बिक चुकी हैं।

‘इसेंसिया 2008 डिसेंटर’ की पैकिंग भी बहुत आकर्षक होती है। इस शराब की प्रत्येक बोतल को एक चमकदार काले रंग के बॉक्स में रखा गया है, जिसमें एक स्विच लगा होता है, जो बोतल को और भी चमकदार बना देता है। इसकी एक और खास बात है कि कोई भी बोतल एक दूसरे से मिलती जुलती नहीं है यानी सबको अलग-अलग तरीके से और विशेष रूप से बनाया गया है।

यह शराब साल 2008 में तैयार हुई थी, जिसे कई सालों के बाद बोतल में पैक किया गया। इसे बनाने वाली कंपनी के जनरल मैनेजर जोल्टन कोवाक्स के मुताबिक, ‘इसेंसिया 2008 डिसेंटर’ वाइन तैयार होने के आठ साल बाद बोतल में पैक होने के लिए सही मानी जाती है। ‘इसेंसिया 2008 डिसेंटर’ की एक्पायरी डेट (तारीख) वर्ष 2300 है, यानी इसे अभी लोग 80 साल तक चाहें तो सहेज कर रख सकते हैं।

जोल्टन कोवाक्स के मुताबिक, इस शराब को खास मौसम में ही बनाया जाता है और एक छोटी चम्मच के बराबर मात्रा में इसे बनाने में करीब एक किलोग्राम पके हुए अंगूर का इस्तेमाल होता है। यानी अगर एक बोतल शराब बनानी हो तो इसके लिए करीब 20 किलोग्राम अंगूर की जरूरत होती है। इसकी 37.5 सेंटीमीटर की एक बोतल में तीन फीसदी अल्कोहल होता है। इसमें अधिकतम चार फीसदी ही अल्कोहल हो सकता है, जो अन्य वाइन के मुकाबले ज्यादा है।

Tags: Essencia 2008 decantermost expensive wine hungaryworld most expensive wineworld most expensive wine brandworld most expensive wine brandsworld most expensive wine priceदुनिया की सबसे महंगी वाइनदुनिया की सबसे महंगी शराबहंगरी
Previous Post

आजम खान को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, हमसफर रिजॉर्ट को गिराने पर लगी रोक

Next Post

‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ इस नियम के प्रति लोगों को जागरूक करें : योगी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
Main Slider

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, पत्र जारी कर बताई पूरी प्रक्रिया

15/09/2026
Main Slider

लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे मखाने, ऐसे करें स्टोर

15/09/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

डल स्किन में फिर से निखार पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये

15/09/2026
Next Post
cm yogi

‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ इस नियम के प्रति लोगों को जागरूक करें : योगी

यह भी पढ़ें

CM yogi

सीएम योगी के विजन से अयोध्या बना डेवलपमेंट का रोल मॉडल

14/11/2025
Accident

काशी विश्वनाथ जा रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 45 से अधिक श्रद्धालु घायल

11/11/2024
touch the feet

यहां पर न छुए पैर, परेशानियों से घिर जाएगा जीवन

26/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version