• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मार्क जुकरबर्ग मुश्किलों में फंसे, घर में कर रहे थे ये ‘गैरकानूनी’ काम

Writer D by Writer D
08/11/2025
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
Mark Zuckerberg

Mark Zuckerberg

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फेसबुक और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान पर पालो ऑल्टो स्थित अपने आलीशान घर में बिना अनुमति के एक स्कूल चलाने का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्कूल शहर के जोनिंग नियमों का उल्लंघन करता था और प्रशासन ने अरबपति को विशेष रियायत दी।

कैंपस में चलता था बिना अनुमति का स्कूल

वायर्ड (Wired) की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) और प्रिसिला चान के पास कैलिफोर्निया के क्रिसेंट पार्क इलाके में 11 प्रॉपर्टी हैं, जिनमें से पांच आपस में जुड़ी हुई हैं। इन्हीं घरों में 2021 के आसपास ‘बिकेन बेन स्कूल’ नाम से एक निजी स्कूल चलाया जा रहा था। बताया गया कि यह स्कूल जुकरबर्ग परिवार की मुर्गी के नाम पर रखा गया था। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्कूल में करीब 30 छात्र तक पढ़ते थे। यह स्कूल पूरी तरह से रेसिडेंशियल जोन में चल रहा था, जहां ऐसे संस्थानों की अनुमति नहीं होती।

वायर्ड (Wired) की रिपोर्ट के अनुसार, मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg)  और प्रिसिला चान के इस स्कूल संचालन को लेकर स्थानीय निवासियों ने शहर प्रशासन को कई शिकायतें भेजीं, जिनमें कहा गया कि जुकरबर्ग को “विशेष छूट” दी जा रही है। एक नाराज पड़ोसी ने ईमेल में लिखा, आपने हमारा भरोसा नहीं जीता है। इस प्रॉपर्टी ओनर की अच्छी नीयत पर निर्भर कोई भी समाधान पहले से ही असफल है। निवासियों ने स्कूल के अलावा लगातार निर्माण कार्य, सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी और बढ़ते ट्रैफिक को लेकर भी असंतोष जताया। कई पड़ोसियों ने इसे दुनिया के सबसे प्रसिद्ध टेक अरबपति के पड़ोस में असहनीय जीवन बताया।

रिपोर्ट के अनुसार, पालो ऑल्टो प्रशासन ने किसी भी पक्षपात के आरोप से इनकार किया। शहर के प्रवक्ता ने कहा कि जोनिंग और सुरक्षा से जुड़े सभी नियम समान रूप से लागू किए जाते हैं, चाहे प्रॉपर्टी किसी की भी हो। प्रशासन के मुताबिक, मार्च 2025 में जुकरबर्ग परिवार को बिना परमिट वाला स्कूल 30 जून तक बंद करने का निर्देश दिया गया था।

हालांकि, वायर्ड की रिपोर्ट बताती है कि जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) के प्रवक्ता ने दावा किया कि स्कूल बंद नहीं हुआ, बल्कि किसी और जगह शिफ्ट कर दिया गया। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि स्कूल अब कहां संचालित हो रहा है।

Tags: mark zuckerberg
Previous Post

भगवान राम-कृष्ण के बाद अब छठ माई का विरोध कर रहे हैं महागठबंधन वालेः सीएम योगी

Next Post

फोटो पर रेड क्रॉस… रवि किशन को फिर मिली जान से मारने की धमकी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Ravi Kishan

फोटो पर रेड क्रॉस... रवि किशन को फिर मिली जान से मारने की धमकी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Massive fire breaks out in high-rise building

हाइराइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

29/06/2026

जिंदगी की जंग हार गई डॉ. शारदा, CM योगी ने इलाज के लिए दिए थे डेढ़ करोड़ रुपए

07/09/2021
Neel Nanda

फेमस कॉमेडियन का 32 साल की उम्र में निधन, मनोरंजन जगत में शोक की लहर

25/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version